11 सितंबर से लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें आपके शहर में कब रहेगी छुट्टी, देखें लिस्ट
11 सितंबर को बैंक यूनियनों की एक दिन की देशव्यापी हड़ताल होने जा रही है.5-डे बैंकिंग और अन्य मांगों को लेकर बुलाई गई इस हड़ताल की वजह से 11 सितंबर से देशभर के बैंकों में लगातार 3 दिन कामकाज ठप हो सकता है.
क्या आप भी इस हफ्ते कैश निकालने, केवाईसी (KYC) अपडेट कराने या चेक जमा करने बैंक जाने वाले हैं तो यह खबर आपके बहुत काम की है. कल यानी 11 सितंबर 2026 शुक्रवार को देशभर में बैंक यूनियनों ने हड़ताल का ऐलान किया है. सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि इस हड़ताल के ठीक अगले दिन 12 सितंबर को दूसरा शनिवार है और 13 सितंबर को रविवार है. ऐसे में लगातार तीन दिन बैंक से जुड़ा काम प्रभावित हो सकता है.
11, 12 और 13 सितंबर को बैंक खुले रहेंगे या बंद?
बता दें कि 11 सितंबर को RBI की तरफ से देशभर के लिए बैंक हॉलिडे नहीं है. इस दिन बैंक यूनियनों की हड़ताल (Bank strike in september 2026) है. वहीं 12 सितंबर को दूसरा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे और 13 सितंबर को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी होगी.हालांकि,वीकेंड की वजह से 2 दिन तो देश के सभी बैंक बंद रहेंगे लेकिन तीनों दिन देशभर के बैंको में एक जैसी बैंक छुट्टी नहीं रहेगी.
इसलिए बैंक जाने के लिए घर से निकलने से पहले ये जान लें कि कहीं उस दिन बैंक की छुट्टी तो नहीं है? जानिए सितंबर महीने के आने वाले दिनों में आखिरकब-कब और क्यों बंद रहेंगे बैंक और इस दौरान आप अपने जरूरी काम कैसे निपटा सकते हैं.
11 सितंबर को क्यों होगी बैंक हड़ताल?
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 5-डे बैंकिंग सिस्टम अन्य मांगों को लेकर 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है.बैंक कर्मचारियों ने दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा बाकी शनिवार को भी छुट्टी देने की मांग है. इसके बदले वो सोमवार से शुक्रवार तक एक्स्ट्रा काम करने के लिए तैयार हैं ताकि ग्राहकों को किसी तरह की दिक्कत न हो.
बता दें कि सितंबर के महीने में सिर्फ 11 तारीख को ही हड़ताल नहीं है. यूनियनों ने अपनी मांगों को लेकर 28, 29 और 30 सितंबर को भी तीन दिवसीय हड़ताल का प्लान बनाया है. इतना ही नहीं, अगर मांगें नहीं मानी गईं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी भी दी गई है.
दिल्ली में 11 सितंबर को बैंक खुलेंगे या नहीं?
दिल्ली में रहने वाले लोगों के मन में ये सवाल है कि 11 सितंबर को बैंक की छुट्टी तो नहीं है. बता दें कि 11 सितंबर को आरबीआई की हॉलिडे लिस्ट के हिसाब से तो दिल्ली में बैंक की छुट्टी नहीं है. लेकिन इसी दिन बैंक यूनियनों की हड़ताल भी है. इसलिए खासकर सरकारी बैंकों की शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो सकता है. दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स सम्मेलन भी है. इसके चलते कोर्ट और स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है. लेकिन बैंकों में सामान्य दिनों के तरह काम जारी रह सकता है.

Post a Comment