एक लाख रुपये, 1 करोड़ महिलाओं को कैसे मिलेंगे, तीन किस्तों में पैसा देने का योगी सरकार का प्लान-UP Govt

एक लाख रुपये, 1 करोड़ महिलाओं को कैसे मिलेंगे, तीन किस्तों में पैसा देने का योगी सरकार का प्लान-UP Govt 

यूपी सरकार 1 करोड़दीदियों को 1 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त लोन देने जा रही है. इस पैसे का इस्तेमाल वह अपने बिजनेस को शुरू करने या इसे आगे बढ़ाने के लिए कर सकेंगी,रकम पाने का तरीका जानें.
एक लाख रुपये, 1 करोड़ महिलाओं को कैसे मिलेंगे, तीन किस्तों में पैसा देने का योगी सरकार का प्लान-UP Govt
उत्तर प्रदेश महिला उद्यमी क्रेडिट योजना, PHOTO AI
उत्तर प्रदेश सरकार विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए खास योजना लेकर आई है, जिसके तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 1 करोड़ महिलाओं को 1 लाख रुपये तक का क्रेडिट दिया जाएगा.  यह रकम उनको उत्तर प्रदेश महिला उद्यमी क्रेडिट योजना के तहत लोन के रूप में दी जाएगी. महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं 1 करोड़ दीदियों को 100000 लाख रुपये तक का क्रेडिट दिया जाएगा. खास बात यह है कि ये रकम पूरी तरह ब्याजमुक्त होगी. इस पर उनको किसी भी तरह का कोई ब्याज नहीं देना होगा. पात्र महिलाएं रकम लेकर अपना काम शुरू कर सकेंगी या उसे आगे बढ़ा सकेंगी. इसके लिए उनको एक क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा. सरकार ने ये कदम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उठाया है. अब सवाल ये है कि ये पैसा मिलेगा कैसे? यूपी सरकार की इस योजना का लाभ महिलाएं कैसे उठा सकती हैं, उनको पैसा कैसे मिलेगा, जानें


महिलाओं के कैसे मिलेंगे 1 लाख रुपये?

यूपी सरकार की योजना के मुताबिक, 1 लाख रुपये का क्रेडिट एक बार में नहीं मिलेगा. इसे चीन चरणों में दिया जाएगा. मतलब कि पूरी रकम को तीन किस्त में बांटा जाएगा. पहली किस्त 20000 रुपये, दूसरी किस्त 30000 रुपये और तीसरी किस्त 50000 रुपये होगी.

1 लाख रुपये कैसे पाएं, कितना ब्याज?

यह रकम पाने के लिए महिलाओं को खास क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा, जिसकी लिमिट तय होगी. अगर वह 20000 रुपये की पहली किस्त समय पर बैंक को वापस लौटा देती हैं तो उनके अगली बार 30000 रुपये का क्रेडिट दिया जाएगा. इस दूसरी किस्त समय पर वापस लौटाने पर वह 50000 रुपये की तीसरी किस्त पाने की हकदार होंगी. मतलब यह कि महिलाओं को 1 लाख रुपये एक बार में नहीं बल्कि तीन फेज में दिए जाएंगे, वो भी बिल्कुल ब्याजमुक्त.



कहां कर सकेंगी पैसों का इस्तेमाल?

महिलाएं इस पैसे का इस्तेमाल अपनी जरूरत के मुताबिक कर सकती हैं. वह इस रकम से कोई छोटा कारोबार शुरू कर सकती हैं या अपने पहले से चल रहे कारोबार को बड़ा कर सकती हैं. सरकार का मकसद इस योजना के जरिए स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाना है. 

मिलेगा खास क्रेडिट कार्ड

यूपी सरकार की इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को एक खास क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा. इस कार्ड की खास बात यह है कि इसमें डिजिटल सुविधाएं भी होंगी, जिससे इसे इस्तेमाल करना आसान हो जाए. वह बिना बैंकों के चक्कर लगाए पैसा आसानी से पा सकें. इसके लिए बैंकों ने स्कीम का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है. इसे अंतिम रूप लेने पर काम चल रहा है.

बिहार में महिलाओं को मिल रहा 10 लाख तक का लोन

इस तरह की एक योजना बिहार सरकार की महिलाओं के लिए चला रही है. इसका नाम है मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना. इस योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जा रहा है, वो भी सिर्फ 1 प्रतिशत के ब्याज पर. अपना बिजनेस शुरू करने वाली महिलाओं के लिए ये योजना काफी मददगार है.

इस पैसा का 50%, यानी 5 लाख रुपये सब्सिडी के रूप में दिया जाता है, जिसे वापस करने की जरूरत नहीं होती. वहीं बाकी 5 लाख सिर्फ 1 प्रतिशत ब्याज पर दिया जाता है. हालांकि इसके लिए कुछ शर्तें रखी गई हैं.

उत्तर,प्रदेश,महिला,उद्यमी क्रेडिट,योजना

Tags

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.