'जब जिद पर आ गई पार्वती' का मिला ऐसा जवाब, थम गईं सबकी नजरें; वायरल हुआ वीडियो-हनुमान अंश फिल्म के भजन

'जब जिद पर आ गई पार्वती' का मिला ऐसा जवाब, थम गईं सबकी नजरें; वायरल हुआ वीडियो-हनुमान अंश फिल्म के भजन

'जब जिद पर आ गई पार्वती' का मिला ऐसा जवाब, थम गईं सबकी नजरें; वायरल हुआ वीडियो-हनुमान अंश फिल्म के भजन

अगर माता पार्वती ने सप्तऋषियों को जवाब दिया होता तो कैसा होता? कोलकाता की महिला ने यही सोचकर हनुमान अंश मूवी के 'जब जिद पे आ गई पार्वती' सॉन्ग के कुछ लिरिक्स लिखे हैं, जिसका वीडियो वायरल हो गया है.



Trending: हनुमान अंश फिल्म का सुपरहिट भजन 'जब जिद पर आ गई पार्वती' सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है. साधु तिवारी की आवाज में गाए इस गाने पर अब तक लाखों रील्स बन चुकी हैं. लेकिन इसी बीच कोलकाता से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है. इस वीडियो में शोमिका गुप्ता नाम की महिला ने गाने के बोल पर जो जवाब दिया है, उसे देखकर लोग अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं. यही वजह है 48 घंटे से भी कम समय में इसे करीब 1 करोड़ लोगों ने देख लिया है.






शोमिका गुप्ता के जवाब के बोल:-

बस शिव को चाहती पार्वती,
समझाएंगे क्या सप्तऋषि... 

तप मैं कर रही, त्याग मैं कर रही, करती रहुंगी चाहे,
उनके प्रेम को पाने ऐसे ही मुझको लेना हो वैराग
जिनके प्रीत में रमते देव और दानव एक समान...

यहां देखें पूरा वीडियो:-

'आखिरी लाइन जबरदस्त है'

सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि वे तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. एक यूजर ने कहा कि ये गाने का सबकुछ अच्छा था, लेकिन लास्ट लाइन जबरदस्त थी. वहीं दूसरे यूजर ने सलाह दी कि किसी म्यूजिक प्रोड्यूसर से संपर्क करके जल्द से जल्द इसे रिकॉर्ड करवा लीजिए. तीसरे यूजर ने कहा, 'आपकी आवाज में बहुत गहराई और भावना है. मैं मां पार्वती को गाते हुए महसूस कर सकता हूं.



कल वर्ल्डवाइड रिलीज होगी फिल्म

नीम करौली बाबा पर बनी इस फिल्म को बनाने में मात्र 2 करोड़ रुपये का खर्चा आया था. लेकिन ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर 156.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है. यही नहीं, 11 सितंबर को नीम करौली बाबा की पुण्यतिथि वाले दिन यह मूवी वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जिसकी जिम्मेदारी कांतारा पार्ट 1 और केजीएफ जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस करने वाले होम्बले फिल्म्स ने ली है. ये दिन इतना खास है कि हर साल नीम करौली बाबा के भक्त कैंची धाम के मंदिरों में विशेष पूजा, हनुमान चालीसा पाठ और भंडारे का आयोजन करते हैं.

Hanuman Ansh

Tags

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.