Latest Post

मतगणना की प्रक्रिया में जनता के प्रश्नोत्तर


मतगणना की प्रक्रिया में जनता के प्रश्नोत्तर

प्रायः देखा गया है कि जनता के दिमाग में मतगणना को लेकर बहुत से अनसुलझे सवाल होते है और इन्हीं अनसुलझे सवालों को लेकर प्रत्याशी अपने समर्थकों को गुमराह करने का  प्रयास करते रहते है आइये शुरु करते हैं सवालों और उनके जवाबों का एक सिलसिला 



 कौन खोलता है स्ट्रांग रूम का ताला? कैसे होती है काउंटिंग,अंदर कौन जा सकता है?

लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट बस कुछ घंटे दूर है. 4 जून को मतगणना के साथ पता लग जाएगा कि सरकार किसकी बन रही है. मतगणना वाले दिन होता क्या-क्या है? कैसे होती है वोटों की गिनती और कौन करता है, काउंटिंग सेंटर के अंदर कौन जा सकता है? मतगणना के बाद EVM का क्या होता है? आइये जानते हैं ऐसे सवालों के जवाब    

                                            

कौन खोलता है स्ट्रांग रूम का ताला?

मतगणना वाले दिन सुबह 7 बजे के आसपास प्रत्येक दल के उम्मीदवारों या उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम का ताला खोला जाता है. इस दौरान रिटर्निंग ऑफिसर और चुनाव आयोग के स्पेशल ऑब्जर्वर भी मौजूद रहते हैं. पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाती है. इसके बाद EVM की कंट्रोल यूनिट (CU) काउंटिंग वाली टेबल पर लाई जाती है. इस प्रक्रिया की भी वीडियोग्राफी कराई जाती है. सीसीटीवी से भी निगरानी होती रहती है.

टेबल पर रखने के बाद प्रत्येक कंट्रोल यूनिट की यूनिक आईडी और सील का मिलान किया जाता है. इसे हर उम्मीदवार के पोलिंग एजेंट को भी दिखाया जाता है. इसके बाद कंट्रोल यूनिट में बटन प्रेस करने के बाद हर उम्मीदवार का वोट EVM में उसके नाम के आगे दिखने लगता है.

 कैसे चुने जाते हैं मतगणना कर्मचारी?

किसी भी काउंटिंग सेंटर के एक हॉल में कुल 15 टेबल लगी होती है. 14 टेबल काउंटिंग के लिए और एक टेबल रिटर्निंग ऑफिसर के लिए होती है. कौन सा कर्मचारी किस टेबल पर काउंटिंग करेगा यह बहुत सीक्रेट रखा जाता है. मतगणना वाले दिन सुबह 5-6 बजे के बीच हर जिले का निर्वाचन अधिकारी रैंडम तरीके से कर्मचारियों को हॉल और टेबल अलॉट करता है.

 कितने बजे शुरू होगी मतगणना?
वोट की गिनती सुबह 8:00 बजे शुरू होती है. रिटर्निंग ऑफिसर के पास के अधिकार होता है कि वह किसी विशेष परिस्थिति में टाइम आगे-पीछे कर सकता है. सबसे पहले पोस्टल बैलट और इलेक्ट्रॉनिक पोस्टल बैलट की गिनती होती है. इसमें करीब 30 मिनट का वक्त लगता है.

 कब आएगा पहला रूझान?

पोस्टल बैलट की गिनती के तुरंत बाद EVM के वोटों की गिनती शुरू होती है. पहला रुझान सुबह 9:00 बजे के आसपास आना शुरू हो जाता है.

 काउंटिंग सेंटर में कितने एजेंट होते हैं?

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक मतगणना स्थल के प्रत्येक हॉल में हर टेबल पर उम्मीदवार की तरफ से एक एजेंट मौजूद रहता है. किसी एक हॉल में 15 से ज्यादा एजेंट नहीं हो सकते हैं.

 एजेंट को कौन चुनता है?
प्रत्येक उम्मीदवार अपने एजेंट का चयन खुद करता है और जिला निर्वाचन अधिकारी को उनका नाम, तस्वीर, जैसी चीजें शेयर करता है. काउंटिंग वाली तारीख से 1 दिन पहले ही जिला निर्वाचन अधिकारी प्रत्येक उम्मीदवार के एजेंट का नाम, फोटो सहित जारी करता है.

काउंटिंग सेंटर के अंदर कौन जा सकता है?

काउंटिंग सेंटर के अंदर मतगणना कर्मचारी, रिटर्निंग ऑफिसर, सुरक्षा कर्मी और एजेंट ही जा सकते हैं. जब तक वोटों की गिनती पूरी नहीं हो जाती, तब तक किसी भी उम्मीदवार के एजेंट को बाहर जाने की इजाजत नहीं मिलती है. मतगणना में तैनात सुरक्षा कर्मियों और अधिकारियों के अलावा किसी को भी अंदर मोबाइल ले जाने की इजाजत भी नहीं होती.

 कब होती है री-काउंटिंग?

यदि किसी उम्मीदवार या उसके एजेंट को डाटा में गड़बड़ी/त्रुटि की आशंका है तो वह री-काउंटिंग यानी दोबारा मतगणना की मांग कर सकता है. चुनाव आयोग के मुताबिक जब तक आधिकारिक तौर पर रिजल्ट की घोषणा नहीं हो जाती, तब तक कोई भी उम्मीदवार री-काउंटिंग की मांग कर सकता है.

 कौन करता है हार-जीत का ऐलान?

कंडक्ट ऑफ इलेक्शन रूल्स के नियम 63 के मुताबिक मतगणना पूरी होने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर हर उम्मीदवार को मिले वोट का डाटा रिजल्ट शीट में डालते हैं और उसके बाद रिजल्ट की घोषणा करते हैं. साथ-साथ विजेता उम्मीदवार को जीत का सर्टिफिकेट भी देते हैं.

 काउंटिंग के बाद EVM का क्या होता है? 

काउंटिंग पूरी होने के बाद EVM दोबारा स्ट्रांग रूम (Strong Room) में रख दी जाती है. नियमानुसार काउंटिंग के 45 दिनों तक ईवीएम को स्ट्रांग में रूम में रखना होता है. इसके बाद इसे दूसरे स्टोर में शिफ्ट कर दिया जाता है.






 .             

आज का पंचांग, दिन सोमवार, दिनांक 03/06/2024



                ।। *🕉️* ।। 

   🚩 🌞 *सुप्रभातम्* 🌞 🚩

📜««« *आज का पंचांग* »»»📜

कलियुगाब्द........................5126

विक्रम संवत्.......................2081

शक संवत्..........................1946

रवि...............................उत्तरायण

मास...................................ज्येष्ठ 

पक्ष....................................कृष्ण

तिथी................................द्वादशी

रात्रि 12.19 पर्यंत पश्चात त्रयोदशी

सूर्योदय............प्रातः 05.41.59 पर

सूर्यास्त...........संध्या 07.09.00 पर

सूर्य राशि.............................वृषभ

चन्द्र राशि..............................मेष

गुरु राशि.............................वृषभ

नक्षत्र...............................अश्विनी

रात्रि 12.04 पर्यंत पश्चात भरणी

योग................................सौभाग्य

प्रातः 09.09 पर्यंत पश्चात शोभन

करण................................कौलव

दोप 01.30 पर्यंत पश्चात तैतिल

ऋतु...........................(शुक्र) ग्रीष्म

दिन................................सोमवार


🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार :-*

03 जून सन 2024 ईस्वी ।


⚜️  *अभिजीत मुहूर्त :-*

दोप 11.58 से 12.51 तक ।


👁‍🗨 *राहुकाल :-*

प्रात: 07.25 से 09.05 तक ।


🌞 *उदय लग्न मुहूर्त :-*

*वृषभ*

04:32:31 06:30:58

*मिथुन*

06:30:58 08:44:42

*कर्क*

08:44:42 11:00:52

*सिंह*

11:00:52 13:12:41

*कन्या*

13:12:41 15:23:20

*तुला*

15:23:20 17:37:58

*वृश्चिक*

17:37:58 19:54:08

*धनु*

19:54:08 21:59:45

*मकर*

21:59:45 23:46:51

*कुम्भ*

23:46:51 25:20:24

*मीन*

25:20:24 26:51:35

*मेष*

26:51:35 28:32:31


🚦 *दिशाशूल :-*

पूर्व दिशा- यदि आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा प्रारंभ करें । 


☸ शुभ अंक....................3

🔯 शुभ रंग..................सफ़ेद


✡ *चौघडिया :-*

प्रात: 05.44 से 07.24 तक अमृत

प्रात: 09.04 से 10.44 तक शुभ

दोप. 02.04 से 03.44 तक चंचल

अप. 03.44 से 05.23 तक लाभ

सायं 05.23 से 07.03 तक अमृत

सायं 07.03 से 08.23 तक चंचल

रात्रि 11.04 से 12.24 तक लाभ |


📿  *आज का मंत्र :-*

॥ ॐ त्रिविक्रमाय नमः ॥


📢 *संस्कृत सुभाषितानि :-*

*श्रीमद्भगवतगीता (षष्ठोऽध्यायः - आत्मसंयमयोग:) -*

श्रीभगवानुवाच -

असंशयं महाबाहो मनो दुर्निग्रहं चलम् ।

अभ्यासेन तु कौन्तेय वैराग्येण च गृह्यते ॥६-३५॥ 

अर्थात :

श्री भगवान कहते हैं - हे महाबाहो! निःसंदेह मन चंचल और कठिनता से वश में होने वाला है परन्तु हे कुंतीपुत्र अर्जुन! यह अभ्यास और वैराग्य से वश में होता है॥35॥ 


🍃 *आरोग्यं :-*

*हींग के फायदे :-*


*मधुमेह*

हींग में मधुमेह प्रतिरोधी गुण होते हैं. इसलिये भोजन में हींग का प्रयोग करना चाहिये. यह इंसुलिन को छुपाने के लिये अग्नाशय की कोशिकाओं को उत्तेजित करता है जिससे ब्लड शुगर का स्तर कम होता है. इसलिये अगर आप मधुमेह से निजात पाना चाहते हैं तो भोजन में हींग का प्रयोग करें. 


*अन्य फायदें*

हींग पुरूषों में नपुंसकता, शीघ्रपतन आदि की समस्या से राहत दिलाने के बतौर भी खायी जाती है. एक गिलास गरम पानी में हींग मिलाकर पीने से खून का प्रवाह तेज होता है. इसे शहद और अदरक के साथ मिलाकर खाने से खाँसी व ब्रोंकाइटिस की समस्या दूर होती है.


⚜ *आज का राशिफल :-*


🐏 *राशि फलादेश मेष :-*

(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज रुका धन मिलेगा। मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी पर आपसी मेहरबानी रहेगी। जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है। व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में सुकून रहेगा। निवेश लाभप्रद रहेगा। कार्य बनेंगे। घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे।


🐂 *राशि फलादेश वृष :-*

(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। प्रतिद्वंद्विता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। दूसरों के काम में दखलंदाजी न करें।


👫 *राशि फलादेश मिथुन :-*

(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।


🦀 *राशि फलादेश कर्क :-*

(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

घर-बाहर अशांति रहेगी। कार्य में रुकावट होगी। आय में कमी तथा नौकरी में कार्यभार रहेगा। बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है। दु:खद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी। व्यवसाय से संतुष्टि नहीं रहेगी। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाज न करें।


🦁 *राशि फलादेश सिंह :-*

(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। कर्ज में कमी होगी। संतुष्टि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। अपना प्रभाव बढ़ा पाएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य न करें।


💁‍♀️ *राशि फलादेश कन्या :-*

(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें। चोट व दुर्घटना से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। वस्तुएं संभालकर रखें।


*राशि फलादेश तुला :-*

(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। जुए, सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। निवेश शुभ रहेगा। प्रमाद न करें।


🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक :-*

(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी। व्यवसाय में कमी होगी। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। थकान महसूस होगी। अपेक्षित कार्यों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी।


🏹 *राशि फलादेश धनु :-*

(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

अज्ञात भय व चिंता रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। बगैर मांगे किसी को सलाह न दें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। धनार्जन होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।


🐊 *राशि फलादेश मकर :-*

(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर सहयोग व प्रसन्नता में वृद्धि होगी।


🏺 *राशि फलादेश कुंभ :-*

(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

रुका धन मिलेगा। पूजा-पाठ व सत्संग में मन लगेगा। आत्मशांति रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। मातहतों का सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। दूसरे के काम में दखल न दें।


🐠  *राशि फलादेश मीन :-*

(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्र व संबंधी सहायता करेंगे। आय बनी रहेगी। जोखिम न लें।


☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।


।। 🐚  *शुभम भवतु* 🐚 ।।

 www.newsbin24.com

🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय* 🚩🚩

 

कांग्रेस पार्टी ने 4 जून तक वास्तविक रिजल्ट आने से पहले अटकलों और TV बहस में शामिल न होने का फैसला किया है- पवन खेड़ा

कांग्रेस पार्टी ने 4 जून तक वास्तविक रिजल्ट आने से पहले अटकलों और TV बहस में शामिल न होने का फैसला किया है- पवन खेड़ा

कांग्रेस ने ऐलान किया कि हम आने वाले हैं और BJP पार्टी जाने वाली है। पोस्टल बैलेट की शिकायत को लेकर चुनाव आयोग डरा हुआ है। उनका जाना तय है। इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस ने ऐलान किया था कि वह 1 जून को किसी न्यूज चैनलों में एग्जिट पोल से जुड़ी बहस में हिस्सा नहीं लेंगे। बता दें कि कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने इस बाबत बयान देते हुए कहा था कि पार्टी ने 4 जून को वास्तविक रिजल्ट आने से पहले अटकलों और बहस में शामिल न होने का फैसला किया है। उन्होंने आगे लिखा कि मतदाताओं ने वोट डाल दिया है। उनका फैसला सुरक्षित है। परिणाम 4 जून को आएंगे। उससे पहले हमें टीआरपी के लिए अटकलों और बहस में शामिल होने का कोई कारण नहीं दिखता है।

 

AAP ने कहा- तिहाड़ जेल से चलेगी दिल्ली सरकार,CM अरविंद केजरीवाल आज करेंगे सरेंडर,

AAP ने कहा- तिहाड़ जेल से चलेगी दिल्ली सरकार,CM अरविंद केजरीवाल आज करेंगे सरेंडर,

वर्क फ्राम जेल- अमित शाह

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज वापस तिहाड़ जेल जाएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें चुनाव प्रचार के लिए तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत दी थी, जो शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग पूरी होने के साथ ही खत्म हो गई. सीएम केजरीवाल ने किसी गंभीर बीमारी का शक जताते हुए अदालत से मेडिकल ग्राउंड पर अंतरिम जमानत बढ़ाने की मांग की थी, हालांकि कोर्ट ने उनकी याचिका पर अपना आदेश 5 जून तक के लिए टाल दिया.

आम आदमी पार्टी (AAP) के सूत्रों ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री 2 जून को शाम करीब तीन बजे तिहाड़ जेल जाने से पहले राजघाट स्थित महात्मा गांधी के स्मारक, डीडीयू मार्ग पर पार्टी कार्यालय और एक मंदिर का दौरा कर सकते हैं.

तिहाड़ जाने से पहले CM केजरीवाल ने किया AAP नेता के साथ मंथन
केजरीवाल ने अपने निर्धारित आत्मसमर्पण से एक दिन पहले शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में भाग लेने से पहले अपने आवास पर आप की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक की. इस बैठक में कैबिनेट मंत्री आतिशी, राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा और संजय सिंह तथा विधायक दुर्गेश पाठक सहित प्रमुख आप नेताओं ने भाग लिया.

सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपनी गैरहाजिरी में पार्टी नेताओं के बीच एकता बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया. सूत्रों ने कहा कि इस बात पर भी जोर दिया गया कि केजरीवाल मुख्यमंत्री बने रहेंगे और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल पार्टी नेताओं, स्वयंसेवकों और दिल्ली के लोगों को अपना संदेश देना जारी रखेंगी.

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव प्रचार के लिए दी थी राहत
सीएम केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से 10 मई को दी गई अंतरिम जमानत पर 1 जून तक के लिए जेल से रिहा किया गया था. केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि वह जेल अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण करने के लिए दो जून को अपराह्न तीन बजे के आसपास घर से निकलेंगे.

मुख्यमंत्री ने पहले कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में दी गई अंतरिम जमानत को सात दिन के लिए बढ़ाने की मांग करते हुए उच्चतम न्यायालय का रुख किया था. हालांकि, शीर्ष अदालत की रजिस्ट्री ने बुधवार को उनकी याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने से इनकार कर दिया. इस याचिका में केजरीवाल ने गुहार लगाई थी कि उन्हें मेडिकल टेस्ट कराने के लिए समय चाहिए क्योंकि उनका वजन कम हो रहा है और कीटोन का स्तर उच्च है.

इसके बाद उन्होंने मेडिकल ग्राउंड पर अंतरिम जमानत की मांग करते हुए विशेष सीबीआई-ईडी अदालत का रुख किया. शनिवार को उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा की अदालत ने अपना आदेश पांच जून के लिए सुरक्षित रख लिया.

चिलचिलाती गर्मी से मिलेगी राहत :भारत मौसम विज्ञान विभाग IMD
भारत मौसम विज्ञान विभाग IMD: दिल्ली-यूपी में धूल भरी आंधी के साथ हो सकती है बरसात, चिलचिलाती गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 2 जून को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं. वहीं उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और ओडिशा के कुछ इलाकों में लू का दौर जारी रहने की आशंका है

देश के कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. हालांकि, भारत में मॉनसून का आगमन हो चुका है, जिसकी वजह से देश के कई हिस्सों में प्री-मॉनसून गतिविधियां शुरू हो गई हैं. मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 2 जून को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं. वहीं उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और ओडिशा के कुछ इलाकों में लू का दौर जारी रहने की आशंका है. 

 .              

आज का पञ्चांग, दिन रविवार, दिनांक 02/06/2024

                  ।। 🕉 ।।

     🚩🌞 *सुप्रभातम्* 🌞🚩

📜««« *आज का पञ्चांग* »»»📜

कलियुगाब्द.........................5126

विक्रम संवत्........................2081

शक संवत्...........................1946

मास....................................ज्येष्ठ

पक्ष....................................कृष्ण

तिथी..............................एकादशी

रात्रि 02.41 पर्यंत पश्चात द्वादशी

रवि...............................उत्तरायण

सूर्योदय ...प्रातः 05.41.35 पर

सूर्यास्त...........संध्या 07.08.39 पर

सूर्य राशि.............................वृषभ

चन्द्र राशि..............................मीन

गुरु राशि..............................वृषभ

नक्षत्र...................................रेवती

प्रातः 04.56 पर्यंत पश्चात अश्विनी

योग..............................आयुष्मान

दोप 12.09 पर्यंत पश्चात सौभाग्य

करण.....................................बव

दोप 03.53 पर्यंत पश्चात बालव

ऋतु............................(शुक्र) ग्रीष्म

दिन..................................रविवार


🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार :-*

02 जून सन 2024 ईस्वी ।


☸ शुभ अंक...........................4

🔯 शुभ रंग.........................नीला


⚜️ *अभिजीत मुहूर्त :-*

दोप 11.58 से 12.51 तक ।


👁‍🗨 *राहुकाल :-*

संध्या 05.24 से 07.04 तक ।


🌞 *उदय लग्न मुहूर्त :-*

*वृषभ*

04:36:24 06:34:55

*मिथुन*

06:34:55 08:48:39

*कर्क*

08:48:39 11:04:49

*सिंह*

11:04:49 13:16:37

*कन्या*

13:16:37 15:27:17

*तुला*

15:27:17 17:41:55

*वृश्चिक*

17:41:55 19:58:05

*धनु*

19:58:05 22:03:41

*मकर*

22:03:41 23:50:48

*कुम्भ*

23:50:48 25:24:21

*मीन*

25:24:21 26:55:32

*मेष*

26:55:32 28:36:24


🚦 *दिशाशूल :-*

पश्चिमदिशा - यदि आवश्यक हो तो दलिया, घी या पान का सेवनकर यात्रा प्रारंभ करें । 


*चौघडिया :-*

प्रात: 07.24 से 09.04 तक चंचल

प्रात: 09.04 से 10.44 तक लाभ

प्रात: 10.44 से 12.23 तक अमृत

दोप. 02.03 से 03.43 तक शुभ

सायं 07.03 से 08.23 तक शुभ

संध्या 08.23 से 09.43 तक अमृत

रात्रि 09.43 से 11.03 तक चंचल । 


📿 *आज का मंत्रः*

॥ ॐ आदित्याय नम: ॥


 *संस्कृत सुभाषितानि :-*

*श्रीमद्भगवतगीता (षष्ठोऽध्यायः - आत्मसंयमयोग:) -*

चञ्चलं हि मनः कृष्ण प्रमाथि बलवद्‌दृढम्।

तस्याहं निग्रहं मन्ये वायोरिव सुदुष्करम्॥६-३४॥

अर्थात :

क्योंकि हे श्रीकृष्ण! यह मन बड़ा चंचल, क्षोभ युक्त स्वभाव वाला, बड़ा दृढ़ और बलवान है; इसलिए उसका वश में करना मैं वायु को रोकने की भाँति अत्यन्त कठिन मानता हूँ॥34॥ 


🍃 *आरोग्यं सलाह :-*

*हींग के फायदे :-*


*दर्द में हींग*

सिर दर्द, पेट दर्द और जोड़ों के दर्द को ठीक करने में भी हींग अहम भूमिका निभाता है. हींग में कोमरिन्स नामक तत्व रक्त को पतला करके रक्त प्रवाह बढ़ाता है. इससे ब्लड कोलेस्ट्रॉल और शरीर में टाइग्लिसराइड का स्तर घटता है जिनकी वजह से हाइपरटेंशन से बचाव होता है. पेट में दर्द की स्थिति में पानी के साथ हींग खाने से फौरन राहत मिलती है ।


*आज का राशिफल :-*


🐏 *राशि फलादेश मेष :-*

*(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)*

स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि तथा उन्नति मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। यात्रा की योजना बनेगी। घर-बाहर कुछ तनाव रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


🐂 *राशि फलादेश वृष :-*

*(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*

पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। काम में मन लगेगा। शेयर मार्केट में लाभ रहेगा। नौकरी में सुविधाएं बढ़ सकती हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।


👫 *राशि फलादेश मिथुन :-*

*(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)*

दु:खद सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। लाभ होगा।


🦀 *राशि फलादेश कर्क :-*

*(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*

भूले-बिसरे साथी तथा आगंतुकों के स्वागत तथा सम्मान पर व्यय होगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार के सदस्यों की उन्नति के समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं, लाभ होगा।


🦁 *राशि फलादेश सिंह :-*

*(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*

घर-बाहर प्रसन्नतादायक वातावरण रहेगा। नौकरी में चैन महसूस होगा। व्यापार से संतुष्टि रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी तथा शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा की योजना बनेगी। प्रसन्नता रहेगी।


👩🏼‍🦰 *राशि फलादेश कन्या :-*

*(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*

यात्रा मनोनुकूल मनोरंजक तथा लाभप्रद रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। घर-बाहर सफलता प्राप्त होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। काम में लगन तथा उत्साह बने रहेंगे। मित्रों के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय बीतेगा।


⚖ *राशि फलादेश तुला :-*

*(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*

स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। बनते कामों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाएं। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेवजह लोगों से मनमुटाव हो सकता है। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न करें।


🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक :-*

*(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सुकून रहेगा। जल्दबाजी में कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। कानूनी अड़चन आ सकती है। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।


🏹 *राशि फलादेश धनु :-*

*(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)*

नई योजना लागू करने का श्रेष्ठ समय है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। सफलता के साधन जुटेंगे। जोखिम न उठाएं।


🐊 *राशि फलादेश मकर :-*

*(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)*

किसी जानकार प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होने के योग हैं। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। किसी राजनयिक का सहयोग मिल सकता है। लाभ के दरवाजे खुलेंगे। चोट व दुर्घटना से बचें। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। विवाद से बचें। धन प्राप्ति होगी। प्रमाद न करें।


🏺 *राशि फलादेश कुंभ :-*

*(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट व दुर्घटना से बचें। आय में कमी रह सकती है। घर-बाहर असहयोग व अशांति का वातावरण रहेगा। अपनी बात लोगों को समझा नहीं पाएंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। हितैषी सहयोग करेंगे। धनार्जन संभव है।


🐋 *राशि फलादेश मीन :-*

*(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार के लोग अनुकूल व्यवहार करेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। नए लोगों से संपर्क होगा। आय में वृद्धि तथा आरोग्य रहेगा। चिंता में कमी होगी। जल्दबाजी न करें।


☯ *आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।*


।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।

www.newsbin24.com

🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय* 🚩🚩

 

आज का पाचांग, दिन शनिवार, दिनांक 01/06/2024

                ।। 🕉 ।।

      🚩🌞 सुप्रभातम् 🌞🚩

📜««« आज का पञ्चांग »»»📜

कलियुगाब्द.........................5126

विक्रम संवत्........................2081

शक संवत्...........................1946

मास....................................ज्येष्ठ

पक्ष....................................कृष्ण

तिथी..................................नवमी

प्रातः 07.24 पर्यंत पश्चात दशमी

रवि...............................उत्तरायण

सूर्योदय ...प्रातः 05.41.50 पर

सूर्यास्त............संध्या 07.08.10 पर

सूर्य राशि.............................वृषभ

चन्द्र राशि..............................मीन

गुरु राशी.............................वृषभ

नक्षत्र........................उत्तराभाद्रपद

रात्रि 03.07 पर्यंत पश्चात रेवती

योग....................................प्रीती

दोप 03.08 पर्यंत पश्चात आयुष्मान

करण..................................गरज

संध्या 06.14 पर्यंत पश्चात वणिज

ऋतु...........................(शुक्र) ग्रीष्म

दिन................................शनिवार


🇬🇧 आंग्ल मतानुसार :-

01 जून सन 2024 ईस्वी ।


☸ शुभ अंक............................1

🔯 शुभ रंग.........................नीला


⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-

दोप 11.58 से 12.51 तक ।


👁‍🗨 राहुकाल :-

प्रात: 09.05 से 10.44 तक । 


🌞 उदय लग्न मुहूर्त -

वृषभ

04:40:15 06:38:52

मिथुन

06:38:52 08:52:35

कर्क

08:52:35 11:08:45

सिंह

11:08:45 13:20:34

कन्या

13:20:34 15:31:13

तुला

15:31:13 17:45:51

वृश्चिक

17:45:51 20:02:01

धनु

20:02:01 22:07:38

मकर

22:07:38 23:54:44

कुम्भ

23:54:44 25:28:17

मीन

25:28:17 26:59:28

मेष

26:59:28 28:40:15


🚦 दिशाशूल :-

पूर्व दिशा - यदि आवश्यक हो तो अदरक या उड़द का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें । 


✡ चौघडिया :-

प्रात: 07.24 से 09.04 तक शुभ

दोप. 12.23 से 02.03 तक चर

दोप. 02.03 से 03.43 तक लाभ

दोप. 03.43 से 05.23 तक अमृत

संध्या 07.03 से 08.23 तक लाभ

रात्रि 09.43 से 11.03 तक शुभ ।


📿 आज का मंत्र :-

।। ॐ नृसिन्हाय नम: ।।


📢 संस्कृत सुभाषितानि -

श्रीमद्भगवतगीता (षष्ठोऽध्यायः - आत्मसंयमयोग:) -

अर्जुन उवाच -

योऽयं योगस्त्वया प्रोक्तः साम्येन मधुसूदन।

एतस्याहं न पश्यामि चञ्चलत्वात्स्थितिं स्थिराम्॥६-३३॥

अर्थात :

अर्जुन कहते हैं - हे मधुसूदन! जो यह योग आपने सम भाव से कहा, मन के चंचल होने से मैं इसकी नित्य स्थिति को नहीं देखता हूँ॥33॥ 


🍃 आरोग्यं सलाह :-

लिवर को स्वस्थ रखने के उपाय -


1. यदि आप शराब पी रहे हैं, तो उसे आप सीमित कीजिए या फिर बिलकुल ही बंद कर दीजिए। क्योंकि यह आपके सेहत को तो खराब करता है, साथ ही आपके घर को भी तभा करता है। 

2. नमक केवल हाई ब्लड प्रेशर का कारण नहीं होता बल्कि यह लिवर को भी हानि पहुंचाता है। इसलिए इसका भी सीमित मात्रा में सेवन कीजिए।


⚜ आज का राशिफल :- 


🐏 राशि फलादेश मेष :-

(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार में लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। संतान पक्ष से आरोग्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। हानि संभव है। भाइयों का साथ मिलेगा।


🐂 राशि फलादेश वृष :-

(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। परिवार व मित्रों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। शारीरिक कष्ट संभव है, सावधान रहें। निवेश शुभ रहेगा। तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है।


👫 राशि फलादेश मिथुन :-

(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। बजट बिगड़ेगा। दूर से शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। भागदौड़ रहेगी। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। जोखिम न उठाएं।


🦀 राशि फलादेश कर्क :-

(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कष्ट, भय, चिंता व तनाव का वातावरण बन सकता है। जीवनसाथी पर अधिक मेहरबान होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यय होगा। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। नए संपर्क बन सकते हैं। धनार्जन होगा।


🦁 राशि फलादेश सिंह :-

(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के योग हैं। परिवार व स्नेहीजनों के साथ विवाद हो सकता है। शत्रुता में वृद्धि होगी। अज्ञात भय रहेगा। थकान महसूस होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।


👩🏼‍🦰 राशि फलादेश कन्या :-

(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

यात्रा सफल रहेगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। नई योजना बनेगी। लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा।


⚖ राशि फलादेश तुला :-

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। व्ययसाय लाभप्रद रहेगा। कार्य पर ध्यान दें।


🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-

(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

कोई राजकीय बाधा हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें। विवाद से बचें। काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें। या‍त्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। वस्तुएं संभालकर रखें।


🏹 राशि फलादेश धनु :-

(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

किसी की बातों में न आएं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। अचानक लाभ के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। उत्साह से काम कर पाएंगे।


🐊 राशि फलादेश मकर :-

(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कार्य की गति धीमी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। निवेश करने का समय नहीं है। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है, धैर्य रखें।


🏺 राशि फलादेश कुंभ :-

(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यवसाय धीमा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। सुख के साधनों पर व्यय सोच-समझकर करें। निवेश करने से बचें। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।


🐟 राशि फलादेश मीन :-

(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

किसी अपरिचित की बातों में न आएं। धनहानि हो सकती है। थोड़े प्रयास से ही काम सफल रहेंगे। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।


☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |


🐚 ।। शुभम भवतु ।।🐚

www.newsbin24.com 

भारत माता की जय

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.