Latest Post

UP में नौकरी कर रहे 10 हजार शिक्षक बाहर हो जाएंगे'... 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में लटकी तलवार

UP 69000 Shikshak Bharti Hearing: यूपी के 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है. इस मामले की सुनवाई के दौरान चयनित अभ्यर्थियों की तरफ से पेश हुए वकीलों ने अपने तर्क रखे.

UP में नौकरी कर रहे 10 हजार शिक्षक बाहर हो जाएंगे'... 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में लटकी तलवार

उत्तर प्रदेश में भले ही शिक्षकों के हजारों पदों पर भर्तियां निकल रही हैं, लेकिन 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती का मामला अब तक नहीं सुलझ पाया है. इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक बार फिर सुनवाई हुई, जिसमें दोनों तरफ से वकीलों ने अपनी दलीलें दीं. इस दौरान चुने गए अभ्यर्थियों की तरफ से कोर्ट में पेश हुए वकील ने साफ शब्दों में कहा कि अगर लखनऊ हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा जाता है तो पिछले 6 साल से नौकरी कर रहे 10 हजार शिक्षक प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जो सही होगा, उसी के आधार पर अंतिम फैसला दिया जाएगा. 

आरक्षण को लेकर उठाए सवाल

चुने गए अभ्यर्थियों की तरफ से पेश हुए वकील ने सवाल उठाया कि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को पहले ही टीईटी में आरक्षण दिया गया था, जिसके बाद सहायक अध्यापक परीक्षा में भी वो आरक्षण ले रहे हैं. यानी एक ही भर्ती के लिए दो बार आरक्षण लिया जा रहा है. हालांकि इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि टीईटी कोई भर्ती परीक्षा नहीं है, ये पात्रता परीक्षा है, ऐसे में कैसे दो बार आरक्षण लेने की बात कर सकते हैं. 

वकील ने दलील देते हुए बताया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले से अगर प्रक्रिया आगे बढ़ती है तो सिर्फ 817 अनारक्षित अभ्यर्थियों को ही नौकरी मिल पाएगी. जबकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की संख्या काफी ज्यादा है. सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया जो अभ्यर्थी चयनित होने का अधिकार रखते हैं, उन्हें भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा होना चाहिए. 

आरक्षण का लाभ लेकर सामान्य वर्ग में कैसे जा सकते हैं?

चुने गए अभ्यर्थियों की तरफ से पेश हुईं वकील शोभा गुप्ता ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान आरक्षण का लाभ लेने वाले अभ्यर्थी ज्यादा नंबर होने पर सामान्य वर्ग में कैसे जा सकते हैं? जिन्होंने आरक्षण की छूट का लाभ लिया है, वो सामान्य वर्ग में माइग्रेट करने का दावा नहीं कर सकते हैं. इस दौरान उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के ही पिछले कुछ फैसलों का हवाला भी दिया. अब अगली सुनवाई में उन अभ्यर्थियों के वकीलों की दलील सुनी जाएगी, जो आरक्षण से प्रभावित हुए हैं. 22 सितंबर को मामले पर अगली सुनवाई होगी.

क्या है पूरा मामला?

यूपी में 5 दिसंबर 2018 को 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ था. इसके बाद करीब 4 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने इसके लिए आवेदन किया और 6 जनवरी 2019 को परीक्षा हुई. परीक्षा होने के बाद 12 मई 2020 को रिजल्ट आया और इसमें 1.47 लाख अभ्यर्थी पास हुए. इसमें सामान्य की कटऑफ 67.11% और ओबीसी की कटऑफ 66.73% रही. 

आरक्षण में गड़बड़ी का आरोप

इस भर्ती के बाद आरोप लगाया गया कि ओबीसी और SC के कोटे में आने वालीं हजारों सीटों पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को नियुक्ति दी गई. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने कहा कि ऐसा होने से योग्य होने के बावजूद उन्हें नौकरी नहीं मिल पाई. इसके अलावा कटऑफ को 45 करने की मांग भी की गई. मामला हाईकोर्ट पहुंचा और फिर पुरानी मेरिट लिस्ट को रद्द कर नई लिस्ट जारी करने का फैसला सुनाया गया. सरकार को इसके लिए तीन महीने का वक्त दिया गया था. 

हालांकि इसी बीच कुछ अभ्यर्थी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए और काउंसलिंग पर रोक लग गई. सुप्रीम कोर्ट ने 2020 में सुनवाई करते हुए 69 हजार में से 37,339 पदों की भर्ती को होल्ड कर दिया और बाकी बचे 31,661 पदों पर भर्ती का आदेश जारी किया. 

                          आज का पांचांग दिन गुरुवार दिनांक 17/09/2026

                  🌞सुप्रभातम🌞 

📜««« *आज का पंचांग* »»»📜

       दिनांक:-  17/09/2026, गुरुवार 

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹 

🌺🙏 *महर्षि पाराशर पंचांग* 🙏🌺

षष्ठी, शुक्ल पक्ष, 

भाद्रपद

""""""""""""""""""""""""""""(समाप्ति काल)

तिथि----------- षष्ठी 10:47:15      तक 

पक्ष----------------------- शुक्ल

नक्षत्र------- अनुराधा 19:52:44

योग------- विश्कुम्भ 12:48:33

करण--------- तैतुल 10:47:15

करण------------ गर 23:51:26

वार--------------------- गुरूवार

माह--------------------  भाद्रपद

चन्द्र राशि---------------- वृश्चिक

सूर्य राशि----‐-- सिंह 07:51:34

सूर्य राशि------------------ कन्या

रितु-------------------------शरद 

आयन---------------- दक्षिणायन

संवत्सर----------------- पराभव

संवत्सर (उत्तर)-‐--------------- रौद्र

विक्रम संवत------------- 2083 

गुजराती संवत------------ 2082 

शक संवत---------------- 1948 

कलि संवत--------------- 5127

वृन्दावन 

सूर्योदय------------- 06:06:24

सूर्यास्त-------------- 18:20:38

दिन काल----------- 12:14:13

रात्री काल----------- 11:46:13

चंद्रोदय-------------- 11:51:17

चंद्रास्त-------------- 22:09:15

लग्न----सिंह 29°56', 149°56'

सूर्य नक्षत्र-------- उत्तरा फाल्गनी

चन्द्र नक्षत्र-------------- अनुराधा

नक्षत्र पाया---------------- रजत 

*💮🚩💮  पद, चरण  💮🚩💮*

नी---- अनुराधा 06:34:00

नू---- अनुराधा 13:12:39

ने---- अनुराधा 19:52:44

नो---- ज्येष्ठा 26:34:05

*💮🚩💮    ग्रह गोचर    💮🚩💮*

        ग्रह =राशी   , अंश  ,नक्षत्र,  पद

============================

सूर्य=  सिंह 29°30  ,   उoफाo      1      टे

चन्द्र= वृश्चिक  08°30 , अनुराधा   2     नी

बुध = कन्या  16°52 '   विशाखा  2      ष

शु क्र= तुला 09°05,      स्वाति     1      रू

मंगल= मिथुन 29°17    पुनर्वसु   3      हा

गुरु= कर्क  22°33   आश्लेषा ,    2       डू

शनि=मीन 18°10 '        रेवती  , 1       दे 

राहू=(व) कुम्भ 04°18  धनिष्ठा ,   4      गे

केतु= (व) सिंह 04°18      मघा   2      मी

============================

*🚩💮🚩 शुभा$शुभ मुहूर्त 🚩💮🚩*

राहू काल 13:45 - 15:17 अशुभ

यम घंटा 06:06 - 07:38 अशुभ

गुली काल 09:10 - 10:42 अशुभ 

अभिजित 11:49 - 12:38 शुभ

दूर मुहूर्त 10:11 - 11:00 अशुभ

दूर मुहूर्त 15:05 - 15:54 अशुभ

वर्ज्यम 26:07* - 27:54* अशुभ

प्रदोष 18:21 - 20:44.   शुभ

🚩गंड मूल 19:53 - अहोरात्र अशुभ

💮चोघडिया,दिन 

शुभ 06:06 - 07:38 शुभ

रोग 07:38 - 09:10 अशुभ

उद्वेग 09:10 - 10:42 अशुभ

चर 10:42 12:14 शुभ

लाभ 12:14 13:45 शुभ

अमृत 13:45 - 15:17 शुभ

काल 15:17 16:49 अशुभ

शुभ 16:49 - 18:21 शुभ

🚩चोघडिया, रात

अमृत 18:21 - 19:49 शुभ

चर 19:49 - 21:17 शुभ

रोग 21:17 - 22:45 अशुभ

काल 22:45 24:14* अशुभ

लाभ 24:14* - 25:42* शुभ

उद्वेग 25:42* - 27:10* अशुभ

शुभ 27:10* - 28:39* शुभ

अमृत 28:39* - 30:07* शुभ

💮होरा, दिन

बृहस्पति 06:06- 07:08

मंगल 07:08 -08:09

सूर्य 08:09 -09:10

शुक्र 09:10- 10:11

बुध 10:11 -11:12

चन्द्र 11:12 -12:14

शनि 12:14 -13:15

बृहस्पति 13:15 -14:16

मंगल 14:16 -15:17

सूर्य 15:17- 16:18

शुक्र 16:18 -17:19

बुध 17:19 -18:21

🚩होरा, रात

चन्द्र 18:21- 19:19

शनि 19:19 -20:18

बृहस्पति 20:18 -21:17

मंगल 21:17 -22:16

सूर्य 22:16- 23:15

शुक्र 23:15- 24:14

बुध 24:14-25:13

चन्द्र 25:13-26:11

शनि 26:11-27:10

बृहस्पति 27:10-28:09

मंगल 28:09- 29:08

सूर्य 29:08-30:07

*🚩उदयलग्न प्रवेशकाल  🚩* 

सिंह    > 03:54 से  06:16   तक

कन्या  > 06:16  से  08:32 तक

तुला   >  08:32 से  10:40  तक

वृश्चिक > 10:40 से  13:08   तक

धनु     > 13:08  से  15:12   तक

मकर   > 15:12 से  16:54   तक

कुम्भ   > 16:54  से  18:32  तक

मीन    > 18:32  से  20:02   तक

मेष     >  20:02 से  21:36  तक

वृषभ   > 21:36 से  23:26   तक

मिथुन  > 23:26 से 01:38    तक

कर्क    > 01:38  से 03:50   तक

=======================

*🚩विभिन्न शहरों का रेखांतर (समय)संस्कार*

       (लगभग-वास्तविक समय के समीप) 

दिल्ली +10मिनट--------- जोधपुर -6 मिनट

जयपुर +5 मिनट------ अहमदाबाद-8 मिनट

कोटा   +5 मिनट------------ मुंबई-7 मिनट

लखनऊ +25 मिनट--------बीकानेर-5 मिनट

कोलकाता +54-----जैसलमेर -15 मिनट

*नोट*-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। 

प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है। 

चर में चक्र चलाइये , उद्वेगे थलगार ।

शुभ में स्त्री श्रृंगार करे,लाभ में करो व्यापार ॥

रोग में रोगी स्नान करे ,काल करो भण्डार ।

अमृत में काम सभी करो , सहाय करो कर्तार ॥

अर्थात- चर में वाहन,मशीन आदि कार्य करें ।

उद्वेग में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें ।

शुभ में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें ।

लाभ में व्यापार करें ।

रोग में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें ।

काल में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है ।

अमृत में सभी शुभ कार्य करें ।

*💮दिशा शूल ज्ञान------------- दक्षिण*

परिहार-: आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो घी अथवा बेसन के लड्डू खाके यात्रा कर सकते है l

इस मंत्र का उच्चारण करें-:

*शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च l*

*भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय: ll*

*🚩  अग्नि वास ज्ञान  -:*

*यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,*

*चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु ।*

*दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,*

*नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं ।।* *महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त राहुणाम्*

*नित्यनैमित्यके कार्ये अग्निचक्रं न दर्शायेत् ।।*

 6 + 5 + 1 =  12 ÷ 4 = 0 शेष

 पृथ्वी लोक पर अग्नि वास हवन के लिए शुभ कारक है l

*🚩💮 ग्रह मुख आहुति ज्ञान 💮🚩*

सूर्य नक्षत्र से अगले 3 नक्षत्र गणना के आधार पर क्रमानुसार सूर्य , बुध , शुक्र , शनि , चन्द्र , मंगल , गुरु , राहु केतु  आहुति जानें । शुभ ग्रह की आहुति हवनादि कृत्य शुभपद होता है

बुध ग्रह मुखहुति

*💮    शिव वास एवं फल -:*

 6 + 6 + 5 = 17 ÷ 7 =  3 शेष

वृषाभारूढ = शुभ कारक

*🚩भद्रा वास एवं फल -:*

*स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।*

*मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।* 

*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*

 *सूर्य षष्ठी 

*बलदेव छटि

*सर्वार्थ सिद्धि योग 19:53 तक 

*विश्वकर्मा पूजा

*कन्या सूर्य 07:53 पर 

*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*

अजीर्णे भेषजं वारि जार्णे वारि बलप्रदम् ।

भोजने चाऽमृतं वारि भोजनान्ते विषप्रदम् ।।

।।चाoनीo।।

  जल अपच की दवा है. जल चैतन्य निर्माण करता है, यदि उसे भोजन पच जाने के बाद पीते है. पानी को भोजन के बाद तुरंत पीना विष पिने के समान है.

*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*

गीता -:  विश्वरूपदर्शन योग अo-11

इहैकस्थं जगत्कृत्स्नं पश्याद्य सचराचरम्‌।

 मम देहे गुडाकेश यच्चान्यद्द्रष्टमिच्छसि॥

हे अर्जुन! अब इस मेरे शरीर में एक जगह स्थित चराचर सहित सम्पूर्ण जगत को देख तथा और भी जो कुछ देखना चाहता हो सो देख

 ॥7॥

*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

🐏मेष

सप्तम भाव में चंद्रमा का गोचर व्यापारिक साझेदारों के साथ तालमेल बेहतर करेगा। नए सौदों में लाभ होगा। दफ्तर में सहयोगियों का समर्थन मिलेगा। लव लाइफ में निकटता आएगी, जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। धन आगमन के रास्ते खुलेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं।

🐂वृषभ

छठे भाव में चंद्रमा होने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। नौकरी-पेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। अटके हुए काम पूरे होंगे, कर्ज चुकाने में आसानी होगी। लव पार्टनर के साथ किसी बात पर बहस से बचें। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं, बजट संभालें। पेट या पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है, खानपान संयमित रखें।

👫मिथुन

पंचम भाव का चंद्रमा बौद्धिक कार्यों, कला और मीडिया से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता दिलाएगा। व्यापार में नए विचारों से बड़ा फायदा होगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, निवेश के लिए दिन शुभ है। मानसिक रूप से तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

🦀कर्क

चतुर्थ भाव में चंद्र गोचर से घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम बन सकता है। कार्यक्षेत्र में मन थोड़ा विचलित रह सकता है, एकाग्रता बनाए रखें। परिवार और जीवनसाथी के साथ सुखद समय बीतेगा। वाहन या संपत्ति पर खर्च के योग हैं। छाती या कफ से जुड़ी समस्या हो सकती है, ठंडी चीजों से परहेज करें।

🐅सिंह

तृतीय भाव का चंद्रमा आपके पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। छोटी यात्राएं लाभदायक रहेंगी। व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल होंगी। लव पार्टनर के साथ संवाद मधुर रहेगा, साथ में यात्रा का प्लान बन सकता है। आर्थिक आवक अच्छी बनी रहेगी। शारीरिक स्फूर्ति बनी रहेगी, दिनभर तरोताजा रहेंगे।

🙎‍♀️कन्या

द्वितीय भाव में चंद्रमा होने से वाणी से लाभ होगा। बैंकिंग व सेल्स क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। व्यापार में अटका हुआ धन वापस आ सकता है। परिवार और पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे। संचित धन में वृद्धि होगी, बचत करने में सफलता मिलेगी। गले में थोड़ी खराश हो सकती है, गुनगुने पानी का सेवन करें।

⚖️तुला

आपकी ही राशि में चंद्रमा का गोचर होने से मानसिक शांति और आकर्षण बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपके फैसलों की तारीफ होगी, नई जिम्मेदारी मिल सकती है। दांपत्य जीवन में सुख-शांति रहेगी, लव लाइफ शानदार होगी। आर्थिक लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, चेहरे पर तेज और मन में प्रसन्नता रहेगी।

🦂वृश्चिक

द्वादश भाव में चंद्रमा होने से अनावश्यक भागदौड़ और मानसिक तनाव रह सकता है। विदेशी स्रोतों या दूर के व्यापार से लाभ मिलने की संभावना है। लव पार्टनर की किसी बात से मन दुखी हो सकता है, बातचीत से सुलझाएं। अचानक अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं, लेनदेन में सतर्कता बरतें। आंखों में थकान या अनिद्रा की समस्या हो सकती है, पर्याप्त नींद लें।

🏹धनु

एकादश भाव में चंद्रमा का गोचर बड़े आर्थिक लाभ और इच्छाओं की पूर्ति का योग बना रहा है। व्यापार में बड़े क्लाइंट्स से फायदा होगा, करियर में पदोन्नति के संकेत हैं। मित्रों और लव पार्टनर के साथ आनंददायक समय बीतेगा। आय के नए-नए साधन बनेंगे, वित्तीय स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा।

🐊मकर

दशम भाव में चंद्रमा के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में नए सौदे फाइनल होंगे, सरकारी काम पूरे होंगे। लव लाइफ में काम की व्यस्तता के कारण कम समय दे पाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, मेहनत का फल धन रूप में मिलेगा। कमर या घुटनों में हल्का दर्द संभव है, योग का सहारा लें।

🍯कुंभ

नवम भाव में चंद्रमा का गोचर भाग्य का पूरा साथ दिलाएगा। धार्मिक या व्यावसायिक यात्रा संभव है। उच्च शिक्षा व रिसर्च से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। लव पार्टनर के साथ आध्यात्मिक या वैचारिक जुड़ाव गहरा होगा। अटके हुए पैसे वापस मिलेंगे, अचानक धन लाभ हो सकता है। मानसिक रूप से बेहद शांत और स्वस्थ महसूस करेंगे।

🐟मीन

अष्टम भाव में चंद्रमा होने से कार्यों में अचानक रुकावटें आ सकती हैं। जोखिम लेने से बचें। व्यापारिक मामलों में जल्दबाजी में निर्णय न लें, कागजी कार्रवाई ध्यान से करें। प्रेम संबंधों में गलतफहमी से बचें, संयम से काम लें। खर्चों पर नियंत्रण रखें, उधारी देने से बचें। वाहन सावधानी से चलाएं और खानपान पर विशेष ध्यान दें।

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺2083

You Tube: 

1. Youtube:  ग्रह वाणी   
https://youtube.com/shorts/xqc6820XshI?si=3BPhBlfPj8-AJ3Bo

2. Youtube:  B I News
https://youtu.be/VwwU7GSmc8o?si=Y4y_DG_etYEolPQ0

PLEASE:- Like & Share 

🚩🚩भारत माता की जय🚩🚩

कांग्रेस MLA की भतीजी को बिना काम किए ही मिल रही थी 70 हजार सैलरी, जानें पूरा मामला

कर्नाटक में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक सरकारी क्लीनिक में तैनात डॉक्टर को उस समय भी सैलरी दी गई, जब वह पोस्ट ग्रेजुएशन की पढाई कर रही थी. आरोपी डॉक्टर विधायक की भतीजी है. प्रशासन इस मामले की जांच कर रहा है.

कांग्रेस MLA की भतीजी को बिना काम किए ही मिल रही थी 70 हजार सैलरी, जानें पूरा मामला

बेंगलुरु:

कर्नाटक में बिना काम किए वेतन लेने का एक मामला सामने आया है. यह कर्नाटक के बागलकोट स्थित नम्मा क्लीनिक का है. इस क्लीनिक की एक मेडिकल ऑफिसर पर आरोप है कि वह नौकरी और पढ़ाई एक साथ कर रही थी. उसे हर महीने 70 हजार रुपये की तनख्वाह मिल रही थी. आरोपी डॉक्टर प्रदेश के एक विधायक की भतीजी है. आरोपी डॉक्टर के खिलाफ ड्यूटी में लापरवाही और बिना अनुमति एक साथ दो जगह काम/जिम्मेदारी संभालने के आरोपों की जांच की जा रही है. आरोपी डॉक्टर को ड्यूटी से हटा दिया गया है. 

कौन हैं डॉ. अंकिता यारगल

बागलकोट स्थित नम्मा क्लीनिक की मेडिकल ऑफिसर डॉ. अंकिता यारगल पर आरोप है कि वह एक निजी मेडिकल कॉलेज में पोस्टग्रेजुएशन का कोर्स कर रही थीं. इस दौरान वो नम्मा क्लीनिक में मेडिकल ऑफिसर के तौर पर हर महीने 70 हजार रुपये से अधिक का वेतन भी ले रही थीं. डॉ. यारगल बागलकोट के कांग्रेस विधायक उमेश मेटी की भतीजी हैं. उन पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने और बिना इजाजत लिए एक साथ दो जगह काम/जिम्मेदारी संभालने के आरोप हैं. प्रशासन इन आरोपों की  जांच करा रहा है.

बागलकोट जिला पंचायत के सीईओ गजानन बाले ने मामले की जांच के लिए उन्हें बुलाया था, लेकिन डॉ. यारगल जांच में शामिल नहीं हुईं. इसके बाद सीईओ ने उन्हें नोटिस भेजा है. इस नोटिस में उन्हें 18 सितंबर की सुबह 10 बजे जिला पंचायत कार्यालय के कमरा नंबर 11 में होने वाली अगली जांच में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं. नोटिस के मुताबिक, डॉ. यारगल तीन मार्च से सितंबर तक वाम्बे कॉलोनी स्थित नम्मा क्लिनिक से कथित तौर पर अनुपस्थित रहीं. इससे क्लिनिक में कोई मेडिकल ऑफिसर नहीं रहा. इस वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी. 

अधिकारियों का आरोप है कि इस दौरान वह एक निजी मेडिकल कॉलेज में पोस्टग्रेजुएट मेडिकल पढ़ाई कर रही थीं.वो नम्मा क्लिनिक में मेडिकल ऑफिसर के रूप में वेतन भी ले रही थीं. नोटिस में कहा गया है कि मामला गंभीर है, क्योंकि यह कर्नाटक के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में काम करने वाले पंजीकृत डॉक्टरों पर लागू नियमों का कथित उल्लंघन हो सकता है. इसमें नेशनल मेडिकल कमीशन की पेशेवर आचार संहिता के कथित उल्लंघन का भी जिक्र किया गया है.

सीईओ ने क्या चेतावनी दी है

सीईओ ने चेतावनी दी है कि कथित कदाचार के आरोप में डॉ. यारगल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की जा सकती है. यह मामला कर्नाटक मेडिकल काउंसिल और नेशनल मेडिकल कमीशन को भी भेजा जा सकता है. अधिकारियों ने यह भी चेतावनी दी है कि जिस अवधि में उन्होंने कथित तौर पर बिना अनुमति दोहरी जिम्मेदारी निभाई, उस दौरान उन्हें दिया गया पूरा वेतन/मानदेय वापस लिया जा सकता है. नोटिस में यह भी कहा गया है कि एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने उन्हें अनुमति दी थी, लेकिन इसके बावजूद डॉ. यारगल नम्मा क्लिनिक में अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित रहीं. सीईओ ने कहा है कि अगर डॉ. यारगल अगली जांच में भी उपस्थित नहीं होती हैं, तो उनके खिलाफ एकतरफा फैसला लिया जा सकता है. 

इस बीच जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने डॉ. यारगल को ड्यूटी से हटा दिया है.

हमारी सरकार बनी तो IAS बना दूंगा, बैंक की महिला कर्मचारी को मैसेज भेज फंसे सपा नेता राजन रिजवी

मथुरा में समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक नेता ने एक महिला बैंककर्मी को अपने झांसे में लेकर उनको अश्लील मैसेज भेजे. इस मामले में उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

हमारी सरकार बनी तो IAS बना दूंगा, बैंक की महिला कर्मचारी को मैसेज भेज फंसे सपा नेता राजन रिजवी

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के मथुरा में समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश महासचिव राजन रिजवी महिला बैंककर्मी को अश्लील मैसेज भेज बुरे फंस गए हैं. उनके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. इसके बाद से वह फरार हैं. पुलिस उनकी हर जगह तलाश कर रही है. मामला महिला बैंक कर्मी को  व्हॉट्सएप मैसेज भेजने से जुड़ा है. मामले के तूल पकड़ने के बाद उनके खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है. आरोप है कि उन्होंने बैंक में मुलाकात के दौरान एक महिला बैंककर्मी  का मोबाइल नंबर ले लिया. फिर व्हॉट्सएप चैट के जरिए उसे अपने जाल में फंसा लिया. अब उनकी चैट सामने आ गई है.

महिला बैंक कर्मी को दिया IAS बनवाने का झांसा

इसी मामले को लेकर राजन रिजवी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. आरोप है रिजवी ने महिला बैंक कर्मी के यो कहकर अपने झांसे में लिया कि भैया जी (अखिलेश यादव) से कहकर आपको डेपुटेशन के आधार पर आईएएस बनवा देंगे. सपा नेता की व्हॉट्सएप चैट भी सामने आई है. दोनों के बीच क्या बात हुई जानें.

मैडम नमस्ते,

'मेरे शब्दों से आपको अगर हर्ट हुआ है तो मैं आपसे माफी मांगता हूं.

वैसे मैंने आपसे ऐसी कोई बात नहीं कही जो मर्यादा के खिलाफ हो. 

मैं आपकी बहुत इज्जत करता हूं. आप एक एक्स्ट्रा ओरा वाली महिला हैं.

खूबसूरत होने के साथ ही आपकी सीरत बहुत अच्छी है.आप अने काम 

में माहिर हैं, सानी कि आप एक कंप्लीज महिला हैं. लेकिन मुझे आपकी

 पर्सनैलिटी पर ये नौकरी अच्छी नहीं लगती. अगर मैं भविष्य में राजनीति 

में आगे बढ़ता हूं और सपा की सरकार बनती है तो मैं आपको मुख्यमंत्री 

कोटे से प्रतिनियुक्ति के आधार पर IAS बनवाने की कोशिश करूंगा.

उम्मीद करता हूं कि आप मेरे प्रति अपने दिल में पॉजिटिव वाइब रखोगी 

और मुझे आशीर्वाद दोगी.'

सपा नेता के खिलाफ केस दर्ज

सपा नेता रिजवी की यह चैट सामने आने के बाद मथुरा कोतवाली पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम की धारा 67 के तहत  उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इसके बाद से राजन रिजवी फरार चल रहे हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है. सपा नेता से जुड़ा यह मामला हर ओर चर्चा में है. वहीं इस मामले पर समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश महासचिव से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन ही रिसीव नहीं किया. वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद बाबू मिश्रा ने फोन पर NDTV को बताया कि रिजवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच की जा रही है.

आज का पांचांग दिन बुधवार दिनांक 16/09/2026

              🌞सुप्रभातम🌞 

  📜««« *आज का पंचांग* »»»📜दिनांक:-  16/09/2026, बुधवार 

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹 

*पंचमी, शुक्ल पक्ष,*

*भाद्रपद*

(समाप्ति काल)

तिथि-------- पंचमी 08:58:49.      तक 

पक्ष----------------------- शुक्ल

नक्षत्र------- विशाखा 17:21:38

योग---------- वैधृति 12:21:33

करण--------- बालव 08:58:49

करण-------- कौलव 21:49:19

वार---------------------- बुधवार

माह--------------------  भाद्रपद

चन्द्र राशि------ तुला 10:48:12

चन्द्र राशि---------------- वृश्चिक

सूर्य राशि------------------- सिंह

रितु------------------------ शरद

आयन--------------- दक्षिणायन

संवत्सर----------------- पराभव

संवत्सर (उत्तर)---------------- रौद्र

विक्रम संवत------------- 2083 

गुजराती संवत------------ 2082 

शक संवत--------------- 1948

कलि संवत--------------- 5127 

सूर्योदय------------- 06:05:57

सूर्यास्त-------------- 18:21:47

दिन काल----------- 12:15:50

रात्री काल----------- 11:44:36

चंद्रोदय-------------- 10:54:03

चंद्रास्त-------------- 21:24:39

लग्न----सिंह 28°57', 148°57'

सूर्य नक्षत्र-------- उत्तराफाल्गुनी 

चन्द्र नक्षत्र-------------- विशाखा

नक्षत्र पाया---------------- रजत 

*💮🚩💮  पद, चरण  💮🚩💮*

ते---- विशाखा 10:48:12

तो---- विशाखा 17:21:38

ना---- अनुराधा 23:56:57

*💮🚩💮    ग्रह गोचर    💮🚩💮*

        ग्रह =राशी   , अंश  ,नक्षत्र,  पद

============================

सूर्य=  सिंह 27°30  ,   उoफाo      1      टे

चन्द्र= तुला  28°30 ,    स्वाति   3     ते

बुध = कन्या  14°52 '   विशाखा  2      ष

शु क्र= तुला 09°05,      स्वाति     1      रू

मंगल= मिथुन 28°17    पुनर्वसु   3      हा

गुरु= कर्क  22°33   आश्लेषा ,    2       डू

शनि=मीन 18°10 '        रेवती  , 1       दे 

राहू=(व) कुम्भ 04°21  धनिष्ठा ,   4      गे

केतु= (व) सिंह 04°21      मघा   2      मी

============================

*🚩💮🚩 शुभा$शुभ मुहूर्त 🚩💮🚩*

राहू काल 12:14 - 13:46 अशुभ

यम घंटा 07:38 - 09:10 अशुभ

गुली काल 10:42 - 12:14 अशुभ 

अभिजित 11:49 - 12:38 अशुभ

दूर मुहूर्त 11:49 - 12:38 अशुभ

वर्ज्यम 21:45 - 23:31 अशुभ

प्रदोष 18:22 - 20:45.     शुभ

💮चोघडिया, दिन

लाभ 06:06 - 07:38 शुभ

अमृत 07:38 - 09:10 शुभ

काल 09:10 10:42 अशुभ

शुभ 10:42 - 12:14 शुभ

रोग 12:14 - 13:46 अशुभ

उद्वेग 13:46 - 15:18 अशुभ

चर 15:18 16:50 शुभ

लाभ 16:50 18:22 शुभ

🚩चोघडिया, रात

उद्वेग 18:22 - 19:50 अशुभ

शुभ 19:50 - 21:18 शुभ

अमृत 21:18 - 22:46 शुभ

चर 22:46 - 24:14* शुभ

रोग 24:14* - 25:42* अशुभ

काल 25:42* - 27:10* अशुभ

लाभ 27:10* - 28:38* शुभ

उद्वेग 28:38* - 30:06* अशुभ

💮होरा, दिन

बुध 06:06 -07:07

चन्द्र 07:07 -08:09

शनि 08:09 -09:10

बृहस्पति 09:10 -10:11

मंगल 10:11- 11:13

सूर्य 11:13 -12:14

शुक्र 12:14 -13:15

बुध 13:15 -14:17

चन्द्र 14:17 -15:18

शनि 15:18 -16:19

बृहस्पति 16:19- 17:20

मंगल 17:20 -18:22

🚩होरा, रात

सूर्य 18:22 -19:21

शुक्र 19:21 -20:19

बुध 20:19 -21:18

चन्द्र 21:18 -22:17

शनि 22:17 -23:15

बृहस्पति 23:15 -24:14

मंगल 24:14-25:13

सूर्य 25:13 -26:12

शुक्र 26:12-27:10

बुध 27:10-28:09

चन्द्र 28:09 -29:08

शनि 29:08-30:06

*🚩उदयलग्न प्रवेशकाल  🚩* 

सिंह    > 03:58 से  06:20   तक

कन्या  > 06:20  से  08:36 तक

तुला   >  08:36 से  10:44  तक

वृश्चिक > 10:44 से  13:12   तक

धनु     > 13:12  से  15:16   तक

मकर   > 15:16 से  16:58   तक

कुम्भ   > 16:58  से  18:36  तक

मीन    > 18:36  से  20:06   तक

मेष     >  20:06 से  21:40  तक

वृषभ   > 21:40 से  23:30   तक

मिथुन  > 23:30 से 01:42    तक

कर्क    > 01:42  से 03:54   तक

=======================

*🚩विभिन्न शहरों का रेखांतर (समय)संस्कार*

       (लगभग-वास्तविक समय के समीप) 

दिल्ली +10मिनट--------- जोधपुर -6 मिनट

जयपुर +5 मिनट------ अहमदाबाद-8 मिनट

कोटा   +5 मिनट------------ मुंबई-7 मिनट

लखनऊ +25 मिनट--------बीकानेर-5 मिनट

कोलकाता +54-----जैसलमेर -15 मिनट

*नोट*-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। 

प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है। 

चर में चक्र चलाइये , उद्वेगे थलगार ।

शुभ में स्त्री श्रृंगार करे,लाभ में करो व्यापार ॥

रोग में रोगी स्नान करे ,काल करो भण्डार ।

अमृत में काम सभी करो , सहाय करो कर्तार ॥

अर्थात- चर में वाहन,मशीन आदि कार्य करें ।

उद्वेग में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें ।

शुभ में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें ।

लाभ में व्यापार करें ।

रोग में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें ।

काल में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है ।

अमृत में सभी शुभ कार्य करें ।

*💮दिशा शूल ज्ञान------------- उत्तर*

परिहार-: आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो पान अथवा पिस्ता खाके यात्रा कर सकते है l

इस मंत्र का उच्चारण करें-:

*शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च l*

*भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय: ll*

*🚩  अग्नि वास ज्ञान  -:*

*यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,*

*चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु ।*

*दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,*

*नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं ।।* *महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त राहुणाम्*

*नित्यनैमित्यके कार्ये अग्निचक्रं न दर्शायेत् ।।*

  5 + 4 + 1 = 10 ÷ 4 = 2 शेष

 आकाश लोक पर अग्नि वास हवन के लिए अशुभ कारक है l

*🚩💮 ग्रह मुख आहुति ज्ञान 💮🚩*

सूर्य नक्षत्र से अगले 3 नक्षत्र गणना के आधार पर क्रमानुसार सूर्य , बुध , शुक्र , शनि , चन्द्र , मंगल , गुरु , राहु केतु  आहुति जानें । शुभ ग्रह की आहुति हवनादि कृत्य शुभपद होता है

बुध ग्रह मुखहुति

*💮    शिव वास एवं फल -:*

   5 + 5 + 5 = 15 ÷ 7 =  1 शेष

कैलाश वास = शुभ कारक

*🚩भद्रा वास एवं फल -:*

*स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।*

*मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।* 

*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*

*सर्वार्थ, अमृत  सिद्धियोग 17:22 से*

*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*

 तैलाभ्यड्गे चिताधूमे मैथुने क्षौरकर्मणि ।

तावद् भवति चाण्डालो यावत्स्नानं न चाचरेत् ।।

।।चाoनीo।।

  शरीर पर मालिश करने के बाद, स्मशान में चिता का धुआ शरीर पर आने के बाद, सम्भोग करने के बाद, दाढ़ी बनाने के बाद जब तक आदमी नहा ना ले वह चांडाल रहता है.

*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*

गीता -:  विश्वरूपदर्शन योग अo-11

पश्यादित्यान्वसून्रुद्रानश्विनौ मरुतस्तथा।

 बहून्यदृष्टपूर्वाणि पश्याश्चर्याणि भारत॥

हे भरतवंशी अर्जुन! तू मुझमें आदित्यों को अर्थात अदिति के द्वादश पुत्रों को, आठ वसुओं को, एकादश रुद्रों को, दोनों अश्विनीकुमारों को और उनचास मरुद्गणों को देख तथा और भी बहुत से पहले न देखे हुए आश्चर्यमय रूपों को देख

 ॥6॥

*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

🐏मेष

सप्तम भाव में चंद्रमा का गोचर व्यापारिक साझेदारों के साथ तालमेल बेहतर करेगा। नए सौदों में लाभ होगा। दफ्तर में सहयोगियों का समर्थन मिलेगा। लव लाइफ में निकटता आएगी, जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। धन आगमन के रास्ते खुलेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं।

🐂वृषभ

छठे भाव में चंद्रमा होने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। नौकरी-पेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। अटके हुए काम पूरे होंगे, कर्ज चुकाने में आसानी होगी। लव पार्टनर के साथ किसी बात पर बहस से बचें। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं, बजट संभालें। पेट या पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है, खानपान संयमित रखें।

👫मिथुन

पंचम भाव का चंद्रमा बौद्धिक कार्यों, कला और मीडिया से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता दिलाएगा। व्यापार में नए विचारों से बड़ा फायदा होगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, निवेश के लिए दिन शुभ है। मानसिक रूप से तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

🦀कर्क

चतुर्थ भाव में चंद्र गोचर से घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम बन सकता है। कार्यक्षेत्र में मन थोड़ा विचलित रह सकता है, एकाग्रता बनाए रखें। परिवार और जीवनसाथी के साथ सुखद समय बीतेगा। वाहन या संपत्ति पर खर्च के योग हैं। छाती या कफ से जुड़ी समस्या हो सकती है, ठंडी चीजों से परहेज करें।

🐅सिंह

तृतीय भाव का चंद्रमा आपके पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। छोटी यात्राएं लाभदायक रहेंगी। व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल होंगी। लव पार्टनर के साथ संवाद मधुर रहेगा, साथ में यात्रा का प्लान बन सकता है। आर्थिक आवक अच्छी बनी रहेगी। शारीरिक स्फूर्ति बनी रहेगी, दिनभर तरोताजा रहेंगे।

🙎‍♀️कन्या

द्वितीय भाव में चंद्रमा होने से वाणी से लाभ होगा। बैंकिंग व सेल्स क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। व्यापार में अटका हुआ धन वापस आ सकता है। परिवार और पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे। संचित धन में वृद्धि होगी, बचत करने में सफलता मिलेगी। गले में थोड़ी खराश हो सकती है, गुनगुने पानी का सेवन करें।

⚖️तुला

आपकी ही राशि में चंद्रमा का गोचर होने से मानसिक शांति और आकर्षण बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपके फैसलों की तारीफ होगी, नई जिम्मेदारी मिल सकती है। दांपत्य जीवन में सुख-शांति रहेगी, लव लाइफ शानदार होगी। आर्थिक लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, चेहरे पर तेज और मन में प्रसन्नता रहेगी।

🦂वृश्चिक

द्वादश भाव में चंद्रमा होने से अनावश्यक भागदौड़ और मानसिक तनाव रह सकता है। विदेशी स्रोतों या दूर के व्यापार से लाभ मिलने की संभावना है। लव पार्टनर की किसी बात से मन दुखी हो सकता है, बातचीत से सुलझाएं। अचानक अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं, लेनदेन में सतर्कता बरतें। आंखों में थकान या अनिद्रा की समस्या हो सकती है, पर्याप्त नींद लें।

🏹धनु

एकादश भाव में चंद्रमा का गोचर बड़े आर्थिक लाभ और इच्छाओं की पूर्ति का योग बना रहा है। व्यापार में बड़े क्लाइंट्स से फायदा होगा, करियर में पदोन्नति के संकेत हैं। मित्रों और लव पार्टनर के साथ आनंददायक समय बीतेगा। आय के नए-नए साधन बनेंगे, वित्तीय स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा।

🐊मकर

दशम भाव में चंद्रमा के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में नए सौदे फाइनल होंगे, सरकारी काम पूरे होंगे। लव लाइफ में काम की व्यस्तता के कारण कम समय दे पाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, मेहनत का फल धन रूप में मिलेगा। कमर या घुटनों में हल्का दर्द संभव है, योग का सहारा लें।

🍯कुंभ

नवम भाव में चंद्रमा का गोचर भाग्य का पूरा साथ दिलाएगा। धार्मिक या व्यावसायिक यात्रा संभव है। उच्च शिक्षा व रिसर्च से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। लव पार्टनर के साथ आध्यात्मिक या वैचारिक जुड़ाव गहरा होगा। अटके हुए पैसे वापस मिलेंगे, अचानक धन लाभ हो सकता है। मानसिक रूप से बेहद शांत और स्वस्थ महसूस करेंगे।

🐟मीन

अष्टम भाव में चंद्रमा होने से कार्यों में अचानक रुकावटें आ सकती हैं। जोखिम लेने से बचें। व्यापारिक मामलों में जल्दबाजी में निर्णय न लें, कागजी कार्रवाई ध्यान से करें। प्रेम संबंधों में गलतफहमी से बचें, संयम से काम लें। खर्चों पर नियंत्रण रखें, उधारी देने से बचें। वाहन सावधानी से चलाएं और खानपान पर विशेष ध्यान दें।

*🚩आपका दिन मंगलमय हो🚩*

You Tube: 

1. Youtube:  ग्रह वाणी   
https://youtube.com/shorts/xqc6820XshI?si=3BPhBlfPj8-AJ3Bo

2. Youtube:  B I News
https://youtu.be/VwwU7GSmc8o?si=Y4y_DG_etYEolPQ0

PLEASE:- Like & Share 

🚩🚩भारत माता की जय🚩🚩

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.