हमारी सरकार बनी तो IAS बना दूंगा, बैंक की महिला कर्मचारी को मैसेज भेज फंसे सपा नेता राजन रिजवी

हमारी सरकार बनी तो IAS बना दूंगा, बैंक की महिला कर्मचारी को मैसेज भेज फंसे सपा नेता राजन रिजवी

मथुरा में समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक नेता ने एक महिला बैंककर्मी को अपने झांसे में लेकर उनको अश्लील मैसेज भेजे. इस मामले में उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

हमारी सरकार बनी तो IAS बना दूंगा, बैंक की महिला कर्मचारी को मैसेज भेज फंसे सपा नेता राजन रिजवी

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के मथुरा में समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश महासचिव राजन रिजवी महिला बैंककर्मी को अश्लील मैसेज भेज बुरे फंस गए हैं. उनके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. इसके बाद से वह फरार हैं. पुलिस उनकी हर जगह तलाश कर रही है. मामला महिला बैंक कर्मी को  व्हॉट्सएप मैसेज भेजने से जुड़ा है. मामले के तूल पकड़ने के बाद उनके खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है. आरोप है कि उन्होंने बैंक में मुलाकात के दौरान एक महिला बैंककर्मी  का मोबाइल नंबर ले लिया. फिर व्हॉट्सएप चैट के जरिए उसे अपने जाल में फंसा लिया. अब उनकी चैट सामने आ गई है.

महिला बैंक कर्मी को दिया IAS बनवाने का झांसा

इसी मामले को लेकर राजन रिजवी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. आरोप है रिजवी ने महिला बैंक कर्मी के यो कहकर अपने झांसे में लिया कि भैया जी (अखिलेश यादव) से कहकर आपको डेपुटेशन के आधार पर आईएएस बनवा देंगे. सपा नेता की व्हॉट्सएप चैट भी सामने आई है. दोनों के बीच क्या बात हुई जानें.

मैडम नमस्ते,

'मेरे शब्दों से आपको अगर हर्ट हुआ है तो मैं आपसे माफी मांगता हूं.

वैसे मैंने आपसे ऐसी कोई बात नहीं कही जो मर्यादा के खिलाफ हो. 

मैं आपकी बहुत इज्जत करता हूं. आप एक एक्स्ट्रा ओरा वाली महिला हैं.

खूबसूरत होने के साथ ही आपकी सीरत बहुत अच्छी है.आप अने काम 

में माहिर हैं, सानी कि आप एक कंप्लीज महिला हैं. लेकिन मुझे आपकी

 पर्सनैलिटी पर ये नौकरी अच्छी नहीं लगती. अगर मैं भविष्य में राजनीति 

में आगे बढ़ता हूं और सपा की सरकार बनती है तो मैं आपको मुख्यमंत्री 

कोटे से प्रतिनियुक्ति के आधार पर IAS बनवाने की कोशिश करूंगा.

उम्मीद करता हूं कि आप मेरे प्रति अपने दिल में पॉजिटिव वाइब रखोगी 

और मुझे आशीर्वाद दोगी.'

सपा नेता के खिलाफ केस दर्ज

सपा नेता रिजवी की यह चैट सामने आने के बाद मथुरा कोतवाली पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम की धारा 67 के तहत  उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इसके बाद से राजन रिजवी फरार चल रहे हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है. सपा नेता से जुड़ा यह मामला हर ओर चर्चा में है. वहीं इस मामले पर समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश महासचिव से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन ही रिसीव नहीं किया. वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद बाबू मिश्रा ने फोन पर NDTV को बताया कि रिजवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच की जा रही है.

SP Party MLA,राजन रिजवी

Tags

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.