विश्व प्रसिद्ध शहनाई वादक बिस्मिल्लाह खान के घर पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, बोले- खुद बना रहे हैं म्यूजियम

विश्व प्रसिद्ध शहनाई वादक बिस्मिल्लाह खान के घर पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, बोले- खुद बना रहे हैं म्यूजियम



वाराणसी में भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने खारिज कर दिया है. पोतों का कहना है कि जर्जर भवन का पुनर्निर्माण परिवार खुद करा रहा है. ग्राउंड फ्लोर पर म्यूजियम और पहली मंजिल पर परिवार के रहने की व्यवस्था होगी. इसके लिए कोई सरकारी मदद नहीं ली गई है.

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. इसी बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर वाराणसी में विवाद खड़ा हो गया है. उन्होंने भारत रत्न शहनाई सम्राट मरहूम उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के पुराने मकान पर बुलडोजर चलाए जाने का दावा करते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा था. हालांकि, अब बिस्मिल्लाह खान के परिवार ने इस दावे को गलत बताया है.
बिस्मिल्लाह खान के परिवार का कहना है कि उनके पुश्तैनी मकान पर कोई बुलडोजर नहीं चला है. परिवार के सदस्य खुद आपसी सहयोग से जर्जर भवन का पुनर्निर्माण करा रहे हैं. उनका मकसद इस ऐतिहासिक इमारत को धरोहर के रूप में संरक्षित करना और यहां बिस्मिल्लाह खान का म्यूजियम बनाना है. परिवार ने कहा कि अखिलेश यादव ने संभवत: किसी भ्रम की वजह से ऐसा पोस्ट किया है.

बिस्मिल्लाह खान

Tags
This is the most recent post.
Older Post

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.