जूही मंडल के नेतृत्व में भाजपा के राजेश श्रीवास्तव को नगर पार्षद मनोनीत किए जाने पर मंडल पदाधिकारियों ने मिष्ठान खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

जूही मंडल के नेतृत्व में भाजपा के राजेश श्रीवास्तव को नगर पार्षद मनोनीत किए जाने पर  मंडल पदाधिकारियों ने मिष्ठान खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कानपुर। जूही मंडल के नेतृत्व में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव को नगर पार्षद मनोनीत किए जाने पर हर्ष का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें मिष्ठान खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष दीपू पासवान के कार्यालय में किया गया, जूही मंडल मंत्री डॉ. समरदीप पांडेय ने अपने साथियों के साथ राजेश श्रीवास्तव का अंगवस्त्र पहनाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया।

इस दौरान डॉ. समरदीप पांडेय ने कहा कि यह पूरे जूही मंडल के लिए गर्व का विषय है कि उनके प्रिय साथी राजेश श्रीवास्तव को भाजपा द्वारा नामित पार्षद के रूप में चयनित किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि राजेश श्रीवास्तव अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष दीपू पासवान, मंडल उपाध्यक्ष राजीव अवस्थी, मंडल महामंत्री मनीष गंगवानी, महामंत्री दिव्यांशु बाजपेई, मंडल उपाध्यक्ष सिमरन कौर, मंडल उपाध्यक्ष सुशील दीक्षित, मंडल मंत्री लव सिंह, मंडल मंत्री डाली वर्मा, सेक्टर अध्यक्ष अलका कालरा, सेक्टर संयोजक सतीश मौर्य, पंडित सतीश अवस्थी, रविंद्र यादव, महाराज सिंह कठेरिया, चंदन सिंह कठेरिया, अनिल सिंह कठेरिया, जयवीर सिंह, अजीत सिंह कठेरिया, करण सिंह एवं गुड्डू कठेरिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समारोह में सभी ने एक स्वर में राजेश श्रीवास्तव को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डॉ. समरदीप पांडेय

Tags

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.