पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में 112 लोगों को प्रशिक्षण दिलाने पर डॉ. समरदीप पांडेय सम्मानित
कानपुर। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत जूही मंडल में सराहनीय कार्य करने पर भाजपा जूही मंडल मंत्री एवं मिथिलेश क्लीनिक के संचालक जनरल फिजिशियन डॉ. समरदीप पांडेय को कानपुर दक्षिण जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने सम्मानित किया।
डॉ. समरदीप पांडेय ने जूही मंडल क्षेत्र में अभियान के अंतर्गत ऐसे लोगों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाने के लिए प्रेरित किया, जो पूर्व में पार्टी के प्राथमिक सदस्य नहीं थे। उन्होंने लोगों को 8800002024 पर मिस्ड कॉल के माध्यम से भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाई तथा सरल ऐप के बारे में जानकारी देकर उन्हें डिजिटल माध्यम से पार्टी की गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया।
इसके बाद सरल ऐप के माध्यम से पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षण दिलाया गया। अभियान के दौरान डॉ. समरदीप पांडेय के प्रयासों से 112 लोगों ने प्रशिक्षण पूरा कर प्रमाणपत्र प्राप्त किया।इस सराहनीय कार्य को देखते हुए कानपुर दक्षिण जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने केशव नगर स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में डॉ. समरदीप पांडेय को मिष्ठान खिलाकर एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर डॉ. पांडेय का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री गणेश शुक्ला, जिला महामंत्री जसविंदर सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रमुख विक्की मूरजानी एवं जिला मीडिया प्रभारी संजीव बेरी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने डॉ. समरदीप पांडेय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के अभियान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ-साथ लोगों को पार्टी की विचारधारा और डिजिटल गतिविधियों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।



Post a Comment