खाली रोड, तेज रफ्तार, डिवाइडर.. ऐसे पलटी अतीक के बेटे अबान की कार, सामने आया वीडियो

खाली रोड, तेज रफ्तार, डिवाइडर.. ऐसे पलटी अतीक के बेटे अबान की कार, सामने आया वीडियो

अतीक अहमद के बेटे अबान की कार एक्सीडेंट का लाइव वीडियो सामने आया है. इस हादसे में अबान और उसके एक दोस्त की मौत हो गई थी.
झांसी:

अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद के कार की एक्सीडेंट का लाइव वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में अबान की कार अचानक से सड़क की बायीं तरफ जाने लगती और वहां डिवाइडटर से टकराकर हवा में उछल जाती है. ये वीडियो अबान की कार के पीछे चल रहे एक कार के डैशकैम से रिकॉर्ड हुआ था. 

6 अगस्त को हुआ था अबान का एक्सीडेंट

गौरतलब है कि 6 अगस्त को अतीक अहमद के सबसे छोटे अबान अहमद की झांसी में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. इस हादसे में अबान के एक दोस्त की भी जान चली गई थी. हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे. अबान झांसी जिला जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने प्रयागराज से झांसी जा रहा था. 

कार के डैशकैम से रिकॉर्ड हुआ वीडियो

डैशकैम से रिकॉर्ड वीडियो में दिख रहा है कि अतीक के बेटे अबान की कार काफी तेजी से आगे जा रही है. एक गाड़ी को ओवरटेक करने के बाद कार आगे बढ़ती दिख रही है. इसके अचानक बाद कार बायीं तरफ से मुड़ने लगती है. कार तेजी के साथ सड़क से नीचे जाने लगती है. 

कार का बिगड़ा बैलेंस 

कार जैसे ही सड़क के नीचे उतरती है कार का बैलेंस बिगड़ जाता है वहां डिवाइडर में टकराने के बाद कार हवा में कई फीट तक उछल जाती है. पीछे आ रही कार का भी बैलेंस बिगड़ता है और उसमें बैठे चालक भी चौंक जाते हैं. इसके बाद कार का वीडियो रिकॉर्ड नहीं हो पा रहा है. एक मिनट के इस वीडियो में अबान के कार एक्सीडेंट कैसे हुआ ये सामने आया है. 

अतीक अहमद,अबान अहमद

Tags
This is the most recent post.
Older Post

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.