डॉक्टर समरदीप पांडेय ने संत रविदास जी की कलश रथ यात्रा का पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत
कानपुर दक्षिण जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह एवं जूही मंडल अध्यक्ष दीपू पासवान के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में भाजपा जूही मंडल के मंडल मंत्री एवं समाजसेवी डॉ. समरदीप पांडेय ने अपने साथी कार्यकर्ताओं के साथ पुष्प वर्षा कर कलश रथ यात्रा का भव्य एवं दिव्य स्वागत किया।इस अवसर पर डॉ. समरदीप पांडेय ने कहा कि संत रविदास जी की वाणी मानवता, समरसता और सामाजिक समानता का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी की शिक्षाएं हमें परमपिता परमात्मा से जुड़ने की प्रेरणा देती हैं तथा समाज से ऊंच-नीच, जाति-पांति और भेदभाव जैसी कुरीतियों को समाप्त कर आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द स्थापित करने का मार्ग दिखाती हैं।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल त्रिपाठी, राजेश श्रीवास्तव, रघुराज शरण गुप्ता, अवध बिहारी अवस्थी, जिला मंत्री धर्मेंद्र राय, महामंत्री दिव्यांशु बाजपेई, महामंत्री मनीष गंगवानी, मंत्री मनोज पाल, कोषाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी, जनसेवक पंडित अमरदीप पांडेय, महाराज सिंह कठेरिया, भाजपा नेता विनय मालवीय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कलश रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ संत रविदास जी के संदेशों का प्रचार-प्रसार किया और सामाजिक समरसता का संकल्प दोहराया।


Post a Comment