किडनी की पथरी, सूजन और ब्लड प्रेशर में कमाल हैं भुट्टे के बाल, जानें फायदे-नुकसान और Recipe
सिर्फ भुट्टा ही नहीं, इसके बालों में पाया जाने वाला प्रोटीन, फाइबर और विटामिन शरीर को कई तरह की बीमारियों से राहत दिलाने में फायदेमंद हैं.
बारिश के मौसम में गरम-गरम भुट्टे खाने का मजा ही अलग है, लेकिन अगर हम आपको बताएं कि भुट्टे के साथ-साथ उसके बाल भी खूब कमाल के हैं, तो? जी हां, जिसे आप अक्सर बेकार समझकर फेंक देते हैं, वे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. भुट्टे के बालों में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, कम कैलोरी और कई तरह के तत्व पाए जाते हैं. अब इन्हें फेंकें नहीं, इसका उपयोग करें. चलिए जानते हैं इसके क्या फायदे हैं और इसकी चाय कैसे बनाएं?
भुट्टे के बाल के चमत्कारी फायदे | Corn Silk Benefits किडनी के लिए कमाल जो लोग किडनी स्टोन से परेशान हैं और इससे राहत पाने के लिए तरह-तरह के नुस्खे अपना चुके हैं, उनके लिए भुट्टे के बाल किसी वरदान से कम नहीं हैं. इसमें कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो पथरी की परेशानी से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं.
सूजन कम करते हैं
इसमें पाए जाने वाले तत्व शरीर में हो रही सूजन को भी कम करने में फायदेमंद हैं. अगर आप सही मात्रा में और सही तरीके से इसका सेवन करते हैं, तो आप सूजन से राहत पा सकते हैं.
इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है भुट्टे के बालों में विटामिन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो इम्यूनिटी बूस्टर का काम करती है. अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं या बदलते मौसम में बीमारियों का शिकार बनते हैं, तो यह आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है.
पेट के लिए ठीक
भुट्टे के बालों में पाया जाने वाला फाइबर पेट से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में मदद कर सकता है, जो लोग काफी समय से पेट की दिक्कतों से परेशान हैं, उनके लिए नियमित रूप से इसका सेवन अच्छे पाचन के लिए जरूरी है.
ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार
भुट्टे के बालों में पाए जाने वाले गुण जैसे पोटैशियम, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं. जिन लोगों को बीपी की समस्या रहती है, उनके लिए ये फायदेमंद हैं.
भुट्टे के बालों की चाय कैसे बनाएं? | Corn Silk Tea Benefits
- सबसे पहले भुट्टे के बालों को अच्छे से धो लें.
- अब एक बर्तन लें, उसमें दो कप पानी डालकर गैस ऑन कर दें.
- अब इसमें भुट्टे के बाल डालकर अच्छी तरह से उबाल लें.
- बस जब पानी अच्छी तरह उबल जाए, तो इसे छानें और ठंडा करके पिएं.
- आप चाहें तो इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें नींबू का रस मिला सकते हैं.
Post a Comment