*|| 🕉️ ||*
*🌞सुप्रभातम🌞*
*आज का पञ्चांग*
*दिनांक:- 30/08/2026, रविवार
⚜️««« *आज का पंचांग* »»»⚜️
कलियुगाब्द........................5128
विक्रम संवत्.......................2083
शक संवत्...........................1948
रवि.............................दक्षिणायन
मास.................................भाद्रपद
पक्ष....................................कृष्ण
तिथी...............................द्वितीया
प्रातः 09.35 पर्यंत पश्चात तृतीया
सूर्योदय.......प्रातः 06.08.03 पर
सूर्यास्त........संध्या 06.46.59 पर
सूर्य राशि.............................सिंह
चन्द्र राशि............................मीन
गुरु राशि.............................कर्क
नक्षत्र.....................उत्तराभाद्रपद
रात्रि 03.34 पर्यंत पश्चात रेवती
योग.....................................शूल
रात्रि 03.41 पर्यंत पश्चात गंड
करण..................................गरज
प्रातः 09.35 पर्यंत पश्चात वणिज
ऋतु.......................(नभस्य) वर्षा
दिन..................................रविवार
🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार :-*
30 अगस्त सन 2026 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक.........................3
🔯 शुभ रंग........................नीला
👁🗨 *अभिजीत मुहूर्त :-*
दोप 12.02 से 12.52 तक ।
👁🗨*राहुकाल :-*
संध्या 05.08 से 06.42 तक ।
🌞 *उदय लग्न मुहूर्त :-*
*सिंह*
05:03:23 07:21:02
*कन्या*
07:21:02 09:37:43
*तुला*
09:37:43 11:57:36
*वृश्चिक*
11:57:36 14:16:32
*धनु*
14:16:32 16:20:50
*मकर*
16:20:50 18:03:23
*कुम्भ*
18:03:23 19:31:04
*मीन*
19:31:04 20:56:15
*मेष*
20:56:15 22:31:46
*वृषभ*
22:31:46 24:27:40
*मिथुन*
24:27:40 26:42:41
*कर्क*
26:42:41 29:03:23
🚦 *दिशाशूल :-*
पश्चिमदिशा - यदि आवश्यक हो तो दलिया, घी या पान का सेवनकर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ *चौघडिया :-*
प्रात: 07.45 से 09.18 तक चंचल
प्रात: 09.18 से 10.52 तक लाभ
प्रात: 10.52 से 12.26 तक अमृत
दोप. 02.00 से 03.33 तक शुभ
सायं 06.41 से 08.07 तक शुभ
संध्या 08.07 से 09.33 तक अमृत
रात्रि 09.33 से 11.00 तक चंचल ।
💮 *आज का मंत्रः*
॥ ॐ अर्काय नम: ॥
*संस्कृत सुभाषितानि :-*
*श्रीमद्भगवतगीता (अष्टादशोऽध्यायः - ब्रह्मविद्यायां योग: ) -*
नियतं सङ्गरहितम रागद्वेषतः कृतम् ।
अफलप्रेप्सुना कर्म यत्तत्सात्त्विकमुच्यते ॥१८- २३॥
अर्थात :
जो कर्म शास्त्रविधि से नियत किया हुआ और कर्तापन के अभिमान से रहित हो तथा फल न चाहने वाले पुरुष द्वारा बिना राग-द्वेष के किया गया हो- वह सात्त्विक कहा जाता है॥23॥
🍃 *आरोग्यं सलाह :-*
*मुख की दुर्गन्ध दूर करने का उपाय -*
2. पर्याप्त पानी का सेवन -
यदि आप मुंह से बदबू हटाने के उपाय के बारे में सोच रहे हैं तो आप ज्यादा से ज्यादा पानी पीना शुरू कर दीजिए। पानी न पीने की वजह से न केवल डिहाइड्रेशन होता है बल्कि इससे मुंह में बदबू भी आती है। आपको बता दें कि पानी पीने से न केवल मुंह फ्रेश बना रहता है बल्कि दांत में फंसे खाने के तत्व निकल जाते हैं। इससे मुंह में खाना सड़ता नहीं है और मुंह बार-बार साफ होता रहता है जिससे बदबू नहीं आती है।
⚜ *आज का राशिफल :-*
🐏 *राशि फलादेश मेष :-*
*(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)*
कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन काम का बोझ बढ़ सकता है। कारोबारी हैं तो विदेश या दूर के संपर्कों से लाभ मिलेगा। लव पार्टनर के साथ संवाद खुला रखें ताकि कोई भ्रम न रहे। अवांछित खर्चों पर नियंत्रण रखें, बजट संतुलित बनाना होगा। आंखों या नींद से जुड़ी समस्या हो सकती है, पर्याप्त आराम लें।
🐂 *राशि फलादेश वृष :-*
*(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
कार्यक्षेत्र में लंबे समय से अटकी योजनाएं गति पकड़ेंगी। दिन सफलता दिलाने वाला है। व्यापारिक मुनाफे में बढ़ोतरी होगी। नए सौदे लाभदायक रहेंगे। प्रेम रिश्तों में मिठास और आपसी समझ बढ़ेगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत उत्तम रहेगी, ऊर्जावान महसूस करेंगे।
👫 *राशि फलादेश मिथुन :-*
*(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)*
कार्यक्षेत्र में आपकी बौद्धिक क्षमता और निर्णय कौशल की सराहना होगी। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। कारोबारी हैं तो नेटवर्किंग और संपर्कों से व्यापार विस्तार में मदद मिलेगी। जीवनसाथी या लव पार्टनर का पूर्ण सहयोग मिलेगा। वित्तीय लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, आय स्थिर रहेगी। मानसिक रूप से शांति और प्रसन्नता का अनुभव होगा।
🦀 *राशि फलादेश कर्क :-*
*(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कारोबारी हैं तो लंबी दूरी की व्यापारिक यात्राएं लाभप्रद सिद्ध होंगी। लव पार्टनर के साथ यात्रा कार्यक्रम की योजना बनेगी। धन का प्रवाह अच्छा रहेगा, बचत करने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन पिता की सेहत का ध्यान रखें।
🦁 *राशि फलादेश सिंह :-*
*(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
कार्यक्षेत्र में सतर्कता बनाए रखें, गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। कारोबारी हैं तो नया निवेश करने से बचें, कागजी कार्रवाई जांच-परखकर करें। प्रेम जीवन में वाणी में मधुरता रखें ताकि साथी के साथ बहस न हो। अचानक खर्च सामने आ सकते हैं, पैतृक धन से जुड़ा मामला उठ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। खानपान सही रखें।
👩🦰 *राशि फलादेश कन्या :-*
*(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
दफ़्तर में आपका प्रभाव बढ़ेगा, साथियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। कारोबार में व्यावसायिक अनुबंध मजबूत होंगे, नए साझेदार जुड़ सकते हैं। दांपत्य जीवन में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम संबंधों में भरोसा बढ़ेगा। आय के योग उत्तम हैं, व्यावसायिक लेनदेन में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। योग और ध्यान से लाभ मिलेगा।
⚖ *राशि फलादेश तुला :-*
*(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
दफ़्तर में विरोधी शांत रहेंगे। काम की तारीफ होगी। मुश्किल लक्ष्यों को हासिल करेंगे। कारोबार में कर्ज या लोन से जुड़े काम आसानी से निपट जाएंगे। लव पार्टनर के साथ छोटी-मोटी बातों पर उलझने से बचें। वित्तीय प्रबंधन मजबूत रहेगा। व्यर्थ के खर्चों पर लगाम लगेगी। मांसपेशियों में हल्का खिंचाव हो सकता है। व्यायाम करें।
🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक :-*
*(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
कलात्मक और रचनात्मक कार्यों में विशेष रुचि व सफलता मिलेगी। शेयर बाजार व परामर्श (कंसल्टेंसी) के काम से अच्छा लाभ होगा। लव लाइफ में मिठास बनी रहेगी। पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। आकस्मिक लाभ के योग हैं, आर्थिक पक्ष संतुलित रहेगा। मानसिक रूप से तरोताजा रहेंगे, दिन खुशनुमा बीतेगा।
🏹 *राशि फलादेश धनु :-*
*(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)*
दफ़्तर में काम का दबाव रहेगा, लेकिन समय पर काम पूरे होंगे। रियल एस्टेट या भूमि-भवन से जुड़े कार्यों में लाभ के योग हैं। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर खर्च हो सकता है। माता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
🐊 *राशि फलादेश मकर :-*
*(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)*
आपका पराक्रम और आत्मविश्वास कार्यस्थल पर नई दिशा देगा। करियर को बल मिलेगा। कारोबारी हैं तो मीडिया, मार्केटिंग व लेखन क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मिठास और मजबूती आएगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। वित्तीय आवक अच्छी होगी। दिनभर चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगी।
🏺 *राशि फलादेश कुंभ :-*
*(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
वाणी और सौम्य व्यवहार से कार्यक्षेत्र में सफलता पाएंगे। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। कारोबारी हैं तो धन संचय के नए रास्ते खुलेंगे। पुराना निवेश फायदा देगा। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा। आर्थिक आवक में बढ़ोतरी होगी। बैंक बैलेंस मजबूत होगा। मुख या गले में समस्या हो सकती है। खानपान संतुलित रखें।
🐟 *राशि फलादेश मीन :-*
*(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी। आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। कारोबारी हैं तो नए बिजनेस प्लान लागू करने के लिए दिन बेहद शुभ है। दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। आर्थिक लाभ की स्थिति बनी रहेगी, धन का आगमन सहज होगा। मानसिक तनाव दूर होगा, सेहत उत्तम बनी रहेगी।
☯ *आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।*
।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।
🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय* 🚩🚩

Post a Comment