🌞सुप्रभातम🌞
⚜️««« *आज का पंचांग* »»»⚜️
दिनांक:- 24/08/2026, सोमवार 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹.
⚜️««« *आज का पंचांग* »»»⚜️
कलियुगाब्द........................5128
विक्रम संवत्.......................2083
शक संवत्...........................1948
रवि.............................दक्षिणायन
मास...................................श्रावण
पक्ष.....................................शुक्ल
तिथी.................................द्वादशी
दुसरे दिन प्रातः 06.18 पर्यंत पश्चात तृतीया
सूर्योदय.......प्रातः 06.06.16 पर
सूर्यास्त........संध्या 06.51.59 पर
सूर्य राशि..............................सिंह
चन्द्र राशि..............................धनु
गुरु राशि.............................कर्क
नक्षत्र............................पूर्वाषाढ़ा
रात्रि 08.18 पर्यंत उत्तराषाढ़ा
योग.....................................प्रीती
प्रातः 07.03 पर्यंत पश्चात आयुष्मान
करण....................................बव
संध्या 05.20 पर्यंत पश्चात बालव
ऋतु...........................(नभ:) वर्षा
दिन................................सोमवार
🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार :-*
24 अगस्त सन 2026 ईस्वी ।
⚜️ *अभिजीत मुहूर्त :-*
दोप 12.03 से 12.54 तक ।
👁🗨 *राहुकाल :-*
प्रातः 07.44 से 09.19 तक ।
🌞 *उदय लग्न मुहूर्त :-*
*सिंह*
05:27:01 07:44:42
*कन्या*
07:44:42 10:01:22
*तुला*
10:01:22 12:21:15
*वृश्चिक*
12:21:15 14:40:11
*धनु*
14:40:11 16:44:29
*मकर*
16:44:29 18:27:02
*कुम्भ*
18:27:02 19:54:43
*मीन*
19:54:43 21:19:55
*मेष*
21:19:55 22:55:25
*वृषभ*
22:55:25 24:51:19
*मिथुन*
24:51:19 27:06:20
*कर्क*
27:06:20 29:27:01
🚦 *दिशाशूल :-*
पूर्व दिशा- यदि आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक....................6
🔯 शुभ रंग..................सफ़ेद
✡ *चौघडिया :-*
प्रात: 09.18 से 10.53 तक शुभ
दोप. 02.02 से 03.37 तक चंचल
अप. 03.37 से 05.12 तक लाभ
सायं 05.12 से 06.46 तक अमृत
सायं 06.46 से 08.12 तक चंचल
📿 *आज का मंत्र :-*
॥ ॐ भालचन्द्राय नमः ॥
📢 *संस्कृत सुभाषितानि :-*
*श्रीमद्भगवतगीता (अष्टादशोऽध्यायः - ब्रह्मविद्यायां योग: ) -*
ज्ञानं कर्म च कर्ता च त्रिधैव गुणभेदतः ।
प्रोच्यते गुणसंख्याने यथावच्छृणु तान्यपि ॥१८- १९॥
अर्थात :
गुणों की संख्या करने वाले शास्त्र में ज्ञान और कर्म तथा कर्ता गुणों के भेद से तीन-तीन प्रकार के ही कहे गए हैं, उनको भी तु मुझसे भलीभाँति सुन॥19॥
🍃 *आरोग्यं :-*
*अंजीर के औषधीय अनुप्रयोग -*
*3. कील मुंहासे से पाएं छुटकारा -*
स्टाइलक्रेजडाटकाम के मुताबिक यदि आपके चेहरे पर बहुत ज्यादा कील मुंहासों की शिकायत है और कई तरह के प्रोडक्ट लगाने के बावजूद आपको इससे राहत नहीं मिला है। ऐसे में आप चाहें तो अंजीर का पेस्ट बनाकर इसे चेहरे पर लगा सकती हैं। इस पेस्ट को 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगाए रखना होता है। यह एक घरेलू उपचार है जिसके किसी तरह के कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं है। इसके अलावा आप चाहें तो अंजीर की टहनी से निकलने वाला मिल्की जूस और पत्तों को पीसकर जो पेस्ट बनता है, उसे रोजाना लगाना फायदेमंद होता है। इससे चेहरे की रौनक भी बढ़ती है। साथ ही इसमें एंटी-एजिंग प्रोपर्टीज भी होती है। मतलब यह कि आप उम्र को अपनी मुट्ठी में कैद कर पाएंगी।
⚜ *आज का राशिफल :-*
🐏 *राशि फलादेश मेष :-*
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
नौकरी में सप्ताह की शुरुआत व्यस्तता भरी रहेगी। किसी बड़े सौदे पर हस्ताक्षर करने से पहले नियम व शर्तें ठीक से पढ़ें। पुराने विवादों को उठाने से बचें, तालमेल बिठाएं। पारिवारिक जरूरतों पर धन खर्च होगा। काम का तनाव हावी न होने दें।
🐂 *राशि फलादेश वृष :-*
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
नौकरी में स्थिरता रहेगी और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस विस्तार की योजना सोच-समझकर बनाएं। प्रेम संबंधों में मधुरता और विश्वास बढ़ेगा। धन स्थिति अच्छी रहेगी। संतुलित आहार लें।
👫 *राशि फलादेश मिथुन :-*
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
नए सौदे या क्लाइंट्स मिलने के योग हैं। मीडिया, संचार और मार्केटिंग के जातकों के लिए दिन फलदायी है। स्पष्ट बातचीत से गलतफहमियां दूर होंगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। बीच-बीच में आराम करें।
🦀 *राशि फलादेश कर्क :-*
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कार्यस्थल पर किसी के उकसावे में न आएं। व्यावसायिक निवेश से पहले बाजार का रुख समझें। अधिक भावुकता के कारण साथी से अनबन हो सकती है। घरेलू बजट बनाकर चलना ही सही रहेगा। नींद पूरी लें।
🦁 *राशि फलादेश सिंह :-*
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व और आत्मविश्वास बढ़ेगा। नया बिजनेस प्रोजेक्ट शुरू करने की योजना बनेगी। व्यस्तता के कारण पार्टनर की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। धन लाभ होगा, लेकिन खर्च भी साथ-साथ चलेंगे। एसिडिटी से बचें।
💁♀️ *राशि फलादेश कन्या :-*
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
काम में सटीकता आपको लाभ दिलाएगी। पुराने क्लाइंट्स से नया बिजनेस मिल सकता है। कमियां निकालने के बजाय एक-दूसरे का सहयोग करें। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। पैरों में दर्द की शिकायत रह सकती है।
⚖ *राशि फलादेश तुला :-*
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
टीम वर्क से बड़े लक्ष्य हासिल होंगे। बिजनेस में कागजी दस्तावेज दुरुस्त रखें। लव लाइफ में मिठास रहेगी, साथ घूमने का प्लान बनेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कंधों की कसरत करें।
🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक :-*
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
एकाग्रता से कठिन काम भी आसान हो जाएंगे। पुराने व्यावसायिक सौदे लाभदायक सिद्ध होंगे। रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी और एक-दूसरे के प्रति सम्मान बढ़ेगा। वित्तीय स्थिति मजबूत रहेगी। मानसिक शांति का अनुभव होगा।
🏹 *राशि फलादेश धनु :-*
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
नए लक्ष्य तय करने और उन पर काम शुरू करने का बेहतरीन दिन है। डिजिटल व ऑनलाइन बिजनेस में तेजी आएगी। पार्टनर के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे। वित्तीय लाभ मिलने के आसार हैं। शारीरिक ऊर्जा अच्छी रहेगी।
🐊 *राशि फलादेश मकर :-*
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
धैर्य से काम लें, मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। पुराने ग्राहकों से व्यापारिक लाभ संभव है। काम की व्यस्तता के बीच पार्टनर के लिए समय जरूर निकालें। पैसों की स्थिति संतुलित रहेगी। जोड़ों व घुटनों का ध्यान रखें।
🏺 *राशि फलादेश कुंभ :-*
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
इनोवेशन से कार्यक्षेत्र में बढ़त मिलेगी। नए ग्राहक मिलने से बिजनेस में तेजी आएगी। साथी के साथ खुलकर अपनी योजनाएं साझा करें, सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। अत्यधिक काम से थकान महसूस हो सकती है।
🐠 *राशि फलादेश मीन :-*
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपकी रचनात्मकता की सराहना होगी। नए व्यापारिक संबंध स्थापित होंगे। भावनात्मक रूप से मजबूती महसूस करेंगे, परिवार का पूरा समर्थन मिलेगा। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। बचत पर ध्यान दें।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।
🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय* 🚩🚩
You Tube:

Post a Comment