तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, डॉ. समरदीप पांडेय ने साथियों संग लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, डॉ. समरदीप पांडेय ने साथियों संग लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, डॉ. समरदीप पांडेय ने साथियों संग लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
कानपुर। कानपुर दक्षिण में आज भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हाथों में तिरंगा लेकर हजारों देशभक्तों ने राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश दिया। पूरे मार्ग पर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण देशभक्ति से सराबोर रहा।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय श्री बृजेश पाठक जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायी संबोधन से कार्यकर्ताओं एवं राष्ट्रभक्तों का उत्साहवर्धन किया।

तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा कानपुर दक्षिण जिला अध्यक्ष श्री शिवराम सिंह एवं जूही मंडल अध्यक्ष श्री दीपू पासवान ने किया। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं, मातृशक्ति एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस अवसर पर जूही मंडल मंत्री डॉ. समरदीप पांडेय ने अपने साथियों के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, “तिरंगा हमारी शान है, भारत की पहचान है। हम सभी संकल्प लें कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को सदैव सर्वोपरि रखेंगे।”

तिरंगा यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप सिंह, शिव शंकर सैनी, जिला मंत्री धर्मेंद्र राय, मंडल मंत्री पप्पन मिश्रा, पिछड़ा मोर्चा उपाध्यक्ष रविंद्र यादव, भाजपा नेता विनय मालवी, विनोद शुक्ला, पंडित सतीश अवस्थी, मनोज दुबे, नंदू, पीर मोहम्मद खान, अजय तिवारी, राजेश कुमार, महाराज सिंह कठेरिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं राष्ट्रभक्त उपस्थित रहे।

तिरंगा यात्रा ने क्षेत्र में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देते हुए सभी को राष्ट्रहित में एकजुट रहने का संकल्प दिलाया।

डॉ समरदीप पाण्डेय

Tags
This is the most recent post.
Older Post

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.