नशामुक्त समाज के संकल्प के साथ अंबेडकर नगर में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

नशामुक्त समाज के संकल्प के साथ अंबेडकर नगर में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

कानपुर। अंबेडकर नगर स्थित ब्रह्माकुमारी केंद्र में 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ समाज को नशे की बुराई से मुक्त करने के लिए जन-जागरूकता फैलाना रहा।

कार्यक्रम में बी.के. ममता बहन, विधायक सुरेश मैथानी, छठ पूजा कमेटी के सदस्यों सहित पूर्व जीएसटी अधिकारी बी.एस.वर्मा, जीएसटी अधिकारी रामजीवन, जीएसटी अधिकारी नन्द किशोर श्रीवास्तव, निर्मला जी, संदीप कटियार, लाखन सिंह यादव, रामौतार यादव, प्रहलाद भाई एवं लव दुबे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अतिथियों एवं उपस्थित लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके साथ ही सभी को नशामुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाई गई। लोगों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बी.के. ममता बहन ने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी नियमित देखभाल और सुरक्षा करना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक पौधे को सींचकर बड़ा वृक्ष बनाया जाता है, उसी प्रकार अच्छे संस्कारों और श्रेष्ठ विचारों से जीवन को भी सुंदर बनाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के तन, मन, धन और परिवार—चारों को प्रभावित करता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना चाहिए।

बी.के. ममता बहन ने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधे की जिम्मेदारी लेकर उसकी सुरक्षा एवं देखभाल करे तथा कम से कम एक व्यक्ति को नशे से मुक्त कराने का संकल्प ले। उन्होंने कहा कि ऐसे सामूहिक प्रयासों से जहां पर्यावरण सुरक्षित होगा, वहीं समाज भी स्वस्थ, खुशहाल और नशामुक्त बनेगा।

कार्यक्रम में बी.के. रोहित भाई सहित ब्रह्माकुमारी केंद्र के अन्य भाई-बहनों एवं स्थानीय नागरिकों की भी सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देते हुए कहा—

“वृक्ष लगाएं, वृक्ष बचाएं—जीवन बचाएं।”

“नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें—नशामुक्त समाज की ओर कदम बढ़ाएं।”

ब्रह्माकुमारी

Tags

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.