कर्जमाफी योजना से कटे 94 हजार किसानों के नाम, कहीं आपका नाम भी तो नहीं कट गया, ऐसे करें चेक
महाराष्ट्र सरकार की पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमुक्ति योजना 2026 में जांच के बाद आयकर (Income Tax) भरने वाले लगभग 94 हजार किसानों को योजना के लिए अपात्र घोषित कर दिया गया है. अगर आपने भी कर्जमाफी के लिए आवेदन किया है, तो तुरंत ऑनलाइन या बैंक जाकर लाभार्थी सूची (Beneficiary List) में अपना नाम चेक करें.
How to Check Farmer Loan Waiver Eligible List : महाराष्ट्र की फड़णवीस सरकार की महत्वाकांक्षी पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमुक्ति योजना2026 को लेकर एक बहुत ही महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है. दरअसल, राज्य सरकार की ओर से कराई गई सख्त जांच के बाद आयकर (Income Tax) भरने वाले लगभग 94 हजार किसानों को अपात्र घोषित कर योजना से बाहर कर दिया गया है.
दूसरी ओर, योजना के लिए सही पाए गए 16.94 लाख पात्र किसानों के फसल ऋण (Crop Loan) खातों में 7,000 करोड़ रुपये की भारीभरकम राशि 4 अगस्त को ट्रांसफर की जाएगी. इस राशि के खातों में जमा होते ही किसानों का पुराना बकाया कर्ज खत्म हो जाएगा और उनके लिए बैंकों से नया फसल ऋण लेने का रास्ता पूरी तरह साफ हो जाएगा.
क्यों अपात्र हुए 94 हजार किसान?
सरकार ने 2 लाख रुपये तक के कर्ज वाले सभी आवेदक किसानों का डेटा सत्यापन के लिए सीधे आयकर विभाग (Income Tax Department) को भेजा था. जहां जांच प्रक्रिया के दौरान यह बात सामने आई कि लगभग 94 हजार आवेदक किसान नियमित रूप से आयकर जमा करते हैं. योजना के नियमों के मुताबिक, आयकर देने वाले किसान कर्जमाफी के हकदार नहीं हैं. इसी आधार पर पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इन सभी 94 हजार नामों को लाभार्थी सूची से हटा दिया गया है.
योजना के तहत किसे और कितना मिलेगा लाभ?
सरकार ने राज्य के जरूरतमंद और सीमांत किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए कर्जमुक्ति के स्पष्ट मानदंड तय किए हैं. इसके मुताबिक जिन किसानों का 30 सितंबर 2025 तक का फसल ऋण बकाया है, उन्हें 2 लाख रुपये तक की पूर्ण कर्जमुक्ति दी जा रही है. इसके अलावा, जो किसान बिना डिफॉल्ट किए समय पर और नियमित रूप से अपना फसल ऋण चुकाते आ रहे हैं, उन्हें प्रोत्साहन के रूप में ₹50,000 की राशि दी जाएगी. अगर किसी किसान पर 2 लाख रुपये से ज्यादा का कर्ज बकाया है, तो 2 लाख रुपये से ऊपर की अतिरिक्त राशि बैंक में जमा करते ही सरकार अपने हिस्से के 2 लाख रुपये सीधे खाते में डालकर कर्ज चुकता कर देगी.
लाभार्थी सूची में ऐसे चेक करें अपना नाम?
सरकार ने पात्र किसानों की पहली सूची सहकार विभाग और महाआईटी (MahaIT) पोर्टल पर अपलोड कर दी है. अगर आप देखना चाहते हैं कि आपका नाम पात्र सूची में है या नहीं, तो नीचे दिए गए तरीकों को अपना कर आप अपना नाम चेक कर सकते हैं.
ये है ऑनलाइन प्रक्रिया
- सबसे पहले राज्य शासन के सहकार विभाग या MahaIT के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं.
- होमपेज पर मौजूद पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर शेतकरी कर्जमुक्ती योजना 2026 लाभार्थी सूची के लिंक पर क्लिक करें.
- अपनी लोकेशन के अनुसार अपना जिला (District), तालुका (Taluka) और गांव (Village) सेलेक्ट करें.
- अपना नाम दर्ज करके सबमिट करें. आपके गांव की पूरी सूची स्क्रीन पर आ जाएगी.
- सबसे पहले राज्य शासन के सहकार विभाग या MahaIT के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं.
- होमपेज पर मौजूद पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर शेतकरी कर्जमुक्ती योजना 2026 लाभार्थी सूची के लिंक पर क्लिक करें.
- अपनी लोकेशन के अनुसार अपना जिला (District), तालुका (Taluka) और गांव (Village) सेलेक्ट करें.
- अपना नाम दर्ज करके सबमिट करें. आपके गांव की पूरी सूची स्क्रीन पर आ जाएगी.
Post a Comment