16 अगस्त से महिलाओं को फ्री सफर के लिए 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' जरूरी, नहीं तो लगेगा किराया?- DELHI
दिल्ली की बसों में आज से फ्री सफर के नियम बदल गए हैं. अब महिला यात्रियों के लिए 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' अनिवार्य हो गया है.जानिए कार्ड न होने पर बस में सफर कर सकते हैं या नहीं.
अगर आप दिल्ली की डीटीसी या क्लस्टर बसों में सफर करती हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. 16 अगस्त 2026 से दिल्ली की बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा के नियम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. अब फ्री बस यात्रा के लिए सिर्फ पिंक टिकट नहीं , बल्कि पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड अनिवार्य होगा. चलिए आपको बताते हैं कि पिंक स्मार्ड कार्ड कैसे काम करेगा और अगर आपके पास ये कार्ड नहीं है तो आप फ्री में बस से सफर कर पाएंगी या किराया भरना होगा?
कैसे काम करेगा पिंक सहेली कार्ड?
16 अगस्त से बस में चढ़ने के बाद महिला यात्री को अपना पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बस में लगे कार्ड रीडर पर टैप करना होगा. कार्ड टैप होने के बाद ही मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी. यानी सिर्फ कार्ड बनवाना ही काफी नहीं है, सफर के दौरान उसे साथ रखना और टैप करना भी जरूरी होगा.
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड नहीं है तो क्या होगा? अगर किसी महिला के पास पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड नहीं है, तो उसे मुफ्त यात्रा की सुविधा नहीं मिलेगी. ऐसे में उसे बस में सफर करने के लिए लागू किराया देकर सामान्य टिकट लेना होगा.
Post a Comment