कानपुर में सनसनीखेज वारदात: खाली प्लॉट में मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव, सिर और चेहरे पर चोट के निशान

कानपुर में सनसनीखेज वारदात: खाली प्लॉट में मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव, सिर और चेहरे पर चोट के निशान



हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के संजय गांधी नगर की घटना, मकान के विवाद में हत्या की आशंका; एक संदिग्ध फरार, दो हिरासत में।

कानपुर। थाना हनुमंत विहार क्षेत्रांतर्गत संजय गांधी नगर में सोमवार, 09 नवंबर 2026 को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खाली प्लॉट में व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम, फोरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

मृतक की पहचान आनंद सिंह उर्फ रगड़ू सिंह (करीब 45 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक के सिर और चेहरे पर चोटों के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में मकान को लेकर मृतक और उसके भाई के बीच पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, आशंका है कि रात्रि में हुए विवाद के बाद घर के अंदर ही आनंद सिंह की हत्या की गई और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को पास के खाली प्लॉट में फेंक दिया गया।

मामले में नामजद संदिग्धों में से एक फरार बताया जा रहा है, जबकि दो अन्य को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज कर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और प्रकरण में दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बाइट: पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी।

DCP दिपेन्द्र नाथ चौधरी

Tags
This is the most recent post.
Older Post

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.