Latest Post

 .            

आज का पंचांग, दिन गुरुवार, दिनांक 06/06/2024

                 ।। *🕉️*  ।।

     🚩🌞 *सुप्रभातम्* 🌞🚩

📜««« *आज का पंचांग*»»»📜

कलियुगाब्द.......................5126

विक्रम संवत्......................2081

शक संवत्.........................1946

मास..................................ज्येष्ठ

पक्ष...................................कृष्ण

तिथी...........................अमावस्या

संध्या 06.11 पर्यंत पश्चात प्रतिपदा

रवि..............................उत्तरायण

सूर्योदय...........प्रातः 05.41.54 पर

सूर्यास्त...........संध्या 07.10.02 पर

सूर्य राशि............................वृषभ

चन्द्र राशि............................वृषभ

गुरु राशि.............................वृषभ

नक्षत्र...............................रोहिणी

रात्रि 08.18 पर्यंत पश्चात मृगशीर्ष

योग....................................धृति

रात्रि 10.08 पर्यंत पश्चात शूल

करण...............................चतुष्पद

प्रातः 06.59 पर्यंत पश्चात नाग

ऋतु...........................(शुक्र) ग्रीष्म

दिन.................................गुरुवार


*आंग्ल मतानुसार :--*

06 जून सन 2024 ईस्वी ।


 *अभिजीत मुहूर्त :-*

प्रातः 11.58 से 12.52 तक  ।


👁‍🗨 *राहुकाल :-*

दोपहर 02.05 से 03.45 तक ।


🌞 *उदय लग्न मुहूर्त :-*

*वृषभ*

04:20:45 06:19:07

*मिथुन*

06:19:07 08:32:52

*कर्क*

08:32:52 10:49:02

*सिंह*

10:49:02 13:00:51

*कन्या*

13:00:51 15:11:31

*तुला*

15:11:31 17:26:08

*वृश्चिक*

17:26:08 19:42:18

*धनु*

19:42:18 21:47:55

*मकर*

21:47:55 23:35:02

*कुम्भ*

23:35:02 25:08:34

*मीन*

25:08:34 26:39:47

*मेष*

26:39:47 28:20:45


🚦 *दिशाशूल :-*

दक्षिणदिशा - यदि आवश्यक हो तो दही या जीरा का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।


☸ शुभ अंक.........................6

🔯 शुभ रंग.......................पीला


✡ *चौघडिया :-*

प्रात: 10.44 से 12.24 तक चंचल

दोप. 12.24 से 02.04 तक लाभ

दोप. 02.04 से 03.44 तक अमृत

सायं 05.24 से 07.05 तक शुभ

सायं 07.05 से 08.24 तक अमृत

रात्रि 08.24 से 09.44 तक चंचल


📿 *आज का मंत्र :-*

|। ॐ अर्काय नम: ।|


📢 *सुभाषितानि :-*

*श्रीमद्भगवतगीता (षष्ठोऽध्यायः - आत्मसंयमयोग:) -*

अर्जुन उवाच -

अयतिः श्रद्धयोपेतो योगाच्चलितमानसः।

अप्राप्य योगसंसिद्धिं कां गतिं कृष्ण गच्छति॥६-३७॥

अर्थात :

अर्जुन कहते हैं - हे श्रीकृष्ण! जो योग में श्रद्धा रखने वाला है, किन्तु उसके अभ्यास से रहित है, इस कारण योग से विचलित मन वाला साधक योग की सिद्धि को न प्राप्त होकर किस गति को प्राप्त होता है?॥37॥ 


🍃 *आरोग्यं :-*

*धनिये का पानी पीने के फायदे -*


*3. खराब पाचन सही करे धनिया का पानी -*

खराब पाचन को दूर करने के लिए धनिया बीज का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका कारण यह है कि धनिया के बीज बोर्नियोल और लिनालूल यौगिक हैं जो पाचन प्रक्रिया में मदद करते हैं। धनिया बीज डायरिया से मुकाबला करने के लिए उपयोगी हो सकता है, जो बैक्टीरिया के कारण होता हैं, क्योंकि इसमें जीवाणुरोधी गुण हैं। इसके अलावा धनिए के ताजे पत्तों को छाछ में मिलाकर पीने से बदहजमी, मतली, पेचिश और कोलाइटिस में राहत मिलती है। इसके अलावा आप पेट की बीमारी में दो कप पानी में धनिये के बीज, जीरा, चाय पत्ती और शक्कर डालकर अच्छे से मिला ले। आपको एसिडिटी से आराम मिलेगा।


⚜ *आज का राशिफल :-*


🐏 *राशि फलादेश मेष :-*

(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। जरा सी लापरवाही से अधिक हानि हो सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पार्टनरों से मतभेद संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। समय नेष्ट है। नए कार्य में लाभ मिलेगा। नौकरी और व्यापार के लिए समय अच्छा रहेगा।


🐂 *राशि फलादेश वृष :-*

(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। अनहोनी की आशंका रहेगी। शत्रुभय रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। घर-बाहर सभी अपेक्षित कार्य पूर्ण होंगे। दूसरों के कार्य की जवाबदारी न लें।


👫 *राशि फलादेश मिथुन :-*

(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। स्थायी संपत्ति खरीदने-बेचने की योजना बन सकती है। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। संचित कोष में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।


🦀 *राशि फलादेश कर्क :-*

(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

नौकरी और व्यापार में लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यापार में अधिक लाभ होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। शत्रुओं का पराभव होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। भय रहेगा। प्रमाद न करें।


🦁 *राशि फलादेश सिंह :-*

(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

पारिवारिक समस्याओं में इजाफा होगा। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। दूर से बुरी खबर मिल सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते कामों में बाधा हो सकती है। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। मातहतों से अनबन हो सकती है। कुसंगति से हानि होगी।


👧 *राशि फलादेश कन्या :-*

(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

पुराने किए गए प्रयासों का लाभ मिलना प्रारंभ होगा। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। किसी बड़े काम करने की योजना बनेगी। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।


⚖ *राशि फलादेश तुला :-*

(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सुख के साधन जुटेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। किसी पारिवारिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे।


🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक :-*

(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।


🏹 *राशि फलादेश धनु :-*

(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

यात्रा में सावधानी रखें। जल्दबाजी से हानि होगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के कार्य में दखल न दें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। लाभ बढ़ेगा।


🐊 *राशि फलादेश मकर :-*

(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

कोई बड़ी बाधा आ सकती है। राजभय रहेगा। जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी।


🏺 *राशि फलादेश कुंभ :-*

(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

नई योजना बनेगी जिसका लाभ तुरंत नहीं मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। चिंता तथा तनाव हावी रहेंगे। सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। घर में प्रसन्नता रहेगी। ऐश्वर्य पर व्यय हो सकता है।


🐟 *राशि फलादेश मीन :-*

(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के काम बनेंगे। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। बेचैनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। विवेक से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।


☯ *आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।*


।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।


🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय*  🚩🚩

 

लोकसभा क्षेत्र कानपुर से BJP के उम्मीदवार रमेश अवस्थी ने की जीत हासिल ...जानिए कौन हैं रमेश अवस्थी!!

कानपुर में छा गया भगवा रंग ...!!लोकसभा क्षेत्र कानपुर से BJP के उम्मीदवार रमेश अवस्थी ने की जीत हासिल ...!!

रमेश अवस्थी ने इंडी गठबंधन के आलोक मिश्रा को कांटे की टक्कर में हराया ...!!रमेश अवस्थी को कुल 440609 वोट मिले। और आलोक मिश्रा को 419469 वोट मिले ...!!भाजपा रमेश अवस्थी ने इंडी गठबंधन के आलोक मिश्रा को 21140 वोटों से मात दी ...!!कानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है ...!!भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल वा मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने रमेश अवस्थी की जीत पर खुशी जताई है ...!!शहर भर में जश्न की तैयारी चल रही है ....!!!

जानिए अपने नव निर्वाचित सांसद रमेश अवस्थी के बारे में

छोटे से गाँव के किसान परिवार में जन्मे, संघ की पृष्ठ भूमि से आने वाले रमेश अवस्थी राजनीतिक गलियारों संग सामाजिक एवं पत्रकारिता क्षेत्र में जाना माना नाम है। यह वर्तमान में उत्तर प्रदेश के कानपुर से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हैं


रमेश अवस्थी , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य - भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश 
रमेश अवस्थी हिंदी राजभाषा सलाहकार समिति भारत सरकार के सदस्य भी रह चुके हैं। इन्होंने पूरे भारत में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी को बढ़ावा देने की दिशा में बड़े स्तर पर काम किया है, साथ ही भाजपा कानपुर- बुंदेलखंड क्षेत्र की राजनीति में एक दसक से अधिक समय से निरंतर सक्रिय हैं। रमेश अवस्थी वर्ष 2014 एवं 2019 में बाँदा लोकसभा क्षेत्र, उत्तर प्रदेश– से लोकसभा टिकट के प्रमुख दावेदार रह चुके हैं। रमेश अवस्थी कानपुर में कई ऐतिहासिक सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन कराने के लिए भी जाने जातें हैं, जिसके माध्यम से ज़मीनी स्तर पर सीधे आम जनमानस से उनका जुड़ाव रहता है। भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए निरन्तर कार्य करते रहतें हैं। रमेश अवस्थी द्वारा निरंतर विगत कई वर्षों से अटल जी के जन्मदिवस पर कवि सम्मेलन आयोजित किया जाता है, साथ ही यह प्रति वर्ष वाल्मीकि महोत्सव, कानपुर आम महोत्सव, होली मिलन, एवं ज़मीनी स्तर पर कई सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं, जिसमें कानपुर के हर वर्ग की प्रतिभागिता रहती है। यह ही नहीं रमेश अवस्थी प्रतिवर्ष कानपुर में कानपुर आम महोत्सव एवं दिल्ली में भारत आम महोत्सव आजोजित करने लिए के लिए चर्चा में रहते हैं।

संघ की पृष्ठभूमि से आते हैं रमेश अवस्थी  
अपने बचपन से ही संघ की विचारधारा से जुड़े, रमेश अवस्थी छात्र संघ के अध्यक्ष के रूप में राजनीति में सक्रिय हुए, तबसे निरंतर राजनीति, सामाजिक एवं पत्रकारिता क्षेत्र में काम किया एवं राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम किया।

रमेश अवस्थी की पारिवारिक, राजनीतिक पृष्ठभूमि
इनके पारिवारिक बड़े भाई डॉ.ब्रह्म दत्त अवस्थी 1967 में भारतीय जनसंघ से टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं, एवं आपातकाल में जेल भी गए। रमेश अवस्थी स्वयं बाल्यकाल से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ें हुए हैं, रमेश अवस्थी बचपन से ही अपने गाँव में संघ की सखाओं का आयोजन करते थे। रमेश अवस्थी का बचपन से ही राजनीति से ख़ासा लगाव रहा है। रमेश अवस्थी वर्ष 1990 में छात्र संघ के अध्यक्ष भी रह चुकें हैं। एस. डी. कॉलेज कानपुर से विधि स्नातक करने के दौरान छात्र राजनीति में सक्रिय रहें हैं, यह कानपुर के एस.डी कॉलेज, हलीम मुस्लिम कॉलेज एवं डीएवी कॉलेज के छात्र भी रहे हैं। इस कारण आज भी इनका कानपुर की राजनीति में ख़ासा दखल माना जाता है।  
 
रमेश अवस्थी के दो पुत्र एवं एक पुत्री है
बड़े पुत्र - सचिन अवस्थी पूर्व में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, उत्तर प्रदेश में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रह चुकें हैं। साथ ही श्री राम सेवा मिशन के राष्ट्रीय संजोजक हैं, जिसके माध्यम से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं एवं पत्रकारों के संगठन नेशनल मीडिया क्लब के अध्यक्ष है और अपना व्यवसाय करते हैं।

छोटे पुत्र – शुभम अवस्थी सर्वोच्य न्यायालय में अधिवक्ता हैं एवं सामाजिक हित में अपनी जनहित याचिकाओं के लिए जाने जाते हैं। दिल्ली बार काउंसिल में लीगल ऐड कमेटी के सदस्य रहे हैं एवं लोगों की निःशुल्क कानूनी सहायता करने के लिए भी जाने जाते हैं। यह वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन एवं दिल्ली हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्य हैं।

पुत्री – डॉक्टर प्रियम अवस्थी ओरल एंड मैक्सोफ़ेशियल सर्जन हैं

सामाजिक गतिविधियाँ

हाल में ही राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व कानपुर में उत्तरप्रदेश की सबसे भव्य एवं बड़ी सनातन यात्रा का आयोजन किया था, जिसमें रेसलिंग आइकॉन द ग्रेट खली भी शामिल हुए थे। इस यात्रा में कानपुर के लोगों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया था। यात्रा के द्वरान प्रभु श्री राम पर आधारित कैलेंडर एवं भगवत गीता का वितरण किया गया था। रमेश अवस्थी प्रति वर्ष कानपुर में वाल्मीकि जयंती पर वाल्मीकि महोत्सव का आयोजन करते हैं और स्वच्छता एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित करते हैं। साथ ही इस वर्ष वाल्मीकि महोत्सव एवं सनातन संवाद का आयोजन किया, आयोजन में रामायण में माता सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया भी शामिल हुई थी। इस अवसर पर कानपुर भाजपा के एवं सामाजिक कार्य कर रहे पदाधिकारियों सहित वरिष्ठ जनों को सम्मानित भी किया था।

क्यों चर्चा में रहते हैं रमेश अवस्थी?
देश की राजधानी दिल्ली में भारत आम महोत्सव एवं कानपुर में कानपुर आम महोत्सव के द्वारा दुनिया भर में देश के आम की विभिन्न प्रजातियों को पहुंचाने और किसानों को समृद्ध बनाने के लिए भी रमेश अवस्थी द्वारा सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। यह एक दसक से अधिक समय से कानपुर एवं दिल्ली में आम महोत्सव का आयोजन करते आ रहें हैं इस आयोजन में आम उत्पादक किसान हिस्सा लेते हैं एवं उनको सम्मानित भी किया जाता है। पिछले वर्ष रमेश अवस्थी ने भारत कि राजधानी दिल्ली में देश का सबसे बड़ा और चर्चित भारत आम महोत्सव का आयोजन किया था।

इस भव्य आम महोत्सव में 14 देशों के राजदूतों के साथ 16 केंद्रीय मंत्री एवं कई राज्यों के विभिन्न दलों के सांसदों एवं कई राजनीतिक दलों के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया एवं कार्यक्रम कि सराहाना की। यह भव्य आयोजन दिल्ली के वेस्टर्न कोर्ट परिसर में आयोजित हुआ था। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि दिल्ली के उपराज्यपाल माननीय विनय कुमार सक्सेना जी ने किया था साथ ही आम उत्पादक किसानों को बढ़ावा एवं सम्मानित करने के लिए रमेश अवस्थी की सराहाना भी की थी।

इस महोत्सव में भारत देश के कई दलों के बड़े राजनेताओं, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों, फ़िल्म जगत के जाने माने अभिनेताओं, प्रतिष्ठित एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ ही मीडियाकर्मी, वरिष्ठ कानून अधिकारी और सरकारी क्षेत्रों के कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी शिरकत की थी। रमेश अवस्थी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सनातन संस्कृति के लिए प्रतिबद्ध, श्रीराम सेवा मिशन के संरक्षक भी हैं। जिसके माध्यम से भी यह कई सामाजिक कार्य करते रहतें हैं, इसके साथ ही कोरोना महामारी के दौरान रमेश अवस्थी ने आम जन की हर संभव मदद भी की।

स्वच्छ भारत, सुंदर भारत अभियान के लिए किए कई कार्य
नेशनल मीडिया क्लब के माध्यम से स्वच्छता के प्रति काफ़ी कार्य कर चुकें है, जिसमें दिल्ली में देश का पहला स्वच्छता कार्यक्रम एवं स्वच्छ भारत सुंदर भारत के लिए स्वच्छता टोल फ्री नंबर जारी करना, साथ ही उत्तर प्रदेश में स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए प्रदेश का पहला स्वच्छता सम्मान समारोह लखनऊ में आयोजित किया, साथ ही उत्तर प्रदेश के लिए स्वच्छता का टोल फ्री नंबर जारी किया, मथुरा में देश का सबसे बड़ा स्वच्छता संकल्प अभियान आयोजित किया,

गोवर्धन परिक्रमा मार्ग एवं बाँके बिहारी पर सफ़ाई अभियान स्वच्छता नवरत्न हास्य कलाकार स्व. राजू श्रीवास्तव के साथ चलाया, स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाते हुए उत्तरप्रदेश एवं दिल्ली में स्वच्छता पर आधारित चित्रों कि प्रतियोगिता करायी एवं चित्रों को एक कैलेंडर का रूप देते हुए कैलेंडर का विमोचन किया, साथ ही 100 से अधिक वाहनों के साथ देश की पहली 5 दिवसीय हरिद्वार से वाराणसी तक की स्वच्छता जन जागरण जागरूकता यात्रा निकाली, रमेश अवस्थी के नेतृत्व में ही स्वच्छता प्रहरी ने जम्मू से कन्याकुमारी तक रिकॉर्ड समय में 3500 किमी तक साइकिल चला कर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया जिसके लिये यात्रा को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। साथ ही प्रतिवर्ष इनके द्वारा उत्तर प्रदेश की मीडिया डायरेक्टरी प्रकाशित की जाती है,

रमेश अवस्थी को मिल चुके हैं यह अंतरराष्ट्रीय अवार्ड
रमेश अवस्थी को वर्ष 2022 में लंदन में सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्टता की श्रेणी के लिए ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

लंदन में हिन्दी दिवस पर वर्ष 2023 में वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स लंदन द्वारा इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया एवं एवं लंदन में ही लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है।

रमेश अवस्थी अपनी स्वच्छ, ईमानदार, कर्मठ व्यक्तित्व एवं अपने मृदभासी स्वभाव के लिए जाने जाते हैं यह ही कारण है जिससे आमजनमानस में वह काफ़ी लोकप्रिय है। वह निरंतर अपने सामाजिक कार्यों के ज़रिए लोगों से सीधा जुड़ाव रखते हैं।

बात करें तो रमेश अवस्थी का राजनीतिक प्रभाव कानपुर से सटे कई ज़िलों में माना जाता है। अपने व्यक्तित्व एवं कार्यशैली से रमेश अवस्थी ने आम जनमानस सहित सभी लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनायी जिसके लिए लोगों से उनका सीधा जुड़ाव रहता है।


कौन जीता चुनावी रण और कौन बना रनर
जानिए कौन जीता आपके अपने लोकसभा क्षेत्र से










परिणाम आने के बाद उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर स्थिति साफ हो गई है. राज्य में इस बार समाजवादी पार्टी सबसे बड़ा दल बनकर उभरा है. वहीं बीजेपी दूसरा बड़ा दल है, जबकि तीसरे नंबर पर कांग्रेस है. 

उत्तर प्रदेश में सभी 80 लोकसभा सीटों के रिजल्ट आने के बाद अब हर दल की स्थिति तय हो गई है. हम आपको जीतने वालों की सूची बता रहे हैं.  


समाजवादी पार्टी

कैराना- इकरा चौधरी को 5,28,013 वोट मिले और 69,116 अंतर से जीतीं
मुजफ्फरनगर- हरेंद्र सिंह मलिक को 4,70,721 वोट मिले और 24,672 अंतर से जीते
मुरादाबाद- रुचि वीरा को 6,37,363 वोट मिले और 1,05,762 अंतर से जीतीं
रामपुर- मोहिबुल्लाह को 4,81,503 वोट मिले और 87,434 अंतर से जीते
संभल- जिया उर्रहमान बर्क को 5,71,161 वोट मिले और 1,21,494 अंतर से जीते
फिरोजाबाद- अक्षय यादव को 5,43,037 वोट मिले और 89,312 अंतर से जीते
मैनपुरी- डिंपल यादव को 5,98,526 वोट मिले और 2,21,639 अंतर से जीतीं
बदायूं- आदित्य यादव को 5,01,855 वोट मिले और 34,991 अंतर से जीते
आंवला- नीरज मौर्य को 4,92,515 वोट मिले और 15,969 अंतर से जीते
खीरी- उत्कर्ष वर्मा 'मधुर' को 5,57,365 वोट मिले और 34,329 अंतर से जीते
धौरहरा- आनंद भदौरिया को 4,43,743 वोट मिले और 4,449 अंतर से जीते
मोहनलालगंज- आर.के. चौधरी को 6,67,869 वोट मिले और 70,292 अंतर से जीते
सुल्तानपुर- रामभुआल निषाद को 4,44,330 वोट मिले और 43,174 अंतर से जीते
प्रतापगढ़- शिव पाल सिंह पटेल (डॉ. एस पी सिंह) को 4,41,932 वोट मिले और 66,206 अंतर से जीते
इटावा- जितेन्द्र कुमार दोहरे को 4,90,747 वोट मिले और 58,419 अंतर से जीते
कन्नौज- अखिलेश यादव को 6,42,292 वोट मिले और 1,70,922 अंतर से जीते
जालौन- नारायण दास अहिरवार को 5,30,180 वोट मिले और 53,898 अंतर से जीते
हमीरपुर- अजेन्द्र सिंह लोधी को 4,90,683 वोट मिले और 2,629 अंतर से जीते
बांदा- कृष्णा देवी शिवशंकर पटेल को 4,06,567 वोट मिले और 71,210 अंतर से जीतीं
फतेहपुर- नरेश चंद्र उत्तम पटेल को 5,00,328 वोट मिले और 33,199 अंतर से जीते
कौशांबी- पुष्पेंद्र सरोज को 5,09,787 वोट मिले और 1,03,944 अंतर से जीते
फैजाबाद- अवधेश प्रसाद को 5,54,289 वोट मिले और 54,567 अंतर से जीते
अंबेडकरनगर- लालजी वर्मा को 5,44,959 वोट मिले और 1,37,247 अंतर से जीते
श्रावस्ती- राम शिरोमणि वर्मा को 5,11,055 वोट मिले और 76,673 अंतर से जीते
बस्ती- राम प्रसाद चौधरी को 5,27,005 वोट मिले और 1,00,994 अंतर से जीते
संत कबीर नगर- लक्ष्मीकांत पप्पू निषाद को 4,98,695 वोट मिले और 92,170 अंतर से जीते
लालगंज- दरोगा प्रसाद सरोज को 4,39,959 वोट मिले और 1,15,023 अंतर से जीते
आजमगढ़- धर्मेन्द्र यादव को 5,08,239 वोट मिले और 1,61,035 अंतर से जीते
घोसी- राजीव राय को 5,03,131 वोट मिले और 1,62,943 अंतर से जीते
सलेमपुर- रामाशंकर राजभर को 4,05,472 वोट मिले और 3,573 अंतर से जीते
बलिया- सनातन पांडेय को 4,67,068 वोट मिले और 43,384 अंतर से जीते
जौनपुर- बाबू सिंह कुशवाहा को 5,09,130 वोट मिले और 99,335 अंतर से जीते
मछलीशहर- प्रिया सरोज को 4,51,292 वोट मिले और 35,850 अंतर से जीतीं
गाजीपुर- अफजल अंसारी को 5,39,912 वोट मिले और 1,24,861 अंतर से जीते
चंदौली- बीरेंद्र सिंह को 4,74,476 वोट मिले और 21,565 अंतर से जीते
रॉबर्ट्सगंज- छोटेलाल को 4,65,848 वोट मिले और 1,29,234 अंतर से जीते
एटा- देवेश शाक्य को 4,75,808 वोट मिले और 28,052 अंतर से जीते

जीतने वाले बीजेपी प्रत्याशी
अमरोहा- कंवर सिंह तंवर को 4,76,506 वोट मिले और 28,670 अंतर से जीते
मेरठ- अरुण गोविल को 5,46,469 वोट मिले और 10,585 अंतर से जीते
गाजियाबाद- अतुल गर्ग को 8,54,170 वोट मिले और 3,36,965 अंतर से जीते
गौतम बुद्ध नगर- डॉ. महेश शर्मा को 8,57,829 वोट मिले और 5,59,472 अंतर से जीते
बुलंदशहर- डॉ. भोला सिंह को 5,97,310 वोट मिले और 2,75,134 अंतर से जीते
अलीगढ़- सतीश कुमार गौतम को 5,01,834 वोट मिले और 15,647 अंतर से जीते
हाथरस- अनूप प्रधान बाल्मीकि को 5,54,746 वोट मिले और 2,47,318 अंतर से जीते
मथुरा- हेमा मालिनी धर्मेंद्र देवल को 5,10,064 वोट मिले और 2,93,407 अंतर से जीतीं
आगरा- प्रो. एस. पी. सिंह बघेल को 5,99,397 वोट मिले और 2,71,294 अंतर से जीते
फतेहपुर सीकरी- राजकुमार चाहर को 4,45,657 वोट मिले और 43,405 अंतर से जीते
बरेली- छत्र पाल सिंह गंगवार को 5,67,127 वोट मिले और 34,804 अंतर से जीते
पीलीभीत- जितिन प्रसाद को 6,07,158 वोट मिले और 1,64,935 अंतर से जीते
शाहजहांपुर- अरुण कुमार सागर को 5,92,718 वोट मिले और 55,379 अंतर से जीते
हरदोई- जय प्रकाश को 4,86,798 वोट मिले और 27,856 अंतर से जीते
मिश्रिख- अशोक कुमार रावत को 4,75,016 वोट मिले और 33,406 अंतर से जीते
उन्नाव- स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी को 6,16,133 वोट मिले और 35,818 अंतर से जीते
लखनऊ- ​​राज नाथ सिंह को 6,12,709 वोट मिले और 35,159 अंतर से जीते
फर्रुखाबाद- मुकेश राजपूत को 4,87,963 वोट मिले और 2,678 अंतर से जीते
कानपुर- रमेश अवस्थी को 4,43,055 वोट मिले और 20,968 अंतर से जीते
अकबरपुर- देवेन्द्र सिंह उर्फ ​​भोले सिंह को 5,17,423 वोट मिले और 44,345 अंतर से जीते
झांसी- अनुराग शर्मा को 6,90,316 वोट मिले और 1,02,614 अंतर से जीते
फूलपुर- प्रवीण पटेल को 4,52,600 वोट मिले और 4,332 अंतर से जीते
बहराइच- आनन्द कुमार को 5,18,802 वोट मिले और 64,227 अंतर से जीते
कैसरगंज- करण भूषण सिंह को 5,71,263 वोट मिले और 1,48,843 अंतर से जीते
गोंडा- कीर्तिवर्धन सिंह को 4,74,258 वोट मिले और 46,224 अंतर से जीते
डुमरियागंज- जगदम्बिका पाल को 4,63,303 वोट मिले और 42,728 अंतर से जीते
महाराजगंज- पंकज चौधरी को 5,91,310 वोट मिले और 35,451 अंतर से जीते
गोरखपुर- रवींद्र शुक्ला उर्फ ​​रवि किशन को 5,85,834 वोट मिले और 1,03,526 अंतर से जीते
कुशीनगर- विजय कुमार दुबे को 5,16,345 वोट मिले और 81,790 अंतर से जीते
देवरिया- शशांक मणि को 5,04,541 वोट मिले और 34,842 अंतर से जीते
बांसगांव- कमलेश पासवान को 4,28,693 वोट मिले और 3,150 अंतर से जीते
वाराणसी- नरेन्द्र मोदी को 6,12,970 वोट मिले और 1,52,513 अंतर से जीते
भदोही- डॉ. विनोद कुमार बिंद को 4,59,982 वोट मिले और 44,072 अंतर से जीते

कांग्रेस
सहारनपुर- इमरान मसूद को 5,47,967 वोट मिले और 64,542 अंतर से जीते
सीतापुर- राकेश राठौर को 5,31,138 वोट मिले और 89,641 अंतर से जीते
रायबरेली- राहुल गांधी को 6,87,649 वोट मिले और 3,90,030 अंतर से जीते
अमेठी- किशोरी लाल को 5,39,228 वोट मिले और 1,67,196 अंतर से जीते
इलाहाबाद- उज्ज्वल रमन सिंह को 4,62,145 वोट मिले और 58,795 अंतर से जीते
बाराबंकी- तनुज पुनिया को 7,19,927 वोट मिले और 2,15,704 अंतर से जीते

यूपी में फिर से तैयार हो गई चुनाव की जमीनए 9 सीटों पर होगा उपचुनाव

RLD

बिजनौर- चंदन चौहान को 4,04,493 वोट मिले और 37,508 अंतर से जीते
बागपत- डॉ राजकुमार सांगवान को 4,88,967 वोट मिले और 1,59,459 अंतर से जीते

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)
नगीना-
 चंद्रशेखर को 5,12,552 वोट मिले और 1,51,473 अंतर से जीते

अपना दल (एस)
मिर्जापुर- अनुप्रिया पटेल को 4,71,631 वोट मिले और 37,810 अंतर से जीतीं


UP के नतीजेआश्चर्य जनक,वोट घटने के साथ ही, मोदी के 7 मंत्री भी हारे

जानें किस पार्टी को कितनी सीटों पर जीत मिली, वोट शेयर 8% घटा; सपा ने 37, कांग्रेस ने 6 सीटें जीतीं;  

उत्तर प्रदेश के नतीजे आश्चर्य जनक हैं. देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं. BJP मिशन 80 में 80 के साथ चुनाव में उतरी थी. राजनीतिक जानकार भी उससे अच्छी खास सीट मिलने की संभावना जता रहे थे, लेकिन सारे दावे धरे के धरे रह गए. यहां पर बीजेपी 40 का आंकड़ा भी नहीं पा कर पाई.

लोकसभा चुनाव-2024 में उत्तर प्रदेश के नतीजे चौंकाने वाले हैं. एक ओर बीजेपी मिशन 80 के साथ यूपी में उतरी थी तो वहीं इंडिया गठबंधन ने उसके इस प्लान को फेल करने के लिए पूरा दम लगा दिया था. वो इसमें कामयाब भी रहा. अखिलेश यादव और राहुल गांधी की जोड़ी ने तमाम एग्जिट पोल के अनुमानों को गलत साबित करते हुए देश के सबसे बड़े राज्य में इंडिया गठबंधन को मजबूत कर दिया.

यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं. यहां पर सपा ने सबसे ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की. सपा ने 37 सीटों पर जीत दर्ज की. वहीं, कांग्रेस के खाते में 6 सीटें आईं. बीजेपी ने 33 सीटों पर दर्ज की. उसकी सहयोगी आरएलडी को 2 सीटों पर जीत मिली. 1 सीट पर Aazad Samaj Party (Kanshi Ram) और 1 पर Apna Dal (Soneylal) को जीत मिली.

सपा का अब तक का बेहतरीन प्रदर्शन

सपा की स्थापना के बाद लोकसभा चुनावों में यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. 2019 में बसपा से गठबंधन के बावजूद वो सिर्फ पांच सीटें जीती थी. सपा ने इस बार अकेले (यादव) परिवार में ही पांच सीटें हासिल कर ली हैं. वर्ष 2019 में अकेले 62 सीट पर जीत हासिल करने वाली बीजेपी इस बार यूपी में 33 सीटों पर ही सिमट गई.

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद यह पहला आम चुनाव था. अखिलेश के नेतृत्व में पार्टी ने साल 2004 से भी बेहतर प्रदर्शन किया है. 2004 के चुनाव में सपा ने 36 सीट जीती थीं. प्रचार के दौरान मोदी अक्सर अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दो लड़कों की जोड़ी बताकर तंज कसते थे. ऐसा लगता है कि अखिलेश के पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) फार्मूले ने पार्टी के लिए काम किया.

सपा का अब तक का बेहतरीन प्रदर्शन

कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़े अखिलेश ने अपनी पत्नी डिंपल यादव और तीन चचेरे भाइयों के लिए समर्थन जुटाने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली. चुनाव प्रचार के दौरान अखिलेश ने बीजेपी को अपने विमर्श को बदलने के लिए मजबूर किया और कुछ हद तक उसे बैकफुट पर भी धकेल दिया. उन्होंने सत्तारूढ़ दल के भाई-भतीजावाद के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि जिनका कोई परिवार नहीं है, उन्हें दूसरों को दोष देने का कोई अधिकार नहीं है.सपा के प्रदर्शन से संकेत मिलता है कि राज्य की मुस्लिम आबादी का भी उसे मजबूत समर्थन मिला है, जो कुल आबादी में एक बड़ा हिस्सा है.चुनाव नतीजे दर्शाते हैं कि अपने पूर्व सहयोगी बहुजन समाज पार्टी से अलग होने से सपा को कोई नुकसान नहीं हुआ.

 

पर्यावरण दिवस के अवसर पर विधायक महेश त्रिवेदी को भेंट स्वरुप तुलसी का पौधा देकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी किया

पर्यावरण दिवस के अवसर पर विधायक महेश त्रिवेदी को भेंट स्वरुप तुलसी का पौधा देकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया  

डॉक्टर समरदीप पांडेय ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर विधायक महेश त्रिवेदी को तुलसी का पौधा देकर शिष्टाचार भेंट किया। आज भारतीय जनता पार्टी किदवई नगर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक महेश त्रिवेदी जी के निज निवास पर जाकर जनरल फिजिशियन डॉक्टर समरदीप पांडेय ने विधायक महेश त्रिवेदी का स्वास्थ्य परीक्षण करके पर्यावरण के दिवस के अवसर पर सबके आराध्य माता तुलसी का पौधा देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिसमें मंडल के सभी साथी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य अवध बिहारी अवस्थी मंडल अध्यक्ष जसपाल भगत उपाध्यक्ष त्रिपाठी मंडल मंत्री मुकेश रावत वार्ड अध्यक्ष विनय मालवी मंत्री रविंद्र पांडे उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

 

आज का पंचांग, दिन बुधवार, दिनांक 05/06/2024

                 ।। 🕉️ ।। 

    🚩🌞 सुप्रभातम् 🌞🚩

📜««« आज का पंचांग »»»📜

कलियुगाब्द........................5126

विक्रम संवत्.......................2081

शक संवत्..........................1946

रवि...............................उत्तरायण

मास...................................ज्येष्ठ

पक्ष...................................कृष्ण

तिथी...............................चतुर्दशी

संध्या 07.57 पर्यंत पश्चात अमावस्या

सूर्योदय ....प्रातः 05.41.57 पर

सूर्यास्त ...संध्या 07.09.35 पर

सूर्य राशि.............................वृषभ

चन्द्र राशि............................वृषभ

गुरु राशि.............................वृषभ

नक्षत्र...............................कृत्तिका

रात्रि 09.17 पर्यंत पश्चात रोहिणी

योग.................................सुकर्मा

रात्रि 12.34 पर्यंत पश्चात धृति

करण..................................विष्टि

प्रातः 08.57 पर्यंत पश्चात शकुन

ऋतु...........................(शुक्र) ग्रीष्म

दिन..................................बुधवार


 आंग्ल मतानुसार :-

05 जून सन 2024 ईस्वी ।


👁‍🗨 राहुकाल :-

दोपहर 12.25 से 02.05 तक ।


🌞 उदय लग्न मुहूर्त :-

वृषभ

04:24:42 06:23:04

मिथुन

06:23:04 08:36:49

कर्क

08:36:49 10:52:59

सिंह

10:52:59 13:04:48

कन्या

13:04:48 15:15:27

तुला

15:15:27 17:30:05

वृश्चिक

17:30:05 19:46:15

धनु

19:46:15 21:51:52

मकर

21:51:52 23:38:58

कुम्भ

23:38:58 25:12:31

मीन

25:12:31 26:43:43

मेष

26:43:43 28:24:42


🚦 दिशाशूल :-

उत्तरदिशा - यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।


☸ शुभ अंक........................5

🔯 शुभ रंग..........................हरा


💮 चौघडिया :-

प्रात: 07.24 से 09.04 तक अमृत

प्रात: 10.44 से 12.24 तक शुभ

दोप 03.44 से 05.24 तक चंचल

सायं 05.24 से 07.04 तक लाभ

रात्रि 08.24 से 09.44 तक शुभ ।


📿 आज का मंत्र :-

॥ ॐ एकदंताय नम: ॥


📯 संस्कृत सुभाषितानि :-

श्रीमद्भगवतगीता (षष्ठोऽध्यायः - आत्मसंयमयोग:) -

असंयतात्मना योगो दुष्प्राप इति मे मतिः।

वश्यात्मना तु यतता शक्योऽवाप्तुमुपायतः॥६-३६॥

अर्थात :

जिसका मन वश में किया हुआ नहीं है, ऐसे पुरुष द्वारा योग प्राप्त होना कठिन है और वश में किए हुए मन वाले प्रयत्नशील पुरुष द्वारा उसका प्राप्त होना सहज है- यह मेरा मत है॥36॥ 


🍃 आरोग्यं :-

धनिये का पानी पीने के फायदे -


2. गठिया में गुणकारी -

धनिया के बीज में विभिन्न प्रकार के सक्रिय यौगिक हैं जो बहुत उपयोगी होते हैं। इसमें एंटीरूमेटिक और एंटी अर्थरिटिक गुण होते हैं। पानी के साथ उबालकर पीने से धनिया गठिया और गठिया के कारण सूजन या संयुक्त सूजन को दूर करने के लिए बहुत उपयोगी है।


⚜ आज का राशिफल :-


🐏 राशि फलादेश मेष :-

(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। अज्ञात भय सताएगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कुसंगति से बचें। चिंता रहेगी। धन प्राप्ति में अवरोध दूर होंगे। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी।


🐂 राशि फलादेश वृष :-

(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

शत्रु भय रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। आर्थिक उन्नति होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। शुभ समय।


👫 राशि फलादेश मिथुन :-

(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कारोबार में बुद्धिबल से उन्नति होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रमाद से बचें।


🦀 राशि फलादेश कर्क :-

(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। किसी के उकसाने में न आएं। बात बिगड़ सकती है। आवश्यक निर्णय सोच-समझकर करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी।


.🦁 राशि फलादेश सिंह :-

(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में वृद्धि होगी। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश लाभदायक रहेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। उत्साह बना रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। संतान की चिंता रहेगी।


👩🏼‍🦰 राशि फलादेश कन्या :-

(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आय में वृद्धि होगी। कारोबार लाभप्रद रहेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। दूर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय बढ़ेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों का साथ रहेगा। थकान रहेगी।


⚖ राशि फलादेश तुला :-

(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

प्रेम-प्रसंग में आशातीत सफलता प्राप्त होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। सुख के साधन जुटेंगे। शत्रु परास्त होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। सभी ओर से सफलता मिलेगी।


🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-

(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

राजभय रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। लेन-देन में जल्दबाजी हानि देगी। शारीरिक कष्ट संभव है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था में मुश्किल होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। अनहोनी की आशंका रहेगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। आय में निश्चितता रहेगी।


🏹 राशि फलादेश धनु :-

(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। मानसिक बेचैनी रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। अधिकार प्राप्ति के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। विवाद से बचें। लाभ होगा।


🐊 राशि फलादेश मकर :-

(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

राज्य से प्रसन्नता रहेगी। कोई बड़ा काम हो सकता है। नई योजना बनेगी। नया उपक्रम प्रारंभ हो सकता है। सामाजिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्‍य का पाया कमजोर रहेगा। कोई नई समस्या आ सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कोई नई समस्या आ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।


🏺 राशि फलादेश कुंभ :-

(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आंखों को चोट व रोग से बचाएं। धन प्राप्ति सुगम होगी। सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। थकान व कमजोरी महसूस हो सकती है। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।


🐋 राशि फलादेश मीन :-

(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

पुराना रोग उभर सकता है। अनहोनी की आशंका रहेगी। मातहतों से कहासुनी हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। आय में निश्चितता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। सोच-समझकर निर्णय लें।


.☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।


।। 🐚 शुभम भवतु 🐚 ।।

www.newsbin24.com

   भारत माता की जय

 

आज का पंचांग, दिन मंगलवार, दिनांक 04/06/2024

                ।। 🕉️ ।। 

     🚩🌞 सुप्रभातम् 🌞🚩

📜««« आज का पंचांग »»»📜

कलियुगाब्द........................5126

विक्रम संवत्.......................2081

शक संवत्..........................1946

रवि...............................उत्तरायण

मास...................................ज्येष्ठ

पक्ष....................................कृष्ण

तिथी..............................त्रयोदशी

रात्रि 10.02 पर्यंत पश्चात चतुर्दशी

सूर्योदय.....प्रातः 05.41.44 पर

सूर्यास्त ....संध्या 07.09.10 पर

सूर्य राशि.............................वृषभ

चन्द्र राशि..............................मेष

गुरु राशि.............................वृषभ

नक्षत्र.................................भरणी

रात्रि 10.35 पर्यंत पश्चात कृतिका

योग..................................शोभन

प्रातः 06.09 पर्यंत पश्चात सुकर्मा

करण..................................गरज

प्रातः 11.10 पर्यंत पश्चात वणिज

ऋतु...........................(शुक्र) ग्रीष्म

दिन...............................मंगलवार

-: आंग्ल मतानुसार :-

04 जून सन 2024 ईस्वी ।


⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-

दोप 11.58 से 12.51 तक ।


👁‍🗨 राहुकाल :-

दोप 03.45 से 05.25 तक ।


☸ शुभ अंक....................4

🔯 शुभ रंग...................लाल


🌞 उदय लग्न मुहूर्त :-

वृषभ

04:28:37 06:27:00

मिथुन

06:27:00 08:40:46

कर्क

08:40:46 10:56:56

सिंह

10:56:56 13:08:44

कन्या

13:08:44 15:19:24

तुला

15:19:24 17:34:02

वृश्चिक

17:34:02 19:50:12

धनु

19:50:12 21:55:48

मकर

21:55:48 23:42:55

कुम्भ

23:42:55 25:16:27

मीन

25:16:27 26:47:39

मेष

26:47:39 28:28:37


🚦 दिशाशूल :-

उत्तरदिशा - यदि आवश्यक हो तो गुड़ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।


✡ चौघडिया :-

प्रात: 09.04 से 10.44 तक चंचल

प्रात: 10.44 से 12.24 तक लाभ

दोप. 12.24 से 02.04 तक अमृत

दोप. 03.44 से 05.24 तक शुभ

रात्रि 08.24 से 09.44 तक लाभ । 


📿 आज का मंत्र :-

।। ॐ रामदूताय नमः ।।


📯 संस्कृत सुभाषितानि :-

श्रीमद्भगवतगीता (षष्ठोऽध्यायः - आत्मसंयमयोग:) -

असंयतात्मना योगो दुष्प्राप इति मे मतिः।

वश्यात्मना तु यतता शक्योऽवाप्तुमुपायतः॥६-३६॥

अर्थात:

जिसका मन वश में किया हुआ नहीं है, ऐसे पुरुष द्वारा योग प्राप्त होना कठिन है और वश में किए हुए मन वाले प्रयत्नशील पुरुष द्वारा उसका प्राप्त होना सहज है- यह मेरा मत है॥36॥ 


🍃 आरोग्यं :-

धनिये का पानी पीने के फायदे -


1. डायबिटीज से आराम -

धनिए को मधुमेह नाशी यानी कि डायबिटीज को दूर भगाने वाला माना जाता है। धनिया के बीज ब्लड शुगर को ग्लाइकोजन में बदलने में मदद कर सकता है। जब ब्लड शुगर ग्लाइकोजन में परिवर्तित होता है, उच्च ब्लड शुगर का स्तर सामान्य स्तर तक गिर सकता है। इसका पानी पीने से खून में इंसुलिन की मात्रा नियंत्रित रहती है।


⚜ आज का राशिफल :-


🐏 राशि फलादेश मेष :-

(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। पठन-पाठन में मन लगेगा। दूर यात्रा की योजना बन सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। बेचैनी रहेगी। धनार्जन सुगम होगा।


🐂 राशि फलादेश वृष :-

(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी के व्यवहार से क्लेश हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। तनाव रहेगा।


👫 राशि फलादेश मिथुन :-

(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज धन का निवेश न करें। शत्रु नतमस्तक होंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट व रोग से बाधा संभव है। फालतू खर्च होगा। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।


🦀 राशि फलादेश कर्क :-

(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

लेन-देन में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार में तनाव रह सकता है। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें।


🦁 राशि फलादेश सिंह :-

(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कोई बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी।


💁‍♀️  राशि फलादेश कन्या :-

(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी विवाद में उलझ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम न उठाएं। घर-बाहर असहयोग मिलेगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। आय में कमी हो सकती है।


⚖ राशि फलादेश तुला :-

(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बेचैनी रहेगी। थकान महसूस होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे।


🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-

(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कारोबारी अनुबंधों में वृद्धि हो सकती है। समय का लाभ लें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। कानूनी बाधा आ सकती है। विवाद न करें।


🏹 राशि फलादेश धनु :-

(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

बेचैनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। काम का विरोध होगा। तनाव रहेगा। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल होंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। सुख के साधनों पर व्यय हो सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रमाद न करें।


🏹 राशि फलादेश मकर :-

(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज धन का निवेश न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद से क्लेश संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। अपेक्षित कार्यों में अप्रत्याशित बाधा आ सकती है। तनाव रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। राज्य के प्रतिनिधि सहयोग करेंगे।


🏺 राशि फलादेश कुंभ :-

(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कष्ट, भय, चिता व बेचैनी का वातावरण बन सकता है। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मातहतों से संबंध सुधरेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है।


🐠  राशि फलादेश मीन :-

भूमि, भवन, दुकान व फैक्टरी आदि के खरीदने की योजना बनेगी, जल्दबाजी न करें। रोजगार में वृद्धि होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें। कुबुद्धि हावी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। प्रमाद न करें।


☯ आज मंगलवार है अपने नजदीक के मंदिर में संध्या 7 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में अवश्य सम्मिलित होवें |


।। 🐚  शुभम भवतु 🐚 ।।

 www.newsbin24.com

भारत माता की जय

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.