15 वर्ष में पांच गुणा बढ़ी अखिलेश की चल-अचल संपत्ति

15 वर्ष में पांच गुणा बढ़ी अखिलेश की चल-अचल संपत्ति


 15 वर्ष में पांच गुणा बढ़ी अखिलेश की चल-अचल संपत्ति, 74 लाख का कर्ज भी

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस बार नामांकन में चल संपत्ति नौ करोड़ 12 लाख 91 हजार 728 रुपये और अचल संपत्ति 17 करोड़ 22 लाख 858 रुपये होने की जानकारी दी। वर्ष 2009 में कन्नौज संसदीय सीट से ही नामांकन के दौरान उन्होंने चल संपत्ति तीन करोड़ 83 लाख 24 हजार 500 रुपये और अचल संपत्ति एक करोड़ 69 लाख 58 हजार 657 रुपये बताई थी। इस तरह उनकी चल और अचल संपत्ति 15 वर्ष में करीब पांच गुणा बढ़ी है। कुल आय 84,51,721 रुपये और उनकी पत्नी डिंपल यादव की 67,50,148 रुपये है। अखिलेश पर 74 लाख 44 हजार 644 रुपये का कर्ज है। सपा मुखिया पर तीन आपराधिक मामले भी दर्ज सपा मुखिया के खिलाफ तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। नामांकन पत्र में दी जो जानकारी के मुताबिक वर्ष 2022 में सैफई, गौतमबुद्ध नगर के दादरी और वर्ष 2020 में लखनऊ के गौतम पल्ली थाने में मुकदमे दर्ज हैं, सभी विचाराधीन हैं।


अखिलेश,चल-अचल संपत्ति

Tags

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.