40 साल पुराने मुकदमे में बड़ी कार्रवाई, रेलबाजार पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

40 साल पुराने मुकदमे में बड़ी कार्रवाई, रेलबाजार पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार



कानपुर नगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रेलबाजार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने करीब 40 वर्षों से फरार चल रहे दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस आयुक्त कानपुर नगर के कुशल पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था, पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन, अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन तथा सहायक पुलिस आयुक्त छावनी के कुशल निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

थाना रेलबाजार के प्रभारी निरीक्षक अमान सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के आदेश के अनुपालन में सुरागरसी, पतारसी एवं लगातार प्रयास करते हुए वर्ष 1985 के मुकदमे से जुड़े दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।



गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शेर सिंह उर्फ गुड्डू पुत्र स्वर्गीय भैरव सिंह तथा अमर सिंह उर्फ सुरेश चंद्र पुत्र स्वर्गीय भैरव सिंह, निवासी पी-53, गोपाल नगर, थाना नौबस्ता, कानपुर नगर के रूप में हुई है।

दोनों अभियुक्त थाना रेलबाजार में दर्ज मुकदमा संख्या 370/1985, धारा 307/34 भादवि तथा आपराधिक अपील संख्या 1549/1987 (शेर सिंह व अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य) से संबंधित मामले में लंबे समय से फरार चल रहे थे।

पुलिस ने दोनों वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:

  1. उ0नि0 विकास शर्मा, चौकी फेथफुलगंज।
  2. उ0नि0 सूरज वर्मा।
  3. उ0नि0 आशीष कुमार।
  4. उ0नि0 नीरज यादव।
  5. का0 5406 रविन्द्र कुमार।
  6. रि0म0का0 3096 पिंकी।

थाना रेलबाजार पुलिस की इस कार्रवाई को लंबे समय से लंबित पुराने मामले में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

SO रेल बाजार, RAIL BAZAR

Tags

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.