ट्रांसपोर्ट नगर में चोरी का 24 घंटे के अंदर खुलासा, नकदी समेत शातिर चोर गिरफ्तार
बाबूपुरवा पुलिस की कार्रवाई, चोरी के 20,400 रुपये बरामद; गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी आया सामने
पुलिस के अनुसार, 12 नवंबर 2026 को वादी सुशील कुमार तिवारी पुत्र स्वर्गीय राजकुमार तिवारी निवासी 133/239, टीपी नगर, थाना बाबूपुरवा ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अपने कार्यालय में चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में थाना बाबूपुरवा में मुकदमा अपराध संख्या 281/2026 धारा 331(3)/305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने जांच और तलाश शुरू की। इसी क्रम में पुलिस ने 12 नवंबर की रात करीब 9:11 बजे मुंशीपुरवा, बाबूपुरवा निवासी रिजवान उर्फ चूहा पुत्र सिराजुद्दीन (करीब 24 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई नकदी में से 20,400 रुपये बरामद हुए।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम और चोरी से संबंधित विभिन्न मुकदमे थाना बाबूपुरवा एवं थाना रेलबाजार में दर्ज हैं।
गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास
* मुकदमा संख्या 122/2021, धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना बाबूपुरवा।
* मुकदमा संख्या 283/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना बाबूपुरवा।
* मुकदमा संख्या 71/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना रेलबाजार।
* मुकदमा संख्या 284/2025, धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस, थाना बाबूपुरवा।
* मुकदमा संख्या 281/2026, धारा 331(3)/305(ए)/317(2) बीएनएस, थाना बाबूपुरवा।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
* उपनिरीक्षक रोहित कुमार, चौकी प्रभारी टीपी नगर।
* उपनिरीक्षक धवल पारितोष।
* उपनिरीक्षक राहुल प्रकाश गौड़।
* कांस्टेबल 5088 आकाश यादव।
पुलिस अधिकारियों के निर्देशन एवं सहायक पुलिस आयुक्त बाबूपुरवा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बाबूपुरवा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

Post a Comment