अमर शहीद ठाकुर जोधा सिंह अटैया की 169वीं पुण्य तिथि पर 52 इमली शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
फतेहपुर: जनपद के देवमई विकास खण्ड में रविवार को जोधा सिंह अटैया फाउण्डेशन के तत्वावधान में अमर शहीद ठाकुर जोधा सिंह अटैया जी की 169वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। उनकी जन्म स्थली रसूलपुर पधारा में जोधा सिंह अटैया के वंशज चंद्रपाल सिंह उर्फ ददू बाबा ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
आज राष्ट्र ने अमर शहीद की 169वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई। इस अवसर पर की समस्त टीम द्वारा उनके वंशज के सानिध्य में अमर शहीद स्थल 52 बावन इमली पर पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत फाउंडेशन के अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह उर्फ दद्दू बाबा द्वारा 52 शहीदों के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके पश्चात उन्होंने उस ऐतिहासिक 52 इमली वृक्ष को नमन किया, जिस पर 52 वीर शहीदों को फांसी दी गई थी। इस दौरान शहीदों की स्मृति में दीप प्रज्वलित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
फाउंडेशन के सचिव दिलीप पाण्डेय जी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए, वहीं समिति के कोषाध्यक्ष रत्नेश ने भी शहीदों को नमन करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। समिति के सभी सदस्यों सहित जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष सूर्य नारायण पाण्डेय एवं जिला प्रेस क्लब के प्रदेश सचिव बी के अवस्थी ने अमर शहीद ठाकुर जोधा सिंह अटैया की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रसेवा का संकल्प लिया।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि जिस प्रकार अमर शहीद ठाकुर जोधा सिंह अटैया और उनके 51 वीर साथियों ने देशवासियों के हृदय में स्वतंत्रता और राष्ट्रप्रेम की अलख जगाई, उसी प्रकार आज की पीढ़ी भी उस राष्ट्रभक्ति की भावना को संपूर्ण भारत सहित विश्वभर में बसे भारतीयों तक पहुंचाने का कार्य करेगी।
सभा का समापन भारत माता के जयघोष और शहीदों के सम्मान में श्रद्धांजलि के साथ हुआ।



Post a Comment