Heat Wave लू में बाहर निकलना पड़ता है? ये 5 टिप्स रखेंगे आपको हेल्दी
गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और आगे आने वाले दिनो में तेज धूप के साथ गर्म हवाएं भी चलेंगी जिन्हें लू कहा जाता है. हालांकि इस तरह की गर्म हवाओं से बचने के लिए घर में रहने की सलाह दी जाती है, लेकिन हर किसी के लिए ऐसा करना पॉसिबल नहीं हो पाता हैण् काम के चलते चिलचिलाती धूप में भी बाहर जाना ही पड़ता हैण् लेकिन लू के दिनों में बाहर निकलना सच में शरीर के लिए खतरा बन सकता हैण् ऐसे में आपको इससे बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिएण् अगर आप समझदारी से कुछ बातों का ध्यान रखें तो आप खुद को बीमार होने से बचा सकते हैं
1. खूब पानी पिएं
गर्मियों में बॉडी से खूब पसीना निकलता है. इसलिए आपको पानी पीने में कोई कमी नहीं करनी चाहिए. आपको प्यास लगी हो या ना लगी हो थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें. इसके साथ ही आप नींबू पानी, छाछ या नारियल पानी भी फी सकते हैं, ये सभी शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करते हैं.
2. हल्के और ढीले कपड़े पहनें
गर्मियों में लाइट रंग और और हल्के कपड़े पहनें. आप कॉटन, लिनेनऔर मलमल फैब्रिक पहने, इनसे हवा आसानी से पास होती है और शरीर ठंडा रहता है.
3. सिर और आंखों को ढककर रखें
बाहर निकलने से पहले अपने सिर और आंखों को अच्छी तरह से ढ़क लें. आंखों को धूप से बचाने के लिए सनग्लासेस और सिर पर कॉटन का टुपट्टा या गमछा बांधें. इससे सीधी धूप का असर कम होता है और हीट स्ट्रोक का खतरा भी कम हो सकता है.
4. खाली पेट बाहर न निकलें
इस गर्मी में घर से खाली पेट ना निकलें, ये गलती आप पर भारी पड़ सकती है. बाहर निकलने से पहले कुछ हल्का जरूर खा लें. आप दही या फलों का सेवन कर सकते हैं. ये शरीर में एनर्जी बनाए रखते हैं और चक्कर आने की समस्या भी कम हो सकती है.
5. पीक टाइम पर निकलने से बचें
दोपहर 12 से 3 के बीच धूप सबसे ज्यादा तेज होती है. इसलिए कोशिश करें कि इस समय में बाहर निकलने से बचें. अगर इस समय पर निकलना भी है तो कोशिश करें की छांव में चलें और खुद को बहुत ज्यादा ना थकाएं.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. B.I.News इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
.jpg)

Post a Comment