कल आएंगे यूपी बोर्ड के नतीजे,

कल आएंगे यूपी बोर्ड के नतीजे,

UP बोर्ड रिजल्ट 2026 की तारीख और समय की घोषणा हो गई है। UPMSP 23 अप्रैल को शाम 4 बजे कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा का परिणाम upresults.nic.in पर जारी करेगा।

यूपी बोर्ड ने बताया है कि 23 अप्रैल को रिजल्ट जारी किया जाएगा. रिजल्ट प्रयागराज से शाम 4 बजे जारी होगा, छात्र अपना रोल नंबर तैयार रखें और रिजल्ट आते ही तुरंत अपना स्कोरकार्ड देखें. 

यूपी बोर्ड की तरफ से 10वीं और 12वीं परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का ऐलान कर दिया गया है. यूपी बोर्ड ने बताया है कि 23 अप्रैल को रिजल्ट जारी किया जाएगा. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के एक्स हैंडल पर एक प्रेस नोट जारी किया गया है. जिसमें बताया गया है कि साल 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट 23 अप्रैल को शाम 4 बजे जारी किया जाएगा. रिजल्ट एक्टिव होते ही छात्र अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं. 

ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट 

  • यूपी बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं
  • होमपेज पर दिख रहे यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2026 (10वीं ) या यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 (12वीं ) लिंक पर क्लिक करें
  • नया टैब खुलने पर आपको अपना रोल नंबर डालना होगा और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • सबमिट करते ही यूपी बोर्ड 10वीं या फिर 12वीं का रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • छात्र स्कोरकार्ड देखने के बाद यहीं से ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं 

52 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार

यूपी बोर्ड के 52 लाख से ज्यादा छात्रों को इस रिजल्ट का इंतजार है. पहले कहा जा रहा था कि रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी होगा, लेकिन अब बोर्ड की तरफ से आधिकारिक तारीख का ऐलान कर दिया गया है. रिजल्ट के साथ ही बोर्ड टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर सकता है. सचिव भगवती सिंह की तरफ से रिजल्ट की तारीख बताई गई है. पिछले साल के रिजल्ट की बात करें तो हाई स्कूल में 90.11 प्रतिशत छात्र पास हुए, वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में 81.15 फीसदी छात्रों ने बाजी मारी. 

लोगों ने रिजल्ट को ले कर बच्चों को सलाह 

कार्पोरेट सेक्टर में अपनी पहचान बनाने वाले आदेश शर्मा बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहते है कि, बच्चों को जरा भी तनाव लेने की जरुरत नहीं है, बस अपने सपनों के लिए प्रयासरत रहें  


अध्यापिका रुखसार बानों कहतीं हैं कि, मैं आप सभी बच्चों को तहे दिल से मुबारकबाद देती हूं।आपकी कड़ी मेहनत रंग ले आई है। आपके उज्जवल और सुनहरे भविष्य के लिए। भगवान आपको वो सभी मुकाम हासिल करे जिसके लिए आप सभी सपने सजा रहे है। यही मेरी मनोकामना है।


परीक्षा का परिणाम जो है वह सिर्फ परिणाम है प्रमाण नहीं है कि आप उस योग्य हो कि नहीं हो आपकी योग्यता ही आपका प्रमाण है जीवन में आगे बढ़ाने के लिए अंक नहीं बल्कि आपकी योग्यता देखी जाएगी इसलिए खुद को योग्य बनाएं अपनी स्किल बढ़ाएॅ और जीवन में आगे बढ़ाने की सोचते रहे -नरेन्द्र रामनानी, असिस्टेंट मैनेजर एक्सिस मैक्स लाइफ

डा. समरदीप पाण्डेय बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहते हैं कि बच्चों  को अपने परिणाम को लेकर हैरान परेशान कदापि नहीं होना चाहिए, बल्कि अपने विचारों पर मजबूती के साथ विश्वास करना चाहिएए बच्चों को चाहिए कि अपनं जो भी विचार है उनको अपने माता-पिता से साक्षा करना चाहिए, और पूर्व में जो भी कमी रह गयाी है उस पर और मेहनत कर के सफलता का झण्डा फहरा देना चाहिए।

मेडिकल सेक्टर में कार्यरत आलोक मोहन श्रीवास्तव बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहते है कि, बच्चों को अब पीछे मुड़ कर देखने की आवश्यकता नही आज विज्ञान और विकास के साथ उच्च तकनीकि के चलते बहुत से रास्ते खुल चुके है जिसमें आप अपनी कार्यकुशलता का लोहा मनवा सकते हैं।

वाणिज्य क्षेत्र में एक मुकाम हासिल कर चुके एवं बच्चों को वाणिज्य का कुशल ज्ञान देने वाले राजेश मल्हो़त्रा  सर बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की सराहना करते हुए कहते है कि, बच्चों को अब अपना डेस्टीनेशन तय करके अपना भविष्य चुनने की पूर्ण आजादी मिल चुकी है, वहीं आवश्कता बन पड़ी है उनको सही दिशा ज्ञान देने वाले कुशल अध्यापकों की 


चित्रकूट में कुशल विद्यायय संचालक गौतम चक्रवर्ती बच्चों के उज्जवल भविष्य की सराहना और कामना करने के साथ ही अभिभावकों को यह सलाह देते हैं कि जिन बच्चों का परिणाम किसी कारण वश रह जाता है वो तनिक भी परेशान न हों क्यों कि परिणाम कैसा भी हो आता जाता रहता हैं आपका विश्वास अपने बच्चों पर होना अति आवश्यक है, आवश्यकता है उन्हें मानसिक मजबूती प्रदान करने की, यही वो समय है कि उनके साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर उनको मॉरल सपोर्ट करने की।
पंडित राम रूप विद्या मंदिर सीतापुर, चित्रकूट,
दक्ष इंटरनेशनल स्कूल सीतापुर, चित्रकूट       

परीक्षा का परिणाम कुछ भी आए हमें सिर्फ इस बात पर ध्यान देना है कि हम अपने जीवन में खुद को काबिल बनाएं योग बनाएं और अपनी स्किल बढ़ाने पर ध्यान दें बाकी सब चीज सहज पूर्ण तरीके से होती रहेगी आपको शुभकामनाएं आपका परीक्षा परिणाम की- सनी राजानी, प्रयागराज,SBD Institute
                      
                            

उन्नाव, भगवन्त नगर के पार्षद अमित सोनी ने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य को लेकर शुभकामनाएॅ प्रेषित की।














10th Result 2026

Tags
This is the most recent post.
Older Post

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.