जूही मंडल मंत्री ने क्षेत्रीय जनता के साथ मनाई अंबेडकर जयंती।

जूही मंडल मंत्री ने क्षेत्रीय जनता के साथ मनाई अंबेडकर जयंती।

जूही मंडल मंत्री ने क्षेत्रीय जनता के साथ मनाई अंबेडकर जयंती।
कानपुरभारतीय जनता पार्टी जूही मंडल द्वारा की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जूही मंडल मंत्री डॉ. समरदीप पांडेय ने क्षेत्रीय जनता एवं कार्यकर्ताओं के साथ अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया और उनके योगदान को स्मरण किया।


डॉ. पांडेय ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने समाज के वंचित एवं पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके विचार और आदर्श आज भी समाज को समानता और न्याय की दिशा में प्रेरित करते हैं।

इस कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें विकास दुबे, अवध बिहारी अवस्थी, दिलीप सिंह, किसान मोर्चा जिला मंत्री धर्मेंद्र राय, मंडल उपाध्यक्ष राजीव अवस्थी, विनय मालवी, अजय तिवारी, रविंद्र यादव, पंडित सतीश अवस्थी, नवीन, पंडित प्रमोद शास्त्री, पंडित प्रदीप चतुर्वेदी, ओबीसी मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, आशीष कश्यप, समाजसेवी अक्षय मिश्रा एवं महाराज सिंह कठेरिया शामिल रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन का माहौल श्रद्धा और उत्साह से भर गया।

डॉक्टर समरदीप पाण्डेय

Tags

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.