भाजपा का स्थापना दिवस जूही मंडल में धूमधाम से मनाया गया

भाजपा का स्थापना दिवस जूही मंडल में धूमधाम से मनाया गया

भाजपा का स्थापना दिवस जूही मंडल में धूमधाम से मनाया गया


कानपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जूही मंडल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अंत्योदय एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जूही मंडल मंत्री डॉ. समरदीप पांडेय के नेतृत्व में बूथ संख्या 28, गोविंद नगर स्थित 10 ब्लॉक श्री ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच मिष्ठान वितरण कर स्थापना दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अनिल त्रिपाठी, अरुण बाजपेई, नगर पार्षद राजेश श्रीवास्तव, किसान मोर्चा जिला मंत्री धर्मेंद्र राय, जिला कार्यकारिणी सदस्य अवध बिहारी अवस्थी, मंडल मंत्री मनोज पाल, पंडित प्रमोद शास्त्री, पंडित अमरदीप पांडे, भाजपा नेता विनय मालवी, महाराज सिंह कठेरिया, गुड्डू सिंह कठेरिया, हरिशंकर सविता, पंडित सतीश अवस्थी एवं शिव बहादुर सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

डॉक्टर समरदीप पाण्डेय

Tags

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.