जूही मंडल पदाधिकारियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया मंडल अध्यक्ष का जन्मदिन

 

जूही मंडल पदाधिकारियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया मंडल अध्यक्ष का जन्मदिन

मंडल पदाधिकारियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया मंडल अध्यक्ष का जन्मदिन

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी जूही मंडल के अध्यक्ष दीपू पासवान का जन्मदिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंडल के सभी पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता उनके कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए और केक काटकर जन्मदिन को धूमधाम से मनाया।

कार्यक्रम के दौरान मंडल मंत्री डॉ. समरदीप पांडेय ने केक काटकर मंडल अध्यक्ष को माल्यार्पण किया और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ईश्वर से दीपू पासवान के उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री मनीष गंगवानी, महामंत्री दिव्यांशु बाजपेई, मंडल उपाध्यक्ष राजीव अवस्थी, मंडल उपाध्यक्ष सुशील दीक्षित, मंडल उपाध्यक्ष सिमरन कौर, मंडल मंत्री मनोज पाल, महाराज सिंह कठेरिया, दिनेश सिंह कठेरिया तथा समाजसेवी पंडित सतीश अवस्थी सहित कई कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का समापन सभी के सामूहिक शुभेच्छा संदेश और उत्साहपूर्ण माहौल के साथ हुआ।


डॉक्टर समरदीप पाण्डेय

Tags

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.