गोविंद नगर में शनि धाम मंदिर स्थापना दिवस पर निकली भव्य शोभा यात्रा, प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

 

गोविंद नगर में शनि धाम मंदिर स्थापना दिवस पर निकली भव्य शोभा यात्रा, प्राण प्रतिष्ठा संपन्न
गोविंद नगर में शनि धाम मंदिर स्थापना दिवस पर निकली भव्य शोभा यात्रा, प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

कानपुर के गोविंद नगर 8 ब्लॉक स्थित शनि धाम मंदिर में 21 अप्रैल को स्थापना दिवस के अवसर पर भगवान गणेश एवं भगवान खाटू श्याम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ यात्रा में भाग लिया। इसके उपरांत मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के दौरान भगवान गणेश और भगवान खाटू श्याम की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा पंडित आचार्य मदन मोहन पांडेय द्वारा मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ संपन्न कराई गई।

इस धार्मिक आयोजन में जूही मंडल के मंडल मंत्री डॉक्टर समरदीप पांडेय ने अपने साथियों के साथ सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता अनिल त्रिपाठी, अवध बिहारी अवस्थी, विनय मालवी, मंदिर पुजारी पंडित सतीश अवस्थी, पंडित अमरदीप पांडेय, सत्यदीप पांडेय, एडवोकेट गौरव, संदीप सिंह, नंदू और भोला सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन का वातावरण भक्तिमय रहा और क्षेत्र में धार्मिक उत्साह देखने को मिला।

डॉक्टर समरदीप पाण्डेय

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.