बिना AC घर को कैसे ठंडा रखें: क्रॉस वेंटिलेशन है जरूरी, आर्किटेक्ट से जानें 8 देसी हैक्स, घर रहेगा नेचुरली कूल
गर्मियों में घर को ठंडा रखना चैलेंजिंग होता है। हाई टेम्परेचर से छत और दीवारें गर्म हो जाती हैं। इससे ज्यादा गर्मी लगती है और थोड़ी देर भी रहना मुश्किल हो जाता है। लेकिन हर किसी के लिए एसी लगाना और उसे लगातार चलाना संभव नहीं होता है, क्योंकि इससे बिजली का बिल बढ़ता है।हालांकि कुछ ऐसे आसान और देसी तरीके हैं, जो घर को नेचुरली ठंडा रखने में मदद करते हैं।
आज जरूरत की खबर में हम इस बारे में विस्तार से बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-
- कैसे घर को नेचुरली ठंडा रखें?
- घर में हीट जनरेशन को रोकने के लिए क्या करें?
तेज़ गर्मी में घर ठंडा रखने का आसान तरीका. छत ठंडी रखने के 4 देसी उपाय जो बिना AC भी राहत देंगे-
गर्मियों का मौसम शुरू होते ही सबसे बड़ी मुसीबत होती है छत का गर्म होना. भट्टी' जैसी गर्मी उगलती छत. अगर आप टॉप फ्लोर पर रहते हैं, तो दिन के वक्त कमरे में बैठना किसी सजा से कम नहीं लगता. पंखा भी गर्म हवा फेंकने लगता है और कूलर-AC भी फेल होने लगते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ आसान और सस्ते तरीकों से आप अपनी छत को ठंडा रख सकते हैं? जी हां, तो आइए जानते हैं वो घरेलू नुस्खे जिनसे आपकी छत रहेगी ठंडी और घर में बनी रहेगी ठंडक.
“तेज़ गर्मी में जब छत तपने लगती है, तो पूरा घर भट्ठी बन जाता है. AC हर किसी के लिए मुमकिन नहीं, लेकिन कुछ देसी और सस्ते उपायों से आप छत को ठंडा रख सकते हैं और घर का तापमान कई डिग्री कम कर सकते हैं”
AC के बिना भी घर रहेगा ठंडा, बस छत पर अपनाएं ये 4 आसान उपाय
छत को ठंडा करने के लिए अपनाएं ये तरीके- (Follow these steps to cool your roof)
1. ग्रीन नेट-
आपने नर्सरी या गार्डन में हरा जाल (Green Net) देखा होगा. इसे आप अपनी छत पर भी लगवा सकते हैं. यह सूरज की सीधी रोशनी को छत पर पड़ने से रोकता है. इसे लगाने से छत की सतह गर्म नहीं होती और नीचे वाले कमरे में तपिश कम महसूस होती है.
2. टेरेस गार्डन-
अगर आपको पौधों का शौक है, तो यह तरीका आपके लिए बेस्ट है. छत पर गमले रखें या छोटी सी क्यारी बनाएं. मिट्टी और पौधों की वजह से छत पर धूप का सीधा असर कम होता है. जब आप पौधों में पानी डालते हैं, तो वाष्पीकरण (Evaporation) की वजह से छत अपने आप ठंडी हो जाती है.
सवाल- गर्मी में घर में सबसे ज्यादा हीट कहां से और कैसे आती है?
जवाब- इस मौसम में बाहर की गर्म हवा और हाई टेम्परेचर के प्रभाव से घर का तापमान बढ़ जाता है। इसके कई साेर्स हैं-
- खुली छत
- पतली दीवारें
- खुली खिड़कियां और दरवाजे
- वेंटिलेशन की कमी
- इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल
- पेड़ पौधे की कमी
सवाल- क्या अलग–अलग तरह के घर (फ्लैट, इंडिपेंडेंट हाउस) में हीटिंग का तरीका अलग होता है?
जवाब- आर्किटेक्ट प्रमोद कुमार मौर्य बताते हैं कि यह घर की लोकेशन, स्ट्रक्चर, और एयर फ्लो पर निर्भर करता है। पॉइंटर्स से समझिए-
1. फ्लैट
टॉप फ्लोर फ्लैट
- सबसे ज्यादा गर्म होते हैं, क्योंकि सीधे छत से हीट आती है।
मिड फ्लोर फ्लैट
- ऊपर-नीचे फ्लैट होने से हीट कम आती है।
साइड फ्लैट
- अगर पश्चिम या दक्षिण की ओर है तो दीवारों से ज्यादा गर्मी आती है।
2. इंडिपेंडेंट हाउस
- हर दिशा (छत, दीवारें, खिड़कियां) से हीट आ सकती है।
ग्राउंड फ्लोर
- जमीन से थोड़ी ठंडक मिलती है, इसलिए ऊपरी फ्लोर की तुलना में कम गर्म होता है।
ऊपरी मंजिल
- टॉप फ्लोर की वजह से ज्यादा गर्म होता है।
3. बिल्डिंग का मटेरियल और डिजाइन
- कंक्रीट के घर ज्यादा गर्मी स्टोर करते हैं।
- पुराने मिट्टी या पत्थर के घर कंक्रीट की तुलना में ठंडे रहते हैं। इनमें नेचुरल इंसुलेशन होता है।
4. आसपास का माहौल
- आसपास ज्यादा बिल्डिंगों वाले एरिया में हीट ट्रैप होती है।
- खुले, हरे-भरे एरिया के घर कम गर्म होते हैं।
सवाल- इनडोर और आउटडोर टेम्परेचर में कितना फर्क हो सकता है?
जवाब- इनडोर और आउटडोर तापमान में फर्क आमतौर पर 2 से 10°C तक हो सकता है। यह पूरी तरह घर की बनावट, वेंटिलेशन और कूलिंग उपायों पर निर्भर करता है।
सवाल- ‘ग्रीनहाउस इफेक्ट’ घर के अंदर कैसे काम करता है?
जवाब- घर के अंदर 'ग्रीनहाउस इफेक्ट' का मतलब है कि खिड़कियों की कांच से धूप अंदर तो आती है, लेकिन अंदर की गर्मी बाहर नहीं निकल पाती। इससे कमरा ‘हीट ट्रैप’ बन जाता है। इसके असर से-
- कमरे का तापमान तेजी से बढ़ता है।
- शाम के बाद भी गर्मी बनी रहती है।
- एसी/कूलिंग की जरूरत बढ़ जाती है।
सवाल- क्या गर्मियों में कूलर, एसी के बिना भी घर को ठंडा रखा जा सकता है?
जवाब- हां, बिल्कुल। इसके लिए नेचुरल तरीके अपनाने होेंगे। ये नेचुरल तरीके मुख्य रूप से तीन काम करते हैं-
- हीट को अंदर आने से रोकते हैं।
- अंदर की गर्मी को कम करते हैं।
- हवा का सही फ्लो बनाए रखते हैं।
इससे घर के अंदर की गर्मी कम होती है और बिना AC के भी घर ठंडा रहता है।
सवाल- ये नेचुरल तरीके क्या हो सकते हैं?
जवाब- इसके लिए हीट को अंदर आने से रोकना और जो गर्मी अंदर है, उसे बाहर निकालना जरूरी है। ग्राफिक में इसके आसान तरीके देखिए-


Post a Comment