किदवई नगर में भाजपा का संपर्क अभियान, पत्रक बांटकर गिनाई सरकार की उपलब्धियां
कानपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बूथ संख्या 27 और 28 में जूही मंडल मंत्री डॉक्टर समरदीप पांडेय द्वारा व्यापक संपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों को भाजपा सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया और पत्रक वितरित किए।
डॉ. समरदीप पांडेय ने लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि डबल इंजन सरकार के तहत देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi और प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के नेतृत्व में देश और प्रदेश ने अभूतपूर्व विकास किया है। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में बुनियादी सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, गरीब कल्याण और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।
इस अभियान में भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और नेता भी मौजूद रहे, जिनमें अनिल त्रिपाठी, अवध बिहारी अवस्थी, विनय मालवी, राजेंद्र सिंह भदोरिया, तेजभान सिंह राठौड़, राजन सिंह राठौड़, समाजसेवी पंडित सतीश अवस्थी, आजाद मूर्तिकार और रामू दीक्षित प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

Post a Comment