डॉक्टर समरदीप पांडेय ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
डॉक्टर समरदीप पांडेय ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षणशि विर सराहनीय कार्य के लिए मंडल अध्यक्ष दीपू पासवान ने अंग वस्त्र पहनाकर किया सम्मानित।
कानपुर, आज मिथिलेश क्लीनिक के संचालक जनरल फिजिशियन डॉक्टर समरदीप पांडेय ने परम पुरवा स्थित साधना शिशु मंदिर में निशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण शिविर लगाया कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष दीपू पासवान ने महापुरुषों पर माल्यार्पण कर दी प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की जिसमें उन्होंने भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया मुख्य रूप से डॉक्टर समरदीप पांडेय का सहयोग जूही मंडल मंत्री डाली वर्मा ने किया । डॉक्टर समरदीप पांडेय व उनके सहयोगी टीम ने उच्च रक्तचाप, मधुमेह, अस्थमा, वायरल फीवर, जैसी बीमारियों से ग्रसित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
शिविर में मंडल अध्यक्ष दीपू पासवान ने इस सराहनीय कार्य के लिए डॉक्टरों की टीम का माल्यार्पण कर स्वागत किया। शिविर में उपस्थित लोगों का स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए जागरूक किया। इस आयोजन में मुख्य रूप से डॉक्टर समरदीप पांडेय का सहयोग नेत्र रोग देख रहे आईक्यू हॉस्पिटल की टीम एवं स्किन रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जेके निषाद डॉक्टर आलोक केयर पैथोलॉजी ने किया प्रशिक्षण में मरीजों की संख्या 218 रही। डॉक्टर समरदीप पांडेय समय-समय पर इसी तरीके की निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कर गरीब निर्धन अशिक्षित मजबूर असहाय लोगों का सेवा करते रहते हैं। शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित रहे। भाजपा वरिष्ठ नेता अवध बिहारी अवस्थी, मंडल उपाध्यक्ष सुशील दीक्षित, मंडल महामंत्री मनीष गंगवानी, सेक्टर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, भाजपा नेता विनय मालवी, भारी संख्या में परम पुरवा की क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही

Post a Comment