तमतमाती गर्मी और लू से है बचना? तो आज से ही डाइट में शामिल करें ये चीजें, शरीर रहेगा एकदम कूल....
चिलचिलाती गर्मी और लू से बचाने में हमारी डाइट अहम भूमिका निभाती है. अगर आप भी खुद को सेहतमंद रखना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में जानें क्या खाएं और क्या पीएं.
भीषण गर्मी का दौर शुरू है. अप्रैल-मई का महीना आते ही सूरज देवता अपने तेवर दिखाने लगते हैं. बाहर निकलते ही ऐसा लगता है जैसे शरीर झुलस जाएगा. ऊपर से ये गर्म हवाएं, जिन्हें हम 'लू' (Loo) कहते हैं. इस समय लू का खतरा काफी देखा जा रहा है. लू लगने पर बुखार, उल्टी, सिरदर्द और कमजोरी जैसी समस्याएं घेर लेती हैं. लू से बचने के लिए आपको अपने खान-पान का खास ख्याल रखना चाहिए. तो चलिए जानते हैं तपती गर्मी में शरीर को ठंडा-ठंडा कूल-कूल रखने के लिए क्या खाएं और क्या पीएं.
शरीर को सेतहमंद रखने के लिए क्या खाएं और क्या पीएं-
1. लस्सी और छाछ-
जब बात गर्मी की हो, तो लस्सी और छाछ से बेहतर कुछ नहीं हो सकता.
- छाछ- इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पेट को ठंडा रखते हैं. थोड़ा सा भुना जीरा और काला नमक डालकर छाछ पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती.
- लस्सी- अगर आपको मीठा पसंद है, तो ठंडी लस्सी पिएं. यह न सिर्फ आपकी प्यास बुझाती है, बल्कि आपको तुरंत एनर्जी भी देती है.

2. नारियल पानी-
धूप में घूमने से शरीर का जरूरी नमक पसीने के जरिए बाहर निकल जाता है. ऐसे में नारियल पानी (Coconut Water) किसी वरदान से कम नहीं है. इसमें पोटैशियम और कैल्शियम जैसे मिनरल्स होते हैं जो बॉडी को हाइड्रेटेड रखते हैं. लू से बचने के लिए दिन में एक बार नारियल पानी जरूर पिएं.

3. दही-चावल-
गर्मियों में ज्यादा तला-भुना या मसालेदार खाना खाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे शरीर की गर्मी बढ़ती है. दोपहर के खाने में दही-चावल (Curd Rice) एक बेहतरीन ऑप्शन है. दही पेट की जलन को शांत करता है और चावल पचाने में आसान होता है.

4. खिचड़ी-
अक्सर लोग सोचते हैं कि खिचड़ी तो बीमारों का खाना है, लेकिन गर्मी के मौसम में यह सबसे बेस्ट है. मूंग दाल की पतली खिचड़ी खाने से शरीर पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता और पेट हल्का रहता है.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. B.I.News & www.newsbin24.com इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Post a Comment