गोविंद नगर में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 180 छात्र-छात्राओं का हुआ चेकअप
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जूही मंडल अध्यक्ष दीपू पासवान ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने स्वयं भी स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
शिविर में डॉ. समरदीप पांडेय के नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सेवाएं दीं। इसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रद्धा सचान, केयर पैथोलॉजी के डॉ. आलोक एवं फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. सोनी उत्तम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस जनसेवा कार्य की सराहना करते हुए आईटीआई के प्रबंधक राजकुमार ने डॉ. समरदीप पांडेय एवं उनकी टीम को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। शिविर में क्षेत्रीय लोगों और संस्थान के स्टाफ ने भी अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।
डॉ. समरदीप पांडेय ने कहा कि वे और उनकी टीम समय-समय पर इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
कार्यक्रम में आईटीआई प्रिंसिपल स्नेहा सचान, भाजपा के वरिष्ठ नेता अवध बिहारी अवस्थी, मंडल उपाध्यक्ष सिमरन कौर, भाजपा नेता विनय मालवी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment