बूथ संख्या 334 पर पन्ना प्रमुखों का गठन, नवनियुक्त कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

बूथ संख्या 334 पर पन्ना प्रमुखों का गठन, नवनियुक्त कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

बूथ संख्या 334 पर पन्ना प्रमुखों का गठन, नवनियुक्त कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को गति देने और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जूही मंडल के परमपुरवा वार्ड-16 स्थित कैंब्रिज कॉन्वेंट शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 334 पर पन्ना प्रमुखों के गठन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में शक्ति केंद्र प्रभारी एवं भाजपा जूही मंडल मंत्री डॉ. समरदीप पांडेय ने नवनियुक्त पन्ना प्रमुखों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


निर्धारित पृष्ठों के अनुसार पेज संख्या 3 पर सूरज कुमार गुप्ता, पेज संख्या 5 पर विष्णु कुमार और पेज संख्या 6 पर मोहिनी को पन्ना प्रमुख का दायित्व सौंपा गया। इस दौरान सभी नवनियुक्त कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक कार्यों को सक्रियता, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का आह्वान किया गया।

डॉ. समरदीप पांडेय ने कहा कि संगठन की मजबूती में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पन्ना प्रमुख संगठन और आम जनता के बीच संपर्क की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनकी सक्रियता से जनसंपर्क को मजबूत बनाने और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में मदद मिलती है।

उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नवनियुक्त पन्ना प्रमुख अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में योगदान देंगे।

कार्यक्रम में सेक्टर अध्यक्ष कौशल कुमार, बूथ अध्यक्ष राहुल अग्रहरि सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डॉ. समरदीप पांडेय

Tags
This is the most recent post.
Older Post

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.