रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था हुक्का बार, बर्रा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था हुक्का बार, बर्रा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

यूपी 78 होटल/रेस्टोरेंट से 9 हुक्के, 6 चिलम समेत तंबाकू उत्पाद बरामद

कानपुर नगर। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट की आड़ में कथित रूप से हुक्का बार संचालित किए जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 9 हुक्के, 6 चिलम, 5 पाइप समेत हुक्का बार में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बर्रा पुलिस टीम ने यूपी 78 होटल/रेस्टोरेंट में कार्रवाई की। इस दौरान आकाश तिवारी (28 वर्ष), निवासी साकेत नगर, जूही कॉलोनी, थाना किदवई नगर और अभिषेक कुमार (23 वर्ष), निवासी भीम नगर कच्ची बस्ती, जूही कला, थाना बर्रा को गिरफ्तार किया गया।

मौके से ये सामान हुआ बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 हुक्के, 6 चिलम, 5 पाइप, एक खुला कोयला पैकेट, फ्लेवरयुक्त तंबाकू का एक खुला पैकेट, 7 क्लाउड, 2 प्लकर और एक खुला नोजल पैकेट बरामद किया है।

बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 0335/2026 के तहत सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA), 2003 की धारा 4/6 में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक क्षितिज कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक बादाम सिंह, जितेंद्र कुमार, राकेश कुमार यादव, अमित पचौरी, महिला उपनिरीक्षक स्मृति वर्मा व सुनीता यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।

Hukka BAr,हुक्का बार

Tags

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.