चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने से क्या फायदा होता है? स्किन एक्सपर्ट से जान लें

चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने से क्या फायदा होता है? स्किन एक्सपर्ट से जान लें

फेमस डर्मेटोलॉजिस्ट एक्सपर्ट ने चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने का सही तरीका और इसके फायदे बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-
चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने से क्या फायदा होता है? स्किन एक्सपर्ट से जान लें








अपनी स्किन को हेल्दी, ग्लोइंग और साफ बनाए रखने के लिए लोग अलग-अलग नुस्खे आजमाते हैं. इन्हीं नुस्खों में से एक है ग्लिसरीन का इस्तेमाल. ग्लिसरीन को स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. ऐसे में कुछ लोग रात को चेहरे पर ग्लिसरीन लगाकर सोते हैं. लेकिन क्या ऐसा करना ठीक है? क्या वाकई ग्लिसरीन लगाने से चेहरे पर कुछ होता है? इसे लेकर फेमस डर्मेटोलॉजिस्ट गुरवीन वड़ैच गरेकर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. आइए जानते हैं अपने इस वीडियो में एक्सपर्ट क्या कहती हैं- 


स्किन के लिए कितनी अच्छी है ग्लिसरीन?

डर्मेटोलॉजिस्ट बताती हैं, ग्लिसरीन एक ह्यूमेक्टेंट है. आसान भाषा में समझें तो ये स्किन में नमी खींचकर उसे बनाए रखने में मदद करती है. किसी भी मॉइस्चराइजर में आमतौर पर तीन तरह के इंग्रीडिएंट्स काम करते हैं- ह्यूमेक्टेंट, इमोलिएंट और ऑक्लूसिव.





  • ग्लिसरीन और हायलूरोनिक एसिड ह्यूमेक्टेंट की कैटेगरी में आते हैं. 
  • शिया बटर और कोकोआ बटर जैसे इंग्रीडिएंट्स इमोलिएंट होते हैं. 
  • वहीं, पेट्रोलियम जेली जैसे इंग्रीडिएंट्स ऑक्लूसिव होते हैं.








ग्लिसरीन स्किन के लिए कैसे काम करती है?

डॉक्टर वड़ैच बताती हैं, ग्लिसरीन स्किन की ऊपरी परत तक नमी पहुंचाने में मदद करती है. इससे त्वचा ज्यादा मुलायम और हाइड्रेटेड महसूस हो सकती है. इसके अलावा, ये स्किन के बैरियर फंक्शन को बेहतर बनाने में भी मदद करती है. यही वजह है कि कई मॉइस्चराइजिंग प्रोडक्ट्स में भी ग्लिसरीन का इस्तेमाल किया जाता है. 

क्या चेहरे पर सीधे ग्लिसरीन लगाना ठीक है?

हमारे रिपोर्टर के पूॅछने पर  स्किन एक्सपर्ट कहती हैं, ग्लिसरीन आपके चेहरे के लिए अच्छी है, लेकिन इसका इस्तेमाल करते समय मौसम और हवा में मौजूद नमी का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. अगर वातावरण में नमी बहुत कम है, तो ग्लिसरीन का इस्तेमाल अकेले करना सही नहीं होता है. नमी कम होने पर ग्लिसरीन स्किन को और ड्राई कर सकती है. इसलिए ग्लिसरीन को हमेशा किसी दूसरे मॉइस्चराइजिंग इंग्रीडिएंट्स के साथ मिलाकर ही इस्तेमाल करना चाहिए.

खासकर 100% शुद्ध ग्लिसरीन को चेहरे पर लगाने से जलन या एलर्जी जैसी समस्या हो सकती है. ऐसे में आप ग्लिसरीन को थेड़े गुलाब जल के साथ मिलाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं. बस ध्यान रखें कि गुलाब जल अच्छी क्वालिटी का और शुद्ध हो.

इस बात का भी रखें ध्यान 

डर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं, कई लोग ग्लिसरीन में नींबू मिलाकर चेहरे पर लगाते हैं. ऐसा करने से बचें. नींबू त्वचा में जलन और सेंसिटिविटी बढ़ा सकता है. इसलिए कभी भी स्किन पर नींबू न लगाएं. आप रात को सोने से पहले थोड़ी मात्रा में ग्लिसरीन और थोड़ी मात्रा में गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं. इससे स्किन में नमी बनी रहेगी, जिससे चेहरा ज्यादा सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आ सकता है. 

यहां देखें वीडियो- 

Glysreen,ग्लिसरीन

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.