थाईलैंड की नागरिक ने विवाह के नाम पर धोखाधड़ी और ₹60 लाख लेने का लगाया आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

थाईलैंड की नागरिक ने विवाह के नाम पर धोखाधड़ी और ₹60 लाख लेने का लगाया आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

कानपुर नगर, 06 अक्टूबर 2026। थाईलैंड की एक नागरिक द्वारा पुलिस के समक्ष शिकायत प्रस्तुत कर एक व्यक्ति पर विवाह के संबंध में गलत तथ्यों की जानकारी देने तथा लगभग ₹60 लाख की धनराशि लेने का आरोप लगाया गया है। शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस ने प्रकरण की जांच तत्काल प्रारंभ कर दी है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, करीब 4–5 वर्ष पूर्व इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान इरफान नामक व्यक्ति से हुई थी। आरोप है कि उक्त व्यक्ति द्वारा उसे गलत तथ्यों की जानकारी देकर विवाह किया गया। इसके बाद विभिन्न कारणों से उससे लगभग ₹60 लाख की धनराशि ली गई।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब उसने अपनी धनराशि वापस मांगी तो उससे भारत में स्थायी रूप से रहने तथा धर्म परिवर्तन करने की बात कही गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं तथ्यों का परीक्षण किया जाएगा। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

बाइट—श्रीमती शिवा सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त, पूर्वी।

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.