कानपुर: फार्म हाउस पर 12 लाख रुपये की कथित लूट से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस की 8 टीमें

कानपुर: फार्म हाउस पर 12 लाख रुपये की कथित लूट से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस की 8 टीमें

दो संदिग्ध हिरासत में, सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही जांच

कानपुर नगर। थाना सेन पश्चिम पारा क्षेत्र स्थित एक फार्म हाउस में 12 लाख रुपये की कथित लूट की घटना सामने आने के बाद पुलिस महकमे में सक्रियता बढ़ गई है। मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

घटना के शीघ्र खुलासे के लिए डीसीपी दक्षिण के नेतृत्व में आठ पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमें सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी हुई हैं। मामले में पूछताछ के लिए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रकरण से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। संभावित संलिप्तता और घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाने के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही मामले का अनावरण करने का प्रयास किया जा रहा है।

बाइट: डॉ. विपिन ताडा, अपर पुलिस आयुक्त।

This is the most recent post.
Older Post

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.