साबरमती एक्सप्रेस में आग लगी नहीं, लगाई गई थी; सोनिया गांधी की किताब में दावे पर SIT चीफ ने उठाया सवाल
राकेश अस्थाना का कहना है कि साबरमती एक्सप्रेस में लगी आग कोई दुर्घटना नहीं थी बल्कि साजिश के तहत ऐसा किया गया था. राकेश अस्थाना गुजरात पुलिस की उस SIT का नेतृत्व कर रहे थे, जिसने साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड की जांच की थी.
सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' इन दिनों काफी चर्चा में है. किताब में लिखे तथ्यों और दावों पर भी काफी बहस हो रही है. इस बीच 2002 में गुजरात दंगों की वजह बने साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड को लेकर लिखी गई उनकी एक बात को लेकर विवाद हो गया है. उन्होंने किताब में लिखा है कि साबरमती एक्सप्रेस में आग लगने की वजह क्या थी, इस पर विवाद है. सोनिया गांधी की इस टिप्पणी पर साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड की जांच करने वाले अधिकारी राकेश अस्थाना ने सवाल उठाया है. उनका कहना है कि साबरमती एक्सप्रेस में लगी आग कोई दुर्घटना नहीं थी बल्कि साजिश के तहत ऐसा किया गया था. राकेश अस्थाना गुजरात पुलिस की उस SIT का नेतृत्व कर रहे थे, जिसने साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड की जांच की थी. उन्होंने सोनिया गांधी के दावे को लेकर ANI से विस्तार से बात की.
राकेश अस्थाना ने कहा, 'यह बहुत बड़ा प्लान था, जिसके जरिए देश को अस्थिर करने की साजिश थी. आईबी का इनपुट था कि अयोध्या में बम ब्लास्ट हो सकता है. ऐसा कहा गया था कि साधु के वेश में जाएंगे और कमंडल में बम ब्लास्ट किया जाएगा. एक और योजना था कि कुछ और संवेदनशील जगहों पर धमाका होगा. ऐसा आईएसआई कराती रही है. इसी के तहत साबरमती एक्सप्रेस की बोगी में आग लगाई गई, जिसमें कारसेवक सवार थे. पूरी जांच में यह पता चला था कि इसकी साजिश में पाकिस्तान तक का हाथ था.'
उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच में अमन गेस्ट हाउस के मालिक अब्दुल रज्जाक कुरकुर की भूमिका आई थी. इसकी जब जांच हुई तो पता चला कि पाकिस्तान से काफी कॉल आई थीं. पता चला था कि पाकिस्तान से बहुत सारी कॉल्स आती थीं और हिजबुल के आतंकियों का भी मूवमेंट हुआ था. उन्होंने कहा कि पूरी तैयारी थी कि भारत को अस्थिर कर दिया जाए. उनकी तैयारी थी कि कारसेवकों को निशाना बनाया जाए और उनके रूटों पर हमले किए जाएं. इसी साजिश के तहत साबरमती एक्सप्रेस को टारगेट किया गया था.
उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच में अमन गेस्ट हाउस के मालिक अब्दुल रज्जाक कुरकुर की भूमिका आई थी. इसकी जब जांच हुई तो पता चला कि पाकिस्तान से काफी कॉल आई थीं. पता चला था कि पाकिस्तान से बहुत सारी कॉल्स आती थीं और हिजबुल के आतंकियों का भी मूवमेंट हुआ था. उन्होंने कहा कि पूरी तैयारी थी कि भारत को अस्थिर कर दिया जाए. उनकी तैयारी थी कि कारसेवकों को निशाना बनाया जाए और उनके रूटों पर हमले किए जाएं. इसी साजिश के तहत साबरमती एक्सप्रेस को टारगेट किया गया था.
राकेश अस्थाना बोले- सीएम रहे नरेंद्र मोदी की ओर से कोई दबाव नहीं था
राकेश अस्थाना से सवाल किया गया कि क्या साबरमती अग्निकांड की जांच के दौरान उन पर सीएम रहें नरेंद्र मोदी की ओर से दबाव था. इस पर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं था. उन्होंने कहा कि यह घटना जिस इलाके में हुई थी, वह मुस्लिम बहुल था. अस्थाना ने कहा कि हमने जो भी जानकारियां निकाली थीं, उसमें बड़ी भूमिका मुस्लिम अधिकारियों की थी. कई मुस्लिम अधिकारियों ने तो वेश बदलकर अभियान को अंजाम दिया था. मुख्यमंत्री और गृह मंत्री समेत कहीं से भी हम पर दबाव नहीं था और हमने खुलकर काम किया और पूरे मामले की जांच की थी.
कारसेवक स्टोव लेकर चल रहे थे? इस दावे पर क्या बोले राकेश अस्थाना
इस दौरान राकेश अस्थाना ने जस्टिस यूसी बनर्जी कमिशन की जांच पर भी बात की. यूसी बनर्जी कमिशन ने अपनी जांच में कहा था कि साबरमती एक्सप्रेस में आग लगने की वजह यह थी कि कारसेवक स्टोव लेकर यात्रा कर रहे थे. उसमें आग लगी थी और उसी के चलते हादसा हुआ. इस पर टिप्पणी करते हुए राकेश अस्थाना ने कहा कि यूसी बनर्जी कमेटी की जांच रिपोर्ट को एक पीड़ित ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी. इस पर उच्च न्यायालय ने उस रिपोर्ट को ही खारिज कर दिया था. इसलिए यह स्पष्ट है कि वही जांच सही है, जिसमें माना गया कि आग जानबूझकर लगाई गई थी. सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित कमेटी ने भी इस बात को माना था और इसके बारे में सबूत भी अदालत में पेश किए गए थे.
Post a Comment