जनगणना 2027: UP में कल से शुरू होगी 'स्व गणना', घर बैठे खुद कैसे भरें जनगणना फॉर्म? जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
उत्तर प्रदेश में कल यानी 7 मई से सेल्फ एन्यूमरेशन अभियान शुरू होगा. आइए जानते हैं आप घर बैठे अपना सेल्फ एन्यूमरेशन कैसे कर सकते हैं.
UP जनगणना 2027: जनगणना को आसान और तेज बनाने के लिए सरकार ने 'स्व गणना' (Self Enumeration) की सुविधा शुरू की है. उत्तर प्रदेश में कल यानी 7 मई से सेल्फ एन्यूमरेशन अभियान शुरू होगा. इस सुविधा के जरिए लोग घर बैठे अपने मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप से ही पूरी जनगणना की जानकारी खुद भर सकेंगे. यह सुविधा 21 मई 2026 तक रहेगी. सरकार का कहना है कि इस डिजिटल पहल से लोगों को लाइन में लगने या बार-बार जानकारी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी. साथ ही, इस प्रोसेस से गलती की संभावना कम होती है और पूरी प्रक्रिया जल्दी पूरी हो जाती है.
22 मई से घर-घर आएंगे प्रगणक
जनगणना का पहला चरण 22 मई से शुरू होकर 20 जून 2026 तक चलेगा. इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर 33 सवालों के आधार पर जानकारी लेंगे. लेकिन अगर आपने पहले ही 'स्व गणना' कर ली है, तो आपको सिर्फ अपनी SEID (Self Enumeration ID) बतानी होगी. इससे आपका समय बचेगा.
घर बैठे कैसे करें सेल्फ एन्यूमरेशन?आप केवल 15 मिनट के अंदर अपना सेल्फ एन्यूमरेशन यानी 'स्व गणना' कर सकते हैं. इसके लिए बस आपको कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
स्टेप 1: सबसे पहले se.census.gov.in वेबसाइट पर जाएं. वहां अपना राज्य चुनें और कैप्चा भरकर आगे बढ़ें.
स्टेप 2: अब, परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर डालें. आपके फोन पर OTP आएगा, उसे डालकर आगे बढ़ें. भाषा भी चुन लें.
स्टेप 3: घर की जानकारी (Section A)
यहां आपको अपने घर से जुड़ी जानकारी भरनी होगी, जैसे घर की दीवार, छत, फर्श और घर की स्थिति.
स्टेप 4: परिवार की जानकारी (Section B)
इसमें परिवार के सदस्यों की संख्या, घर का मालिक कौन है, कितने कमरे हैं और अन्य जरूरी जानकारी भरें.
स्टेप 5: सुविधाओं की जानकारी (Section C)
पानी, बिजली, शौचालय, रसोई, गैस और अन्य सुविधाओं के बारे में सही जानकारी दें.
स्टेप 6: संपत्ति की जानकारी (Section D)
टीवी, मोबाइल, इंटरनेट, वाहन जैसे सामान की जानकारी भरें.
स्टेप 7: आखिर में एक बार पूरा फॉर्म ध्यान से पढ़ लें. इसके बाद 'Submit' पर क्लिक करें.
फॉर्म जमा करने के बाद आपको 12 अंकों का SEID नंबर मिलेगा. इसे नोट कर लें या स्क्रीनशॉट ले लें. बाद में जब प्रगणक आएंगे, तो यही नंबर दिखाना होगा. इस तरह आप बेहद आसान तरीके से केवल 15 मिनट के अंदर अपना सेल्फ एन्यूमरेशन कर सकते हैं.
यहां आपको अपने घर से जुड़ी जानकारी भरनी होगी, जैसे घर की दीवार, छत, फर्श और घर की स्थिति.
इसमें परिवार के सदस्यों की संख्या, घर का मालिक कौन है, कितने कमरे हैं और अन्य जरूरी जानकारी भरें.
पानी, बिजली, शौचालय, रसोई, गैस और अन्य सुविधाओं के बारे में सही जानकारी दें.
टीवी, मोबाइल, इंटरनेट, वाहन जैसे सामान की जानकारी भरें.
Post a Comment