ऐसा कौन करता है यार, वायरल पोस्ट देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

ऐसा कौन करता है यार, वायरल पोस्ट देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

एक पोस्ट अभी सोशल मीडिया पर नजर आया जिसे देखने के बाद शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि पोस्ट में आखिर ऐसा क्या दिख गया और ऐसा क्या लिखा है।

ऐसा कौन करता है यार, वायरल पोस्ट देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप



सोशल मीडिया हम सभी की जिंदगी का एक जरूरी हिस्सा बन गया है। हम सभी लोग दिन में भले ही कुछ देर के लिए ही सही मगर सोशल मीडिया पर जाते जरूर हैं। आप भी जब सोशल मीडिया पर जाते होंगे तो आपकी फीड पर तरह-तरह के पोस्ट नजर आते होंगे और उन्हीं पोस्ट के बीच में कुछ ऐसे वीडियो या फोटो भी दिखते होंगे जो काफी यूनिक होते हैं और ध्यान खींचने लायक होते हैं। ऐसे ही कंटेंट सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं और अभी भी एक वायरल पोस्ट नजर आया। आइए आपको बताते हैं कि उस पोस्ट में आखिर ऐसा क्या है जो वो वायरल हुआ।

पोस्ट में क्या नजर आया?

हम जिस पोस्ट की बात कर रहे हैं उसमें एक फोटो नजर आ रही है और उस फोटो में एक बोर्ड दिखता है। आमतौर पर बोर्ड पर लोगों के लिए निर्देश होते हैं और इस पर भी निर्देश ही लिखा हुआ है मगर वो लोगों के लिए नहीं बल्कि कुत्तों के लिए है। बोर्ड पर लिखा है, 'कुत्तों से निवेदन है कि अपने मालिकों को इधर घुमाने न लाएं।' अब आमतौर पर तो लिखा होता है कि लोग अपने कुत्तों को यहां घुमाने न लाएं मगर यहां उल्टा है और यह वो कारण है कि फोटो वायरल हो रही है। अब यह किसने लिखा, वो तो पोस्ट से नहीं पता चल सकता मगर वायरल हो गया।


यहां देखें वायरल फोटो

आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @aditiwari9111 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को कई हजार लोगों ने देख लिया है। ये देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये उल्टा पुल्टा कौन लिख रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो अलग ही है। तीसरे यूजर ने लिखा- बेइज्जती कर दी। एक अन्य यूजर ने लिखा- गजब बेइज्जती है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और B.I.News (www.newsbin24.com)इनकी पुष्टि नहीं करता है।

vairal

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.