अब सरकारी दफ्तरों में फिक्स टेंपरेचर पर चलेगा AC, हफ्ते में 2 दिन मिलेगा Work From Home, जानें UP सरकार के नए नियम

सरकारी दफ्तरों में फिक्स टेंपरेचर पर चलेगा AC, हफ्ते में 2 दिन मिलेगा Work From Home, जानें UP सरकार के नए नियम

CM योगी ने आदेश दिया है कि अब सरकारी दफ्तरों में एयर कंडीशनर 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच ही चलाया जाएगा. इससे बिजली की बचत होगी और सरकारी खर्च भी कम होगा.
सरकारी दफ्तरों में फिक्स टेंपरेचर पर चलेगा AC, हफ्ते में 2 दिन मिलेगा Work From Home, जानें UP सरकार के नए नियम
Lucknow : उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी दफ्तरों में काम करने के तरीके को बदलने की तैयारी शुरू कर दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बिजली बचाने, सरकारी खर्च कम करने और कामकाज को आसान बनाने के लिए कई नए निर्देश दिए हैं. इन फैसलों का असर अब जल्द ही राज्य के सरकारी दफ्तरों में देखने को मिल सकता है. 

AC का तापमान रहेगा फिक्स

CM  योगी ने आदेश दिया है कि अब सरकारी दफ्तरों में एयर कंडीशनर 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच ही चलाया जाएगा. इससे बिजली की बचत होगी और सरकारी खर्च भी कम होगा. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि दफ्तरों में लिफ्ट और दूसरी सुविधाओं का इस्तेमाल सिर्फ जरूरत होने पर ही किया जाए. सरकार चाहती है कि हर विभाग बिजली बचाने की जिम्मेदारी समझे.

कर्मचारियों को मिलेगा Work From Home

नई व्यवस्था के तहत 50 से ज्यादा कर्मचारियों वाली कंपनियों में हफ्ते में कम से कम दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू करने पर जोर दिया गया है. इससे कर्मचारियों को सुविधा मिलेगी, सड़कों पर वाहनों की संख्या कम होगी,  ट्रैफिक जाम घटेगा और पेट्रोल-डीजल की भी बचत होगी . 

सोलर एनर्जी और इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर

राज्य सरकार अब सौर ऊर्जा को तेजी से बढ़ावा देना चाहती है. सरकारी बिल्डिंग, स्कूलों, कॉलेजों और कॉलोनियों में सोलर पैनल लगाने को प्रोत्साहन दिया जाएगा. इसके अलावा इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए नई नीति तैयार करने की बात भी कही गई है.

सरकार का मानना है कि इन नए नियमों से बिजली बचेगी, खर्च कम होगा और सरकारी कामकाज पहले से ज्यादा स्मार्ट और आसान बनेगा.

Work from HOME

Tags

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.