विधायक व MLC अरुण पाठक ने समाजसेवी एवं मंत्री डा. समरदीप पांडेय के घर पहुंच दिया नव दम्पत्ति को आशीर्वाद
कानपुर, आज किदवई नगर विधानसभा के विधायक महेश त्रिवेदी व एम एल सी अरुण पाठक जी ने भाजपा जूही मंडल मंत्री डॉ समरदीप पांडेय के10 ब्लॉक गोविंद नगर स्थित निवास पर पहुंचकर उनके नव विवाहित जोड़े अनुज सत्यदीप पांडेय और बहु शिल्पा को आशीर्वाद दिया तथा सुखमय जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित की। माननीयों ने डॉ समरदीप पांडेय के पिता आचार्य पंडित मदन मोहन पांडेय भाई अमर दीप पांडेय व माताजी से मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जाना परिवारजनों ने माननीयों के निवास आगमन पर उनका स्वागत व सम्मान किया। और बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया । इस मौके पर पार्टी के अवध बिहारी अवस्थी, विनय मालवी, भी उपस्थित रहे

Post a Comment