CNG: कानपुर, चित्रकूट में कितनी महंगी, दिल्ली में 80, नोएडा-गाजियाबाद में 89 रुपये की हो गई CNG! मेरठ, क्या होगा असर?
मुंबई में तो टेंपो वाले लगातार किराया बढ़ाने की मांग को लेकर एग्रेसिव हैं. वहीं दिल्ली में गिग वर्कर्स की हड़ताल में भी कैब एग्रीगटर के चालकों ने किराया बढ़ाने की मांग की है.CNG Prices Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम में 3 रुपये की बढ़ोतरी के बाद CNG भी महंगी हो गई है. पिछले तीन दिन के भीतर दिल्ली-NCR समेत देश के अलग-अलग शहरों में CNG के दाम 3 रुपये तक बढ़ गए हैं. अभी दो दिन पहले ही गैस कंपनियों ने CNG की कीमतें 2 रुपये तक बढ़ाई थी, जबकि आज रविवार को एक बार फिर कंपनियों ने प्रति किलो 1 रुपये की बढ़ोतरी की है. इस तरह तीन दिन में CNG 3 रुपये तक महंगी हो गई है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि NCR समेत कई शहरों में टेंपो का किराया महंगा हो सकता है.
किस शहर में क्या भाव बिक रही है CNG?
IGL ने जो नई रेट चार्ट जारी की है, उसके मुताबिक दिल्ली में एक किलो CNG अब 79.09 रुपये की बजाय 80.09 रुपये/किलो की दर से मिलेगी, वहीं नोएडा और गाजियाबाद में CNG दिल्ली की तुलना में 8.61 रुपये ज्यादा यानी 88.70 रुपये/किलो के भाव बिक रही है. मुंबई में CNG इन दिनों 84 रुपये/किलो के भाव मिल रही है.

Post a Comment