वैभव सूर्यवंशी का बदला: जेसन होल्डर की खतरनाक बाउंसर से हेलमेट पर लगी गेंद, वैभव सूर्यवंशी का इगो हो गया हर्ट, फिर ऐसे ले लिया बदला
क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 96 रन की पारी खेली और अपने शतक से 4 रन से चूक गए हैं.
वैभव सूर्यवंशी vs जेसन होल्डर: क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया, इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने 104 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी. लेकिन गिल से पहले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफान भी देखने को मिला था. वैभव 96 रन बनाकर आउट हुए, वैभव ने अपनी 96 रन की पारी में 47 गेंद का सामना किया और 7 छक्के के अलावा 8 चौके भी लगाए. गुजरात-राजस्थान क्वालिफायर 2 मैच में सबसे रोमांचक पल उस समय देखने को मिला, जब 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जेसन होल्डर से अपना बदला लिया.
यही कारण था कि गुजरात के दूसरे गेंदबाद भी वैभव के खिलाफ बाउंसर गेंद करने की रणनीति अपनाते नजर आए. जिसके कारण जेसन होल्डन की एक तेज बाउंसर गेंद वैभव के हेलमेट पर भी लगी थी. होल्डर की यह तेज बाउंसर से सूर्यवंशी को ज्यादा चोट तो नहीं लगी लेकिन तेज गेंदबाज ने 15 साल के बल्लेबाज को क्रीज पर शांत करने की भरपूर कोशिश की. दोनों के बीच मैदान पर हुई इस जंग ने मैच के रोमांच को चरम पर पहुंचा दिया था.
हेलमेट पर लगी गेंद ...ईगो हो गया हर्ट, फिर ऐसे ले लिया बदला
Post a Comment