शुभेंदु अधिकारी का वित्त्तीय बैक ग्राउंड : LIC की 6 पॉलिसी में 13 लाख, NSC-KVP भी... शुभेंदु अधिकारी ने जहां-जहां लगाए पैसे, वहां कितनी कमाई?
West Bengal CM Suvendu Adhikari के पास चुनाव से पहले महज 12,000 रुपये कैश थे. हलफनामे के मुताबिक PNB, SBI और IDBI समेत कुछ अन्य बैंकों में उन्होंने बैंक अकाउंट्स में करीब 7 लाख रुपये जमा होने की जानकारी दी थी. उन्होंने पोस्टल सेविंग समेत कई स्कीम्स में निवेश किया हुआ है.
West Bengal New CM Suvendu Adhikari Investment: पंश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार का अवसान हो गया है और शुभेंदु सरकार की शुरुआत हो रही है. विधानसभा चुनावों में BJP की शानदार जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. अब वे राज्य में सरकार चलाएंगे. उनके बाद दिलीप घोष, निशिथ प्रमाणिक, अग्निमित्रा पॉल और अन्य नेताओं ने भी मंत्रिपद की शपथ ली. पश्चिम बंगाल में ये पहली BJP सरकार होगी. बहरहाल, पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की बात करें तो देश के बाकी नेताओं की तुलना में वो कई मायनों में आपको अलग ही लगेंगे. जैसे कि वे अब तक अविवाहित है. संपत्ति के नाम पर उनके पास किसी अपर मिडिल क्लास जितनी ही संपत्ति है, जिसकी कुल वैल्यू 1 करोड़ से कम है. चुनावी हलफनामे के मुताबिक, शुभेंदु सरकार के पास 85-86 लाख रुपये की संपत्ति है.
नए CM शुभेंदु ने कहां-कहां किया है निवेश?
पोस्ट ग्रेजुएट मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पास चुनाव से पहले महज 12,000 रुपये कैश थे. हलफनामे के मुताबिक उनके ऊपर किसी तरह का कोई कर्ज नहीं है. PNB, SBI और IDBI समेत कुछ अन्य बैंकों में उन्होंने बैंक अकाउंट्स में करीब 7 लाख रुपये जमा होने की जानकारी दी थी. उन्होंने बैंक में डिपॉजिट के साथ ही पोस्टल सेविंग स्कीम्स में लाखों रुपये का निवेश किया हुआ है. उनके पोस्टल सेविंग अकाउंट में 60000 रुपये, किसान विकास पत्र खाते में 2.60 लाख रुपये और NSC Certificate में करीब 5 लाख रुपये जमा किए हैं. शुभेंदु ने शेयर और बॉन्ड्स में भी करीब 14000 रुपये का इन्वेस्टमेंट किया है. शुभेंदु अधिकारी ने एक नहीं, बल्कि 7 LIC पॉलिसीज ली हुई हैं और सभी लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन की हैं. उनकी एक पॉलिसी में 6 लाख रुपये जमा हैं, जबकि अन्य 5 पॉलिसीज में कुल 7 लाख रुपये का निवेश है.
बैंक और पोस्ट-ऑफिस डिपॉजिट (15 अकाउंट्स):
- पीएनबी (PNB) कांटे ब्रांच (बचत खाता)- ₹78,202.76.
- एसबीआई (SBI) संसद भवन ब्रांच, दिल्ली- ₹35,258.71.
- पीएनबी (PNB) कांटे ब्रांच (जॉइंट बचत खाता)- ₹11,311.00.
- को-ऑप बैंक, कांटे ब्रांच- ₹17,084.00.
- कार्ड बैंक, कांटे (बचत खाता)- ₹45,367.00.
- एसबीआई (SBI) नंदीग्राम ब्रांच- ₹1,04,338.00.
- सी.सी. बैंक, कांटे - ₹32,981.00.
- एक्सिस बैंक लिमिटेड, कांटे ब्रांच- ₹2,575.80.
- एसबीआई (SBI) कोलकाता हाई कोर्ट एसपबी ब्रांच- ₹86,543.00.
- पीएनबी (PNB) तामलुक ब्रांच- ₹1,59,723.56.
- विद्यासागर सेंट्रल को-ऑप बैंक, मिदनापुर- ₹1,14,011.74.
- एसबीआई (SBI) करंट अकाउंट- ₹48,122.24.
- आईडीबीआई (IDBI) बैंक, तामलुक- ₹11,795.00.
- पोस्ट ऑफिस बचत खाता- ₹50,523.00.
- इलेक्शन अकाउंट- ₹10,000.00.
- कुल बैंक/पोस्टल बैलेंस: लगभग ₹8,07,837.
शेयर/बॉन्ड/को-ऑप यूनिट्स:
- कांटे को-ऑप बैंक, कांटे ब्रांच- ₹2,880.00.
- शेयर कार्ड बैंक, कांटे ब्रांच- ₹11,360.00.
- कुल निवेश (शेयर/यूनिट्स): ₹14,240.
स्मॉल-सेविंग्स स्कीम:
- किसान विकास पत्र (₹10,000 की यूनिट्स में)- ₹60,000.
- अन्य पोस्ट-ऑफिस स्मॉल-सेविंग्स सर्टिफिकेट (40 × ₹5,000)- ₹2,00,000.
- स्मॉल-सेविंग्स में कुल निवेश: ₹2,60,000.
शुभेंदु ने जहां-जहां लगाए पैसे, वहां कितनी कमाई?
शुभेंदु अधिकारी ने अपने चुनावी हलफनामों में कई निवेशों, सरकारी बचत योजनाएं और बीमा (Postal & Small Savings and Insurance Schemes) का जिक्र किया है, जो उनकी वित्तीय योजना में सरकारी सुरक्षा और बीमा पर उनके भरोसे को दर्शाता है. आइए जान लेते हैं, अगर आप इन स्कीम्स में पैसे लगाने पर आपको क्या फायदे हो सकते हैं.
- नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC): ये एक सुरक्षित सरकारी निवेश योजना है, जिसमें वर्तमान में करीब 7.7% वार्षिक ब्याज मिलता है. इसमें निवेश करने पर आयकर की धारा 80C के तहत छूट भी मिलती है.
- किसान विकास पत्र (KVP): ये योजना निवेश की गई रकम को एक निश्चित अवधि (लगभग 115 महीने) में दोगुना करने की गारंटी देती है. इसकी ब्याज दर वर्तमान में 7.5% के आसपास है.
- पोस्टल सेविंग अकाउंट (Post Office Savings Account): यह बैंक के बचत खाते की तरह ही काम करता है, जिस पर सालाना 4% ब्याज मिलता है. यह ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में निवेश का सबसे सुरक्षित माध्यम माना जाता है.
- एलआईसी (LIC) पॉलिसी: यह जीवन बीमा के साथ-साथ बचत का भी विकल्प देती है. इसमें सुरक्षा (Life Cover) के साथ-साथ मैच्योरिटी पर बोनस और टैक्स में छूट का दोहरा लाभ मिलता है.
- लाइफ इंश्योरेंस का फायदा: इन पॉलिसियों में निवेश करने का सबसे बड़ा फायदा परिवार की वित्तीय सुरक्षा है. इसके अलावा, लंबी अवधि के निवेश के तौर पर यह अनुशासित बचत की आदत डालती है.
शुभेंदु अधिकारी को कितनी कमाई? शुभेंदु अधिकारी ने साल 2024-25 में 17.38 लाख रुपये कमाए. वहीं उन्होंने साल 2023-24 में 10.37 लाख, उससे पहले वित्त वर्ष 2022-23 में 8.78 लाख रुपये, 2021-22 में 8.08 लाख रुपये और 2020-21 में 8.13 लाख रुपये की कमाई के बारे में बताया है. हालांकि ये कमाई केवल निवेश पोर्टफोलियो से नहीं है, बल्कि इसमें इलेक्टेड जनप्रतिनिधि के तौर पर उनके वेतन-पेंशन की कमाई भी शामिल है.

Post a Comment