आज का पांचांग दिन बुधवार दिनांक 14/10/2026

                                                                     

आज का पांचांग दिन बुधवार दिनांक 14/10/2026

                                     

             🌞सुप्रभातम🌞 

  📜««« *आज का पंचांग* »»»📜

   दिनांक:-  14/10/2026, बुधवार 

|| मां कूष्माण्डा देवी ||


मां कूष्मांडा हिंदू धर्म में मां दुर्गा का चौथा स्वरूप हैं,

जिनकी नवरात्रि के चौथे दिन पूजा की जाती है।

'धूमलोचन' वध (पूर्वग्रह और धुंधली दृष्टि)

मां कूष्माण्डा ने 'धूमलोचन' का संहार किया। धूमलोचन का अर्थ है- धुएं जैसी धुंधली दृष्टि। आज हमारे भीतर यह असुर पूर्वग्रह, सुनी-सुनाई बातों, अफवाहों पर विश्वास करने व बिना सोचे राय बनाने के रूप में मौजूद है। जब सत्यं साफ़ दिखाई नहीं देता, तो जीवन में ग़लत निर्णय होते हैं। कूष्माण्डा की ऊर्जा हमें स्पष्ट विवेक देती है। किसी भी बात को तर्क व तथ्य की कसौटी पर कसना ही इस धुंध को छांटना है।

इस देवी की आठ भुजाएं हैं, इसलिए अष्टभुजा कहलाईं। इनके सात हाथों में क्रमशः कमण्डल, धनुष, बाण, कमल- पुष्प, अमृतपूर्ण कलश,चक्र तथा गदा हैं। आठवें हाथ में सभी सिद्धियों और निधियों को देने वाली जप माला है।

अचंचल और पवित्र मन से नवरात्रि के चौथे दिन इस देवी की पूजा-आराधना करना चाहिए। इससे भक्तों के रोगों और शोकों का नाश होता है तथा उसे आयु, यश, बल और आरोग्य प्राप्त होता है। ये देवी अत्यल्प सेवा और भक्ति से ही प्रसन्न होकर आशीर्वाद देती हैं। सच्चे मन से पूजा करने वाले को सुगमता से परम पद प्राप्त होता है। 

 || माता कूष्माण्डा देवी की जय हो ||  

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹                      

  चतुर्थी, शुक्ल पक्ष,

आश्विन

(समाप्ति काल)


तिथि-------- चतुर्थी 25:12:43.  तक 

पक्ष----------------------- शुक्ल

नक्षत्र------- अनुराधा 28:02:17

योग------ आयुष्मान 20:38:09

करण-------- वणिज 12:16:15

करण----- विष्टि भद्र 25:12:43

वार---------------------- बुधवार

माह--------------------- आश्विन

चन्द्र राशि---------------- वृश्चिक

सूर्य राशि------------------ कन्या

रितु------------------------ शरद

आयन--------------- दक्षिणायन

संवत्सर----------------- पराभव

संवत्सर (उत्तर)----------------- रौद्र

विक्रम संवत------------- 2083 

गुजराती संवत------------ 2082 

शक संवत---------------- 1948 

कलि संवत--------------- 5127

सूर्योदय------------- 06:19:40

सूर्यास्त-------------- 17:50:20

दिन काल----------- 11:30:39

रात्री काल----------- 12:29:54

चंद्रोदय-------------- 09:39:24

चंद्रास्त-------------- 20:02:49

लग्न----कन्या26°28',176°28

सूर्य नक्षत्र------------------ चित्रा

चन्द्र नक्षत्र-------------- अनुराधा

नक्षत्र पाया---------------- रजत 


🚩💮🚩  पद, चरण  🚩💮🚩


ना---- अनुराधा 08:14:31


नी---- अनुराधा 14:48:44


नू---- अनुराधा 21:24:41


ने---- अनुराधा 28:02:17


💮🚩💮    ग्रह गोचर    💮🚩💮


        ग्रह =राशी   , अंश  ,नक्षत्र,  पद

============================

सूर्य=  कन्या 26°30 ,       चित्रा   1      पे

चन्द्र= वृश्चिक  05°30 , अनुराधा 1      ना

बुध = तुला    21°52 '  स्वाति  1        ती

शु क्र= तुला 11°05,      स्वाति     2      रे 

मंगल= कर्क  14°17        पुष्य   4      ड

गुरु= कर्क  27°33   आश्लेषा ,    4       डो

शनि=मीन 16°10 '    उoभाo  , 4       ञ 

राहू=(व) कुम्भ 02°52  धनिष्ठा ,   3      गु

केतु= (व) सिंह 02°52      मघा   1      मा

============================


🚩💮🚩 शुभा$शुभ मुहूर्त 🚩💮🚩


राहू काल 12:05 - 13:31 अशुभ

यम घंटा 07:46 - 09:12 अशुभ

गुली काल 10:39 - 12:05 अशुभ 

अभिजित 11:42 - 12:28 अशुभ

दूर मुहूर्त 11:42 - 12:28 अशुभ

वर्ज्यम 06:20 - 07:51 अशुभ

प्रदोष 17:50 - 20:23.    शुभ


💮गंड मूल 28:02* - अहोरात्र अशुभ


🚩ब्रह्म मुहूर्त 28:40* - 29:30* शुभ


💮चोघडिया, दिन


लाभ 06:20 07:46 शुभ

अमृत 07:46 - 09:12 शुभ

काल 09:12 10:39 अशुभ

शुभ 10:39 - 12:05 शुभ

रोग 12:05 - 13:31 अशुभ

उद्वेग 13:31 - 14:58 अशुभ

चर 14:58 - 16:24 शुभ

लाभ 16:24 17:50 शुभ


🚩चोघडिया, रात


उद्वेग 17:50 - 19:24 अशुभ

शुभ 19:24 - 20:58 शुभ

अमृत 20:58 - 22:32 शुभ

चर 22:32 - 24:05* शुभ

रोग 24:05* - 25:39* अशुभ

काल 25:39*27:13* अशुभ

लाभ 27:13* - 28:47* शुभ

उद्वेग 28:47* - 30:20* अशुभ


💮होरा, दिन


बुध 06:20- 07:17

चन्द्र 07:17 -08:15

शनि 08:15 -09:12

बृहस्पति 09:12 -10:10

मंगल 10:10 -11:07

सूर्य 11:07 -12:05

शुक्र 12:05 -13:03

बुध 13:03- 14:00

चन्द्र 14:00- 14:58

शनि 14:58 -15:55

बृहस्पति 15:55 -16:53

मंगल 16:53 -17:50


🚩होरा, रात


सूर्य 17:50 -18:53

शुक्र 18:53- 19:55

बुध 19:55 -20:58

चन्द्र 20:58 -22:00

शनि 22:00- 23:03

बृहस्पति 23:03- 24:05

मंगल 24:05-25:08

सूर्य 25:08-26:10

शुक्र 26:10-27:13

बुध 27:13-28:15

चन्द्र 28:15-29:18

शनि 29:18-30:22


🚩उदयलग्न प्रवेशकाल  🚩 

     

कन्या  > 04:28  से  06:44 तक

तुला   >  06:44 से  08:52  तक

वृश्चिक > 08:52 से  11:20   तक

धनु     > 11:20  से  13:12   तक

मकर   > 13:12 से  15:06   तक

कुम्भ   > 15:06  से  16:42  तक

मीन    > 16:42  से  18:38   तक

मेष     >  18:38 से  18:46  तक

वृषभ   > 18:46 से  21:38   तक

मिथुन  > 21:38 से 23:50    तक

कर्क    > 23:50  से 02:04   तक

सिंह    > 02:04 से  04:24   तक

=======================


🚩विभिन्न शहरों का रेखांतर (समय)संस्कार


       (लगभग-वास्तविक समय के समीप) 

दिल्ली +10मिनट--------- जोधपुर -6 मिनट

जयपुर +5 मिनट------ अहमदाबाद-8 मिनट

कोटा   +5 मिनट------------ मुंबई-7 मिनट

लखनऊ +25 मिनट--------बीकानेर-5 मिनट

कोलकाता +54-----जैसलमेर -15 मिनट


नोट-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। 

प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है। 

चर में चक्र चलाइये , उद्वेगे थलगार ।

शुभ में स्त्री श्रृंगार करे,लाभ में करो व्यापार ॥

रोग में रोगी स्नान करे ,काल करो भण्डार ।

अमृत में काम सभी करो , सहाय करो कर्तार ॥

अर्थात- चर में वाहन,मशीन आदि कार्य करें ।

उद्वेग में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें ।

शुभ में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें ।

लाभ में व्यापार करें ।

रोग में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें ।

काल में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है ।

अमृत में सभी शुभ कार्य करें ।


💮दिशा शूल ज्ञान------------- उत्तर

परिहार-: आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो पान अथवा पिस्ता खाके यात्रा कर सकते है l

इस मंत्र का उच्चारण करें-:

शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च l

भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय: ll


🚩  अग्नि वास ज्ञान  -:

यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,

चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु ।

दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,

नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं।।

 महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त, 

राहुणां नित्यनैमित्यके कार्ये,

 अग्निचक्रं न दर्शायेत् ।।


 4 + 4 + 1 = 9  ÷ 4 = 1 शेष

 पाताल लोक पर अग्नि वास हवन के लिए अशुभ कारक है l


🚩💮 ग्रह मुख आहुति ज्ञान 💮🚩


सूर्य नक्षत्र से अगले 3 नक्षत्र गणना के आधार पर क्रमानुसार सूर्य , बुध , शुक्र , शनि , चन्द्र , मंगल , गुरु , राहु केतु  आहुति जानें । शुभ ग्रह की आहुति हवनादि कृत्य शुभपद होता है


बुध ग्रह मुखहुति


💮    शिव वास,फल एवं परिहार -:


श्रावणेऽधिकमासे च आर्द्रायाञ्च गते रवी।

शिवभेन्दुगते योगे, शुक्ले च व्यतिपातके ।।

हरानङ्गहरीणाञ्च तिथिषु करणे चतुष्पदे ।

सोमवारे शुभे ब्राह्मे प्रदोषाख्येऽभिजित्क्षणे ।।

शिवरात्र्यादि पर्वेषु उत्सवेषु निमित्तके ।

नित्याराधनकाले च शिववासं न चिन्तयेत् ।।


  4 + 4 + 5 = 13 ÷ 7 = 6 शेष


क्रीड़ायां = शोक, दुःख कारक


🚩भद्रा वास एवं फल -:


स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।

मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।


दोपहर 12:20 से  रात्री 25:13


स्वर्ग लोक  =  शुभ कारक 


💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮


शुक्र अस्त पश्चिम 23:15


सर्वार्थ सिद्धि योग 28:00 तक


💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮


कामधेनुगुण विद्या ह्यकाले फलदायिनी ।

प्रवासे मातृसदृशी विद्या गुप्तं धनं स्मृतम् ।।

।।चाoनीo।।


विद्या अर्जन करना यह एक कामधेनु के समान है जो हर मौसम में अमृत प्रदान करती है. वह विदेश में  माता के समान रक्षक अवं हितकारी होती है. इसीलिए विद्या को एक गुप्त धन कहा जाता है.


🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩


गीता -:  विश्वरूपदर्शन योग अo-11


एतच्छ्रुत्वा वचनं केशवस्य

 कृतांजलिर्वेपमानः किरीटी।

 नमस्कृत्वा भूय एवाह कृष्णं

सगद्गदं भीतभीतः प्रणम्य॥


संजय बोले- केशव भगवान के इस वचन को सुनकर मुकुटधारी अर्जुन हाथ जोड़कर काँपते हुए नमस्कार करके, फिर भी अत्यन्त भयभीत होकर प्रणाम करके भगवान श्रीकृष्ण के प्रति गद्‍गद्‍ वाणी से बोले

 ॥35॥


💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि तथा उन्नति मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। यात्रा की योजना बनेगी। घर-बाहर कुछ तनाव रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


🐂वृष

पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। काम में मन लगेगा। शेयर मार्केट में लाभ रहेगा। नौकरी में सुविधाएं बढ़ सकती हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।


👫मिथुन

दु:खद सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। लाभ होगा।


🦀कर्क

भूले-बिसरे साथी तथा आगंतुकों के स्वागत तथा सम्मान पर व्यय होगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार के सदस्यों की उन्नति के समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं, लाभ होगा।


🐅सिंह

घर-बाहर प्रसन्नतादायक वातावरण रहेगा। नौकरी में चैन महसूस होगा। व्यापार से संतुष्टि रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी तथा शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा की योजना बनेगी। प्रसन्नता रहेगी।


🙍‍♀️कन्या

यात्रा मनोनुकूल मनोरंजक तथा लाभप्रद रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। घर-बाहर सफलता प्राप्त होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। काम में लगन तथा उत्साह बने रहेंगे। मित्रों के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय बीतेगा।


⚖️तुला

स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। बनते कामों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाएं। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेवजह लोगों से मनमुटाव हो सकता है। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न करें।


🦂वृश्चिक

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सुकून रहेगा। जल्दबाजी में कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। कानूनी अड़चन आ सकती है। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।


🏹धनु

नई योजना लागू करने का श्रेष्ठ समय है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। सफलता के साधन जुटेंगे। जोखिम न उठाएं।


🐊मकर

किसी जानकार प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होने के योग हैं। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। किसी राजनयिक का सहयोग मिल सकता है। लाभ के दरवाजे खुलेंगे। चोट व दुर्घटना से बचें। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। विवाद से बचें। धन प्राप्ति होगी। प्रमाद न करें।


🍯कुंभ

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट व दुर्घटना से बचें। आय में कमी रह सकती है। घर-बाहर असहयोग व अशांति का वातावरण रहेगा। अपनी बात लोगों को समझा नहीं पाएंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। हितैषी सहयोग करेंगे। धनार्जन संभव है।


🐟मीन

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार के लोग अनुकूल व्यवहार करेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। नए लोगों से संपर्क होगा। आय में वृद्धि तथा आरोग्य रहेगा। चिंता में कमी होगी। जल्दबाजी न करें।


🚩आपका दिन 










You Tube: 

1. Youtube:  ग्रह वाणी   
https://youtube.com/shorts/xqc6820XshI?si=3BPhBlfPj8-AJ3Bo

2. Youtube:  B I News
https://youtu.be/VwwU7GSmc8o?si=Y4y_DG_etYEolPQ0


PLEASE:- Like & Share 

                     
🚩🚩भारत माता की जय🚩🚩

पंचांग,बुधवार

Tags

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.