Latest Post

बजट 2025, टैक्स की इनकम लिमिट 7 लाख से 12  लाख लेकिन छूट का फायदा उठाना है तो  करना होगा ये काम

बजट 2025, टैक्स की इनकम लिमिट 7 लाख से 12

लाख लेकिन छूट का फायदा उठाना है तो  करना

होगा ये काम....

मोबाइल से लेकर टीवी तक होंगे सस्ते

बजट में जो नए टैक्‍स स्लैब लाए गए हैं उसके तहत 12 लाख रुपये तक की आय वाले लोगों को कोई टैक्‍स नहीं देना होगा. अब सवाल यह है कि क्‍या 12 लाख तक की आय वालों को बैठे-बिठाए ही यह छूट मिल जाएगी या उनको इसके लिए आयकर रिटर्न दाखिल करनी होगी.

  • बजट में वित्‍त मंत्री ने आयकर छूट में की वृद्धि.
  • 12 लाख सालाना आय वालों को नहीं देना होगा टैक्‍स.
  • न्‍यू टैक्‍स रीजीम अपनाने वालों को ही होगा फायदा.

नई दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में इनकम टैक्‍स छूट की सीमा को सात लाख रुपये से बढ़ाकर 12 लाख रुपये सालाना कर दिया है. टैक्‍स छूट का दायरा बढने से अब एक लाख रुपये महीना कमाने वाले लोगों को कोई कर नहीं देना होगा. यह फायदा नई टैक्‍स व्‍यवस्‍था अपनाने वालों को होगा. जो लोग पुरानी टैक्‍स रीजीम अपनाते हैं, उन्‍हें कोई लाभ नहीं होगा. 12 लाख रुपये तक की इनकम पर टैक्‍स छूट का फायदा उठाने के लिए आपको आयकर रिटर्न दाखिल करनी ही होगी. ऐसा नहीं है कि अब आपको आईटीआर भरने की जरूरत ही नहीं रही है.

इनकम टैक्स के नियमों के मुताबिक, उन सभी लोगों को आईटीआर जमा करना जरूरी है, जिनकी सकल आय बेसिक इनकम टैक्स की छूट की सीमा से अधिक है. उदाहरण के लिए अगर किसी व्यक्ति की आय 4.25 लाख है और यह इनकम टैक्स की छूट की सीमा 12 लाख रुपये से कम है. इस कारण आपको जीरो टैक्स भरना होगा. लेकिन क्‍योंकि आय 6 लाख रुपये है, जो कि इनकम टैक्स की बेसिक छूट सीमा 4 लाख (न्‍यू टैक्स रिजीम) से अधिक है. इस कारण टैक्‍स छूट का लाभ पाने को आईटीआर जमा करना जरूरी है.

न्‍यू टैक्‍स रीजीम का नया स्लैब

  • 0-4 लाख रुपये तक की कुल आय पर 0% टैक्‍स
  • 4-8 लाख रुपये तक की आय पर 5% टैक्‍स
  • 8-12 लाख रुपये तक की आय पर 10% टैक्‍स
  • 12-16 लाख रुपये तक की आय पर 15% टैक्‍स
  • 16-20 लाख रुपये तक की आय पर 20% टैक्‍स
  • 20-24 लाख रुपये तक की आय पर 25% टैक्‍स
  • 24 लाख रुपये से अधिक की आय पर 30% टैक्‍स
  • क्‍या होगा अगर न भरें आईटीआर
    आईटीआर दाखिल करने के लिए बाध्‍य व्‍यक्ति अगर आईटीआर जमा नहीं करता है तो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. अगर आपकी आय 5 लाख रुपये से कम है तो जुर्माने की राशि 1000 रुपये तक हो सकती है. अगर आप पर कोई टैक्स देनदारी बनती है तो इस जुर्माने के अलावा कर राशि के साथ उस पर इनकम टैक्स की धारा 234A के तहत एक फीसदी मासिक की दर से ब्याज का भुगतान भी करना होगा.
  • 12 लाख तक के आय पर अब कोई आयकर नहीं. वित्त मंत्री का कहना है कि नई व्यवस्था में नए टैक्स स्लैब और दरें निम्नलिखित होंगी, जिससे ₹12 लाख तक की आय कर-मुक्त हो जाएगी, यदि व्यक्ति के पास विशेष ब्याज आय नहीं है.

    टैरिफ दरें: 2023-24 के बजट में हटाए गए सात के बाद, 7 अतिरिक्त टैरिफ दरें समाप्त हो जाएंगी. इस कटौती के परिणामस्वरूप केवल आठ शेष टैरिफ दरें होंगी, जिनमें से एक को शून्य पर सेट किया जाएगा. शुल्क दरें काफी हद तक अपरिवर्तित रहेंगी, केवल कुछ चुनिंदा वस्तुओं के लिए मामूली कटौती होगी.

    उपकर और अधिभार: उपकर और अधिभार संशोधन सरकार की योजना 82 टैरिफ लाइनों पर सामाजिक कल्याण अधिभार से छूट देते हुए अधिकतम एक उपकर या अधिभार लगाने की है.

    विषय
    मुख्य घोषणाएँ
    बिजली क्षेत्र सुधार
    बिजली वितरण और ट्रांसमिशन को मजबूत करने के लिए बड़े सुधारों की घोषणा
    शहरी विकास
    ₹1 लाख करोड़ का "अर्बन चैलेंज फंड" शुरू, शहरों के पुनर्विकास और जल-स्वच्छता सुधार के लिए
    कैंसर देखभाल सुविधाएं
    बिहार समेत देशभर में जिला अस्पतालों में अगले तीन वर्षों में 200 डेकेयर कैंसर सेंटर खोले जाएंगे
    चिकित्सा शिक्षा विस्तार
    पिछले दशक में 1.1 लाख नए मेडिकल सीटें जोड़ी गईं, 130% की वृद्धि
    PM गति शक्ति और पर्यटन
    निजी क्षेत्र को बुनियादी ढांचे की योजना में मदद के लिए डेटा और मैप्स की सुविधा
    फुटवियर और लेदर सेक्टर
    उत्पादकता, गुणवत्ता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए नई नीतियां लागू
    निवेश: विकास का तीसरा इंजन
    सशक्त आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 योजना के तहत 8 करोड़ बच्चों को समर्थन
    IIT इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार
    5 IITs में बुनियादी ढांचे का विस्तार
    भाषा और शिक्षा
    "भारतीय भाषा पुस्तक योजना" शुरू, मातृभाषा में शिक्षा को बढ़ावा
    खाद्य प्रसंस्करण संस्थान
    बिहार में नया खाद्य प्रसंस्करण संस्थान स्थापित होगा
    मेक इन इंडिया मिशन
    "नेशनल मैन्युफैक्चरिंग मिशन" के तहत उद्योगों को बढ़ावा
    महिलाओं के लिए नई योजना
    5 लाख महिलाओं और नए उद्यमियों को टर्म लोन की सुविधा
    स्टार्टअप्स के लिए क्रेडिट गारंटी
    सीमा बढ़ाकर ₹20 करोड़ की गई
    असम में नया यूरिया संयंत्र
    नामरूप, असम में 12.7 लाख मीट्रिक टन वार्षिक उत्पादन क्षमता वाला यूरिया संयंत्र स्थापित होगा
    किसान क्रेडिट कार्ड योजना
    7.7 करोड़ किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों को अल्पकालिक ऋण
    कृषि सुधार योजनाएं
    "धन-धान्य कृषि योजना" के तहत 100 जिलों में कृषि उत्पादकता बढ़ाने पर जोर, 1.7 करोड़ किसानों को लाभ

    नया इनकम टैक्स बिल लाया जायेगा:

    नया इनकम टैक्स बिल पेश किया जाएगा वित्त मंत्री ने कहा कि कर विभाग "पहले विश्वास करें, बाद में जांच करें" दृष्टिकोण अपनाएगा. सीतारमण ने कर प्रणाली में महत्वपूर्ण सुधारों का संकेत देते हुए अगले सप्ताह एक नया आयकर विधेयक पेश करने की योजना का भी खुलासा किया.

    बजट 2025 में और क्या है खास?

    क्रम संख्या
    बड़ी बातें
    1️
    किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा ₹3 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख की गई
    2️
    2014 के बाद स्थापित 5 IITs में नया बुनियादी ढांचा, IIT पटना का विस्तार
    3️
    अगले वर्ष मेडिकल कॉलेजों में 10,000 सीटें, 5 वर्षों में 75,000 सीटें बढ़ेंगी
    4️
    कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के उत्कृष्टता केंद्र के लिए ₹500 करोड़ आवंटित
    5️
    गिग वर्कर्स के लिए सामाजिक कल्याण योजना
    6️
    जल जीवन मिशन की अवधि 2028 तक बढ़ाई गई
    7️
    ₹1 लाख करोड़ का "अर्बन चैलेंज फंड" स्थापित किया जाएगा
    8️
    बिहार में पटना हवाई अड्डे के अलावा नए ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों की सुविधा
    9️
    निजी क्षेत्र के अनुसंधान एवं विकास (R&D) के लिए ₹20,000 करोड़ का प्रावधान
    10
    50 प्रमुख पर्यटन स्थलों का विकास, विशेष रूप से बुद्ध से जुड़े स्थलों पर ध्यान
    11
    "हील इन इंडिया" पहल को बढ़ावा
    12
    बीमा क्षेत्र में FDI सीमा 100% तक बढ़ाई जाएगी, यदि संपूर्ण प्रीमियम भारत में निवेश किया जाए
    13
    नया और सरल KYC रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा
    14
    सीमा शुल्क में सुधार और दरों को तार्किक बनाया जाएगा
    15
    36 जीवनरक्षक दवाओं पर सीमा शुल्क में छूट, 6 दवाओं पर 5% शुल्क

    बिहार राज्य के लिए हुई ये विशेष घोषणाएं:

    • बिहार में चार नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाए जाएंगे.
    • पटना एयरपोर्ट का विस्तार किया जाएगा, जिससे हवाई यात्रा अधिक सुगम होगी.
    • संशोधित उड़ान (UDAN) योजना के तहत 120 नए गंतव्यों को जोड़ा जाएगा, जिससे बिहार की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी.
    • बिहार, जो भारत के कुल मखाना उत्पादन का 80% योगदान देता है, के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए समर्पित मखाना बोर्ड का गठन किया जाएगा.
    • ई-श्रम पोर्टल पर 1 करोड़ गिग वर्कर्स को पंजीकृत किया जाएगा.

    बजट में रेलवे को क्या मिला?

    FY26 के लिए भारतीय रेलवे के लिए बजट आवंटन ₹2.55 लाख करोड़ निर्धारित किया गया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष (FY25) से अपरिवर्तित है. इस फ्लैट आवंटन ने कुछ हितधारकों को निराश किया है जो चल रही और नई परियोजनाओं के समर्थन में वृद्धि की उम्मीद कर रहे थे.

  • डायरेक्ट और इन-डायरेक्ट कर सुधार:

  • क्रम संख्या
    घोषणा
    1️
    अगले सप्ताह नया आयकर विधेयक प्रस्तुत किया जाएगा
    2️
    नया आयकर विधेयक सरल होगा और वर्तमान प्रणाली के करीब होगा
    3️
    मध्यम वर्ग के लिए व्यक्तिगत आयकर में सुधार
    4️
    ₹12 लाख तक की आय पर शून्य (NIL) कर
    5️
    आयकर स्लैब में बदलाव
    6️
    TDS और TCS को तार्किक बनाया जाएगा
    7️
    किराए पर TDS की सीमा ₹2.4 लाख से बढ़ाकर ₹6 लाख की गई
    8️
    वरिष्ठ नागरिकों के लिए TDS सीमा ₹50,000 से बढ़ाकर ₹1,00,000 की गई
    9️
    शिक्षा उद्देश्यों के लिए विदेशी प्रेषण (remittance) पर TCS हटाया गया
    10
    "अपडेटेड रिटर्न" की समय सीमा 2 वर्षों से बढ़ाकर 4 वर्ष की गई

    प्रमुख क्षेत्रों पर बजट व्यय (₹ करोड़ में):

    किस क्षेत्र में कितना व्यय किया जायेगा, उसकी डिटेल्स आप यहां देख सकते है- 

    क्षेत्र
    व्यय (₹ करोड़)
    रक्षा
    4,91,732
    ग्रामीण विकास
    2,66,817
    गृह मंत्रालय
    2,33,211
    कृषि एवं संबद्ध गतिविधियां
    1,71,437
    शिक्षा
    1,28,650
    स्वास्थ्य
    98,311
    शहरी विकास
    96,777
    आईटी और टेलीकॉम
    95,298
    ऊर्जा
    81,174
    वाणिज्य एवं उद्योग
    65,553
    सामाजिक कल्याण
    60,052
    वैज्ञानिक विभाग
    55,679

    परमाणु ऊर्जा मिशन:

    घोषणा
    विवरण
    100 GW परमाणु ऊर्जा लक्ष्य
    2047 तक कम से कम 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य.
    निजी क्षेत्र की भागीदारी
    परमाणु ऊर्जा अधिनियम और सिविल देयता अधिनियम में संशोधन कर निजी कंपनियों की भागीदारी को सक्षम बनाया जाएगा.
    छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर (SMR) मिशन
    ₹20,000 करोड़ के निवेश से अनुसंधान और विकास मिशन, जिसके तहत 2033 तक 5 स्वदेशी SMR रिएक्टर चालू किए जाएंगे.

    वित्तीय स्थिरता का महत्व:

    वित्तीय नीतियों का सही प्रबंधन राष्ट्रीय वित्तीय स्वास्थ्य को सुधार सकता है, जबकि गलत प्रबंधन अस्थिरता का कारण बन सकता है. इस बजट में यह देखना अहम होगा कि कर, शिक्षा, स्वास्थ्य और सब्सिडी जैसी आवश्यक सेवाओं को किस प्रकार प्रबंधित किया जाता है.


मोनालिसा बनीं हीरोइन, डायरेक्टर दिलवा रहे एक्टिंग की क्लास, लाखों की फीस पर दिया जवाब-महाकुंभ 

महाकुंभ 2025 में माला बेचने वाली मोनालिसा सोशल मीडिया पर वायरल होकर स्टार बनीं. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें 'द डायरी ऑफ मणिपुर' फिल्म के लिए साइन किया. मोनालिसा फिल्म के लिए एक्टिंग सीखने जा रही हैं. उन्होंने लाखों की फीस लेने वाली बात पर भी प्रतिक्रिया दी है.

मुंबई. महाकुंभ 2025 में माला बेचने वाली लड़की मोनालिसा रातों रात स्टार बन गईं. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल होने लगीं. उनकी आंखों और चेहरे की खूबसूरती ने लोगों को अट्रैक्ट किया. सोशल मीडिया मोनालिसा की इतनी पॉपुलैरिटी को देखते हुए कहा जाना जाने लगा कि वह एक्ट्रेस बन सकती हैं और अब ऐसा होने जा रहा है. जी हां, मोनालिसा को डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपनी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के लिए साइन कर लिया है. सनोज, मोनालिसा को ऑफर देने खुद उनके घर गए थे.

हैं.

सनोज मिश्रा के साथ फिल्म साइन करने के बाद मोनालिसा ने एक बयान जारी किया है. इस बयान में उन्होंने बताया कि वह एक्टिंग सीखने के लिए जा रही हैं. उन्होंने सनोज और अपने फैंस का आभार जताया है. इसके अलावा उन्होंने बतौर फीस लाखों रुपए मिलने की खबरों को भी झुठला दिया है. हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताय कि उन्हें इस फिल्म के लिए कितने रुपए मिले हैं.

मोनालिसा ने कहा, “नमस्कार, मैं मोनालिसा, मैं महाकुंभ मेले में रुद्राक्ष माला बेचने के लिए गई थी. वहां महादेव का आशीर्वाद और आप लोगों का आशीर्वाद रहा. मैं फेमस हो गई. आप सभी को मेरी तरफ से दिल से थैंक्यू. आप सबकी वजह से मुझे एक फिल्म मिली है, जिसका नाम है ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’, इसके डायरेक्टर सनोज मिश्रा हैं.”

                 आज का पञ्चांग,दिन,रविवार,दिनांक 02/02/2025,




               *|| 🕉️ ||*
         *🌞सुप्रभातम🌞*
         *आज का पञ्चांग*

*दिनांक:- 02/02/2025, रविवार*


*चतुर्थी, शुक्ल पक्ष,* 
*माघ*
(समाप्ति काल)

तिथि----------- चतुर्थी 09:13:51     तक 
तिथि----- पंचमी 30:52:11(क्षय )
पक्ष------------------------ शुक्ल
नक्षत्र--------- उo भाo 24:51:20
योग-------------- शिव 09:13:10
योग------------- सिद्ध 30:04:49
करण------- विष्टि भद्र 09:13:52
करण------------- बव 20:02:28
करण---------- बालव 30:52:11
वार---------------------- रविवार
माह------------------------ माघ
चन्द्र राशि-----------------    मीन
सूर्य राशि-----------------    मकर
रितु----------------------- शिशिर
आयन------------------ उत्तरायण
संवत्सर-------------------- क्रोधी
संवत्सर (उत्तर)------------- कालयुक्त
विक्रम संवत--------------- 2081 
गुजराती संवत------------- 2081 
शक संवत-----------------1946 
कलि संवत---------------- 2025
सूर्योदय-------------- 07:07:40
सूर्यास्त-------------- 18:13:54
दिन काल------------ 11:06:13
रात्री काल------------ 12:53:20
चंद्रोदय-------------- 09:40:51
चंद्रास्त--------------- 22:15:00
लग्न----मकर 19°15' , 289°15'
सूर्य नक्षत्र----------------- श्रवण
चन्द्र नक्षत्र--------- उत्तरा भाद्रपदा
नक्षत्र पाया------------------- ताम्र 

*🚩💮🚩 पद, चरण  🚩💮🚩*

दू---- उत्तरा भाद्रपदा 08:06:34
थ---- उत्तरा भाद्रपदा 13:41:16
झ---- उत्तरा भाद्रपदा 19:16:10
ञ---- उत्तरा भाद्रपदा 24:51:20

दे---- रेवती 30:26:49

*💮🚩💮  ग्रह गोचर  💮🚩💮*

        ग्रह =राशी   , अंश  ,नक्षत्र,  पद
==========================
सूर्य=  मकर 19°40,       श्रवण     3       खे 
चन्द्र= कुम्भ  06°30 ,    उ o भा o 1       दू 
बुध =धनु 13°52 '            श्रवण   2        खू
शु क्र= मीन 04°05, उ o फाo'       1       दू 
मंगल=मिथुन 25°30 ' पुनर्वसु '      2       को 
गुरु=वृषभ  17°30  रोहिणी,         3        वी 
शनि=कुम्भ 23°28 '  पू o भा o  , 1         से 
राहू=(व) मीन 05°40 उo भा o,     1        दू 
केतु= (व)कन्या 05°40   उ oफा o 3       पा 

*🚩💮🚩 शुभा$शुभ मुहूर्त 💮🚩💮*

राहू काल 16:51 - 18:14 अशुभ
यम घंटा 12:41 - 14:04 अशुभ
गुली काल 15:27 - 16: 51अशुभ 
अभिजित 12:19 - 13:03 शुभ
दूर मुहूर्त 16:45 - 17:29 अशुभ
वर्ज्यम 11:27 - 12:57 अशुभ
प्रदोष 18:14 - 20:49.    शुभ

💮गंड मूल 24:51* - अहोरात्र अशुभ

🚩पंचक ⁴ अहोरात्र अशुभ

💮चोघडिया, दिन
उद्वेग 07:08 - 08:31 अशुभ
चर 08:31 - 09:54 शुभ
लाभ 09:54 - 11:18 शुभ
अमृत 11:18 - 12:41 शुभ
काल 12:41 - 14:04 अशुभ
शुभ 14:04 - 15:27 शुभ
रोग 15:27 - 16:51 अशुभ
उद्वेग 16:51 - 18:14 अशुभ

🚩चोघडिया, रात
शुभ 18:14 - 19:51 शुभ
अमृत 19:51 - 21:27 शुभ
चर 21:27 - 23:04 शुभ
रोग 23:04 - 24:41* अशुभ
काल 24:41* - 26:17* अशुभ
लाभ 26:17* - 27:54* शुभ
उद्वेग 27:54* - 29:31* अशुभ
शुभ 29:31* - 31:07* शुभ

💮होरा, दिन
सूर्य 07:08 - 08:03
शुक्र 08:03 - 08:59
बुध 08:59 - 09:54
चन्द्र 09:54 - 10:50
शनि 10:50 - 11:45
बृहस्पति 11:45 - 12:41
मंगल 12:41 - 13:36
सूर्य 13:36 - 14:32
शुक्र 14:32 - 15:27
बुध 15:27 - 16:23
चन्द्र 16:23 - 17:18
शनि 17:18 - 18:14

🚩होरा, रात
बृहस्पति 18:14 - 19:18
मंगल 19:18 - 20:23
सूर्य 20:23 - 21:27
शुक्र 21:27 - 22:32
बुध 22:32 - 23:36
चन्द्र 23:36 - 24:41
शनि 24:41* - 25:45
बृहस्पति 25:45* - 26:49
मंगल 26:49* - 27:54
सूर्य 27:54* - 28:58
शुक्र 28:58* - 30:03
बुध 30:03* - 31:07

*🚩 उदयलग्न प्रवेशकाल  🚩* 
       
मकर   > 05:02  से  06: 48   तक
कुम्भ   > 06:48  से  08:20    तक
मीन    > 08:20  से  10:50     तक
मेष     > 10:50  से  11:30     तक
वृषभ   > 11:30 से  13:28     तक
मिथुन  > 13:28  से 15:40     तक
कर्क    > 15:30  से 18:02     तक
सिंह    > 18:02  से  20:16    तक
कन्या  > 20:16  से   22:38   तक
तुला   >  22:38  से  00:42    तक
वृश्चिक > 00:42 से  03:52    तक
धनु     > 03:52  से  05:02    तक

*🚩विभिन्न शहरों का रेखांतर (समय)संस्कार*

       (लगभग-वास्तविक समय के समीप) 
दिल्ली +10मिनट--------- जोधपुर -6 मिनट
जयपुर +5 मिनट------ अहमदाबाद-8 मिनट
कोटा   +5 मिनट------------ मुंबई-7 मिनट
लखनऊ +25 मिनट--------बीकानेर-5 मिनट
कोलकाता +54-----जैसलमेर -15 मिनट

*नोट*-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। 
प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है। 
चर में चक्र चलाइये , उद्वेगे थलगार ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार करे,लाभ में करो व्यापार ॥
रोग में रोगी स्नान करे ,काल करो भण्डार ।
अमृत में काम सभी करो , सहाय करो कर्तार ॥
अर्थात- चर में वाहन,मशीन आदि कार्य करें ।
उद्वेग में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें ।
लाभ में व्यापार करें ।
रोग में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें ।
काल में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है ।
अमृत में सभी शुभ कार्य करें ।

*💮दिशा शूल ज्ञान-------------पश्चिम*
परिहार-: आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो  घी अथवा चिरौंजी खाके यात्रा कर सकते है l
इस मंत्र का उच्चारण करें-:
*शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च l*
*भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय: ll*

*🚩  अग्नि वास ज्ञान  -:*
*यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,*
*चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु ।*
*दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,*
*नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं ।।* *महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त राहुणाम्*
*नित्यनैमित्यके कार्ये अग्निचक्रं न दर्शायेत् ।।*

  4 + 1 + 1 = 6 ÷ 4 = 2 शेष
 आकाश लोक पर अग्नि वास हवन के लिए अशुभ कारक है l

*🚩💮 ग्रह मुख आहुति ज्ञान 💮🚩*

सूर्य नक्षत्र से अगले 3 नक्षत्र गणना के आधार पर क्रमानुसार सूर्य , बुध , शुक्र , शनि , चन्द्र , मंगल , गुरु , राहु केतु  आहुति जानें । शुभ ग्रह की आहुति हवनादि कृत्य शुभपद होता है

बुध ग्रह मुखहुति

*💮    शिव वास एवं फल -:*

   4 + 4 + 5 = 13 ÷ 7 =  6 शेष

क्रीड़ायां = शोक, दुःख कारक

*🚩भद्रा वास एवं फल -:*

*स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।*
*मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।*

09:14 तक समाप्त 

मृत्यु लोक = सर्वकार्य विनाशिनी 

*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*

 *वसंत पंचमी (सरस्वती पूजन)*

*सर्वार्थ सिद्धि योग 24:51 तक*

*फाग महोत्सव प्रारम्भ*

*पंचमी क्षय*

*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*

एकाकिना तपो द्वाभ्यां पठनं गायनं त्रिभिः ।
चतुर्भिर्गमनं क्षेत्रं पंचभिर्बहुभी रणम् ।।
।। चा o नी o।।

जब आप तप करते है तो अकेले करे.
अभ्यास करते है तो दुसरे के साथ करे.
गायन करते है तो तीन लोग करे.
कृषि चार लोग करे.
युद्ध अनेक लोग मिलकर करे.

*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*

गीता -:  क्षेत्र-क्षेत्रज्ञविभागयोग अo-13

यदा भूतपृथग्भावमेकस्थमनुपश्यति ।,
तत एव च विस्तारं ब्रह्म सम्पद्यते तदा ॥,

जिस क्षण यह पुरुष भूतों के पृथक-पृथक भाव को एक परमात्मा में ही स्थित तथा उस परमात्मा से ही सम्पूर्ण भूतों का विस्तार देखता है, उसी क्षण वह सच्चिदानन्दघन ब्रह्म को प्राप्त हो जाता है॥,30॥,

*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

🐏मेष
कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। घरेलू कार्य समय पर होंगे। सुख-शांति बनी रहेगी। थकान व कमजोरी रहेगी। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। अविवाहितों के लिए वैवाहिक प्रस्ताव आ सकता है। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी।

🐂वृष
भूमि व भवन के खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। बड़ा लाभ के योग हैं। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार लाभदायक रहेगा। जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शत्रुता में वृद्धि हो सकती है।

👫मिथुन
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। जल्दबाजी न करें। धनागम होगा। थकान महसूस होगी। शारीरिक आराम की आवश्यकता रहेगी। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

🦀कर्क
परिवार के छोटे सदस्यों के अध्ययन तथा स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लापरवाही न करें। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। निवेश में विवेक का प्रयोग करें। धनार्जन होगा।

🐅सिंह
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। गृहिणियां विशेष सावधानी रखें। रसोई में चोट लग सकती है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से क्लेश हो सकता है।

🙎‍♀️कन्या
विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा।

⚖️तुला
आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय-व्यापार लाभदायक रहेगा। पुराने शत्रु सक्रिय रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है, धैर्य रखें। शारीरिक कष्ट के योग हैं। लापरवाही न करें।

🦂वृश्चिक
उत्साह बढ़ेगा। कार्य की बाधा दूर होकर स्थिति लाभप्रद रहेगी। कोई बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। प्रमाद न करें। शरीर साथ नहीं देगा। स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें।

🏹धनु
कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबारी अनुबंध होंगे। आशंका-कुशंका के चलते निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी। योजना में परिवर्तन हो सकता है।

🐊मकर
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास मनोनुकूल रहेंगे। अपनी देनदारी समय पर चुका पाएंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। धनार्जन होगा। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि नीचा देखना पड़े।

🍯कुंभ
किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल होगी। आय में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। रोमांस के मामले में समय खुशनुमा रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा।

🐟मीन
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में अधिकारी की अपेक्षाएं बढ़ेगी। तनाव रहेगा। कुसंगति से हानि होगी। दूसरों के कार्य की जवाबदारी न लें। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। पुराना रोग उभर सकता है।


*🚩आपका दिन मंगलमय हो🚩*
 



You Tube: 
1. Youtube:  ग्रह वाणी   
https://youtu.be/RwbixOslOhI

2. Youtube:  B I News
https://youtu.be/VwwU7GSmc8o?si=Y4y_DG_etYEolPQ0


PLEASE:-
भारत माता की जय


                             

आज का पंचांग,दिन,शनिवार,दिनांक 01/02/2025


               *|| 🕉️ ||*

             🌞सुप्रभातम🌞

           * आज का पंचांग*

दिन-शनिवार, दिनांक  01/02/2025



    .                *|| 🕉️ ||*

          *🌞सुप्रभातम🌞* 

          *आज का पञ्चांग*


*दिनांक:- 01/02/2025, शनिवार*

*तृतीया, शुक्ल पक्ष,*

*माघ*

(समाप्ति काल)


तिथि---------- तृतीया 11:37:42    तक 

पक्ष------------------------ शुक्ल

नक्षत्र--------- पूoभाo 26:31:59

योग------------ परिघ 12:23:20

करण--------------गर 11:37:42

करण---------- वणिज 22:25:48

वार-------------------- शनिवार

माह------------------------ माघ

चन्द्र राशि-----   कुम्भ 20:57:28

चन्द्र राशि----------------    मीन

सूर्य राशि-----------------   मकर

रितु---------------------- शिशिर

आयन------------------उत्तरायण

संवत्सर-------------------- क्रोधी

संवत्सर (उत्तर) ------------कालयुक्त

विक्रम संवत-------------- 2081 

गुजराती संवत------------ 2081 

शक संवत------------------1946

कलि संवत---------------- 5125

सूर्योदय------------- 07:06:59

सूर्यास्त------------- 17:58:55

दिन काल------------ 10:51:55

रात्री काल------------ 13:07:32

चंद्रोदय-------------- 08:59:22

चंद्रास्त---------------- 21:04:57

लग्न---- मकर 18°14' , 288°14'

सूर्य नक्षत्र----------------- श्रवण

चन्द्र नक्षत्र---------- पूर्वा भाद्रपदा

नक्षत्र पाया------------------- ताम्र 


*🚩💮🚩  पद, चरण  🚩💮🚩*


से---- पूर्वा भाद्रपदा 09:48:15


सो---- पूर्वा भाद्रपदा 15:22:55


दा---- पूर्वा भाद्रपदा 20:57:28


दी---- पूर्वा भाद्रपदा 26:31:59


*💮🚩💮  ग्रह गोचर  💮🚩💮*


        ग्रह =राशी   , अंश  ,नक्षत्र,  पद

==========================

सूर्य=  मकर 18°40,       श्रवण     2       खू 

चन्द्र= कुम्भ  21°30 ,    पू o भा o 1       से 

बुध =धनु 12°52 '           श्रवण   1        खी 

शु क्र= मीन 03°05, पू o फाo'       4       दी 

मंगल=मिथुन 26°30 ' पुनर्वसु '      2       को 

गुरु=वृषभ  17°30  रोहिणी,         3        वी 

शनि=कुम्भ 23°28 '  पू o भा o  , 1         से 

राहू=(व) मीन 05°40 उo भा o,     1        दू 

केतु= (व)कन्या 05°40   उ oफा o 3       पा 


*🚩💮🚩 शुभा$शुभ मुहूर्त 💮🚩💮*   


राहू काल 09:50 - 11:11 अशुभ

यम घंटा 13:54 - 15:16 अशुभ

गुली काल 07:07 - 08: 28अशुभ 

अभिजित 12:11 - 12:55 शुभ

दूर मुहूर्त 08:34 - 09:17 अशुभ

वर्ज्यम 10:11 - 11:40 अशुभ

प्रदोष 17:59 - 20:39      शुभ


🚩पंचक ³ अहोरात्र       अशुभ


💮चोघडिया, दिन

काल 07:07 - 08:28 अशुभ

शुभ 08:28 - 09:50 शुभ

रोग 09:50 - 11:11 अशुभ

उद्वेग 11:11 - 12:33 अशुभ

चर 12:33 - 13:54 शुभ

लाभ 13:54 - 15:16 शुभ

अमृत 15:16 - 16:37 शुभ

काल 16:37 - 17:59 अशुभ


🚩चोघडिया, रात

लाभ 17:59 - 19:37 शुभ

उद्वेग 19:37 - 21:16 अशुभ

शुभ 21:16 - 22:54 शुभ

अमृत 22:54 - 24:33* शुभ

चर 24:33* - 26:11* शुभ

रोग 26:11* - 27:50* अशुभ

काल 27:50* - 29:28* अशुभ

लाभ 29:28* - 31:06* शुभ


💮होरा, दिन

शनि 07:07 - 08:01

बृहस्पति 08:01 - 08:56

मंगल 08:56 - 09:50

सूर्य 09:50 - 10:44

शुक्र 10:44 - 11:39

बुध 11:39 - 12:33

चन्द्र 12:33 - 13:27

शनि 13:27 - 14:22

बृहस्पति 14:22 - 15:16

मंगल 15:16 - 16:10

सूर्य 16:10 - 17:05

शुक्र 17:05 - 17:59


🚩होरा, रात

बुध 17:59 - 19:05

चन्द्र 19:05 - 20:10

शनि 20:10 - 21:16

बृहस्पति 21:16 - 22:21

मंगल 22:21 - 23:27

सूर्य 23:27 - 24:33

शुक्र 24:33* - 25:38

बुध 25:38* - 26:44

चन्द्र 26:44* - 27:50

शनि 27:50* - 28:55

बृहस्पति 28:55* - 30:01

मंगल 30:01* - 31:06


*🚩 उदयलग्न प्रवेशकाल  🚩* 

       

मकर   > 05:06  से  06: 52   तक

कुम्भ   > 06:52  से  08:24    तक

मीन    > 08:24  से  10:54     तक

मेष     > 10:54  से  11:34     तक

वृषभ   > 11:34 से  13:32     तक

मिथुन  > 13:32  से 15:44     तक

कर्क    > 15:34  से 18:06     तक

सिंह    > 18:06  से  20:20    तक

कन्या  > 20:20  से   22:42   तक

तुला   >  22:42  से  00:46    तक

वृश्चिक > 00:46 से  03:56    तक

धनु     > 03:56  से  05:06    तक


*🚩विभिन्न शहरों का रेखांतर (समय)संस्कार*


       (लगभग-वास्तविक समय के समीप) 

दिल्ली +10मिनट--------- जोधपुर -6 मिनट

जयपुर +5 मिनट------ अहमदाबाद-8 मिनट

कोटा   +5 मिनट------------ मुंबई-7 मिनट

लखनऊ +25 मिनट--------बीकानेर-5 मिनट

कोलकाता +54-----जैसलमेर -15 मिनट


*नोट*-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। 

प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है। 

चर में चक्र चलाइये , उद्वेगे थलगार ।

शुभ में स्त्री श्रृंगार करे,लाभ में करो व्यापार ॥

रोग में रोगी स्नान करे ,काल करो भण्डार ।

अमृत में काम सभी करो , सहाय करो कर्तार ॥

अर्थात- चर में वाहन,मशीन आदि कार्य करें ।

उद्वेग में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें ।

शुभ में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें ।

लाभ में व्यापार करें ।

रोग में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें ।

काल में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है ।

अमृत में सभी शुभ कार्य करें ।


*💮दिशा शूल ज्ञान-------------पूर्व*

परिहार-: आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो  लौंग अथवा कालीमिर्च खाके यात्रा कर सकते है l

इस मंत्र का उच्चारण करें-:

*शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च l*

*भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय: ll*


*🚩  अग्नि वास ज्ञान  -:*

*यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,*

*चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु ।*

*दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,*

*नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं ।।* *महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त राहुणाम्*

*नित्यनैमित्यके कार्ये अग्निचक्रं न दर्शायेत् ।।*


  3 + 7 + 1 = 11 ÷ 4 = 3 शेष

 मृत्यु लोक पर अग्नि वास हवन के लिए शुभ कारक है l


*🚩💮 ग्रह मुख आहुति ज्ञान 💮🚩*


सूर्य नक्षत्र से अगले 3 नक्षत्र गणना के आधार पर क्रमानुसार सूर्य , बुध , शुक्र , शनि , चन्द्र , मंगल , गुरु , राहु केतु  आहुति जानें । शुभ ग्रह की आहुति हवनादि कृत्य शुभपद होता है


बुध ग्रह मुखहुति


*💮    शिव वास एवं फल -:*


   3 + 3 + 5 = 11 ÷ 7 =  4 शेष


सभायां = संताप कारक


*🚩भद्रा वास एवं फल -:*


*स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।*

*मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।*


22:26 से प्रारम्भ 


मृत्यु लोक = सर्वकार्य विनाशिनी 


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *गौरी तृतीया*


*तिल वरद चतुर्थी व्रत*


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


सकृज्जल्पन्ति राजानः सकृज्जल्पन्ति पण्डिताः ।

सकृत्कन्याः प्रदीयन्ते त्रीण्येतानि सकृत्सकृत् ।।

।। चा o नी o।।


यह बाते एक बार ही होनी चाहिए..

१. राजा का बोलना.

२. बिद्वान व्यक्ति का बोलना.

३. लड़की का ब्याहना.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -:  क्षेत्र-क्षेत्रज्ञविभागयोग अo-13


प्रकृत्यैव च कर्माणि क्रियमाणानि सर्वशः ।,

यः पश्यति तथात्मानमकर्तारं स पश्यति ॥,


 और जो पुरुष सम्पूर्ण कर्मों को सब प्रकार से प्रकृति द्वारा ही किए जाते हुए देखता है और आत्मा को अकर्ता देखता है, वही यथार्थ देखता है॥,29॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

योजना फलीभूत होगी। मनमाफिक स्थानांतरण या पदोन्नति हो सकती है। कार्यस्थल पर सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दूर से अच्‍छी खबर मिल सकती है।


🐂वृष

डूबी हुई रकम प्राप्त होने के योग हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। आय में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। कोई बुरी खबर मिल सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है।


👫मिथुन

ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। भूमि व भवन आदि के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी में चैन रहेगा। शत्रु पस्त होंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। सभी कार्य पूर्ण होंगे।


🦀कर्क

फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। धन की तंगी होगी। बेकार बातों पर ध्यान न दें। विचारों की स्पष्टता न होने से उलझनें रहेंगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। नौकरी में स्थानांतरण या परिवर्तन संभव है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा।


🐅सिंह

प्रियजनों के साथ बेवजह रिश्तों में खटास आ सकती है। लोगों की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। हताशा का अनुभव होगा। मन की बात किसी को न बतलाएं। संवेदनशीलता बढ़ेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। अपरिचित व्यक्तियों पर अंधविश्वास न करें।


🙍‍♀️कन्या

पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। शैक्षणिक व शोध कार्य मनोनुकूल रहेंगे। किसी प्रबु‍द्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। व्यापार ठीक चलेगा।


⚖️तुला

नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। मेहनत का फल प्राप्त होगा। अपेक्षित कार्य समय पर पूरे होंगे। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। सुख के साधन जुटेंगे। कारोबारी लाभ बढ़ेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देंगे।


🦂वृश्चिक

दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट से आशातीत लाभ होगा। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। तनाव व चिंता में कमी होगी। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। समय अनुकूल है। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।


🏹धनु

चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि की संभावना है। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। बिना वजह कहासुनी हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। यात्रा यथासंभव टालें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। धैर्य रखें।


🐊मकर

राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। कोई रुका काम बन सकता है। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।


🍯कुंभ

आत्मसम्मान बना रहेगा। अच्छी खबर प्राप्त होगी। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। भूले-बिसरे साथी तथा रिश्तेदारों से मुलाकात होगी।


🐟मीन

भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। कारोबारी लाभ बढ़ेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें।


*🚩आपका दिन मंगलमय हो🚩*




🇮🇳🇮🇳

You Tube: 
1. Youtube:  ग्रह वाणी   
https://youtu.be/RwbixOslOhI

2. Youtube:  B I News
https://youtu.be/VwwU7GSmc8o?si=Y4y_DG_etYEolPQ0


PLEASE:-
भारत माता की जय



Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.